Patwari Previous Year Paper 2011 (Bharatpur-Bundi-Dausa)

Patwari Previous Year Paper 2011 

(BharatpurBundiDausa)

Q. 1. भारत सरकार अधिनियम 1919 की प्रमुख विशेषता थी- 

A. प्रांतीय द्वैध शासन 

B. प्रांतीय स्वायत्तता 

C. पृथक सांप्रदायिक निर्वान 

D. महिला मताधिकार 

 

Q. 2. संसद के संयुक्त अधिवेशन को आहूत करता है- 

A. प्रधानमंत्री 

B. लोकसभा अध्यक्ष 

C. राष्ट्रपति 

D. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश 

 

Q. 3. भारतीय संसद के उच्च सदन को कहते हैं- 

A. लोकसभा

B. राज्यसभा 

C. विधान परिषद 

D. इनमें से कोई नहीं 

 

Q. 4. सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तरप्रदेश में भूमि अधिग्रहण के मामले में निम्न में से क्या व्यवस्था दी है? 

A. राज्य सरकार की भू-अधिग्रहण नीति को अवैध घोषित किया है। 

B. सरकार पर भवन निर्माताओं को लाभ पहुँचाने का आरोप लगाया। 

C. किसानों को उनकी भूमि वापिस करने का आदेश। 

D. समस्त वर्णित कथन। 

 

Q. 5. तेलंगाना विवाद किस राज्य से सम्बन्धित है? 

A. केरल 

B. तमिलनाडु 

C. कर्नाटक 

D. आंध्र प्रदेश 

 

Q. 6. निम्न में से किस देश ने भारत को यूरेनियम की बिक्री करने से इंकार किया है? 

A. आस्ट्रेलिया 

B. कनाडा 

C. पाकिस्तान 

D. इजराइल 

 

Q. 7. प्रदेश में 100 लोगों की आबादी वाली छोटी ढ़ाणियों में बिजली पहुँचाने सम्बन्धी योजना है- 

A. राजस्थान ग्रामीण विद्युतीकरण योजना। 

B. राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना। 

C. महात्मा गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना। 

D. इंदिरा गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना। 

 

Q. 8. प्रदेश में ग्वार गम प्रयोगशाला की स्थापना किस जिले में की जायेगी? 

A. उदयपुर में 

B. जोधपुर में 

C. कोटा में 

D. जैसलमेर में 

 

Q. 9. राणा प्रताप सागर बांध कहाँ बनाया गया है? 

A. रावतभाटा में 

B. कोटा में 

C. भानपुरा में 

D. चौरासीगढ़ में 

 

Q. 10. इन्दिरा गाँधी नहर के प्रणेता कौन थे? 

A. पं. गोविन्दवल्लभ पंत 

B. श्री कँवर सेन 

C. गंगा सिंह 

D. इनमें से कोई नहीं 

 

Q. 11. वृक्ष यज्ञ कार्यक्रम किस परियोजना क्षेत्र में क्रियान्वित किया जा रहा है? 

A. अरावली वृक्षारोपण परियोजना 

B. शहरी वृक्षारोपण योजना 

C. वानिकी विकास परियोजना 

D. जनता वन योजना 

 

Q. 12. विरासत संरक्षण योजना किस वर्ष में प्रारम्भ की गई? 

A. 2002-03 

B. 2004-05 

C. 2003-04 

D. 2005-06 

 

Q. 13. मरूभूमि विकास कार्यक्रम के प्रारम्भ करने का उद्देश्य रहा है- 

A. रोज़गार के साधन उपलब्ध कराना। 

B. मरूस्थलीकरण की प्रक्रिया पर नियंत्रण। 

C. वनारोपण एवं चरागाह। 

D. मरूस्थली क्षेत्रों में जैव विविधता का संरक्षण। 

 

Q. 14. प्रथम राजस्थान विधानसभा का गठन कब हुआ? 

A. 26 अप्रैल, 1951 

B. 3 मार्च, 1952 

C. 26 अप्रैल, 1953 

D. 26 अप्रैल, 1954 

 

Q. 15. निम्न में से कौन सा कथन सत्य है? 

A. संसद व विधानसभा में जनजाति के लोगों के लिए उनकी जनसंख्या के अनुपात में सीटें आरक्षित है। 

B. राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 3 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 

C. राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से 24 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 

D. सभी कथन सत्य है। 

 

Q. 16. जिला कलेक्टर वह धुरी है जिसके चारों ओर जिला प्रशासन घूमता है। उसकी कई प्रशासनिक भूमिकाएँ होती हैं। निम्न में से कौन सी उससे संबंधित नहीं है? 

A. राजस्व कार्य एवं जिला विकास अधिकारी 

B. उपखण्ड का सर्वोच्च अधिकारी 

C. जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला अधिकारी 

D. जिला निर्वाचन एवं जनगणना अधिकारी 

 

Q. 17. पटवारियों का निम्न में से कौन सा उत्तरदायित्व नहीं है? 

A. तहसील में उपस्थिति। 

B. ग्राम सेवक पर नियंत्रण रखना। 

C. तहसीलदार पर नियंत्रण रखना। 

D. अपने अधिकार क्षेत्र की अकाल रिपोर्ट प्रेषित करना। 

 

Q. 18. निम्न में से कौन सी नगरीय स्वशासन संबंधी संस्था राजस्थान में नहीं है? 

A. नगर पालिका 

B. नगर परिषद 

C. नगर निगम

D. महानगर निगम 

 

Q. 19. स्थानीय स्वशासन विषय है- 

A. संघीय सूची का 

B. राज्य सूची का 

C. समवर्ती सूची का 

D. इनमें से किसी का भी नहीं 

 

Q. 20. सर्वेक्षण मुख्यतः कितने प्रकार का होता है? 

A. दो प्रकार का 

B. तीन प्रकार का 

C. पाँच प्रकार का 

D. चार प्रकार का 

 

Q. 21. इन्जीनियरिंग चेन की लम्बाई कितनी होती है? 

A. 90 फीट 

B. 100 फीट 

C. 105 फीट 

D. 95 फीट 

 

Q. 22. पश्चिमी राजस्थान में सबसे अधिक व विस्तृत क्षेत्र में पाई जाने वाली मिट्टी है- 

A. रेतीली मिट्टी 

B. कच्छारी मिट्टी 

C. मध्यम काली मिट्टी 

D. लाल व पीली मिट्टी 

 

Q. 23. निम्न में से किस वृक्ष का वैज्ञानिक नाम प्रोसेपिप सीनेरिया है- 

A. आम 

B. बबूल 

C. खेजड़ी 

D. रोहिड़ा 

 

Q. 24. देश में राजस्थान का घीया पत्थर के उत्पादन में कौन सा स्थान है? 

A. तृतीय 

B. प्रथम 

C. द्वितीय 

D. चतुर्थ 

 

Q. 25. पूर्वी राजस्थान की जलवायु है- 

A. आर्द्र 

B. उष्ण 

C. उप आर्द्र 

D. शुष्क 

 

Q. 26. राजस्थान की खारे पानी की झीलें किस महासागर का अवशेष मानी जाती है? 

A. अरब सागर 

B. हिन्द महासागर 

C. प्रशांत महासागर

D. टेथिस सागर 

 

Q. 27. राजस्थान में मिर्च उत्पादन में प्रथम है- 

A. जोधपुर 

B. जैसलमेर 

C. सिरोहि 

D. पाली 

 

Q. 28. गोड़वाड़ी क्या है? 

A. मारवाड़ी की उपबोली 

B. मेवाड़ी की उपबोली 

C. मालवी की उपबोली 

D. बागड़ी की उपबोली 

 

Q. 29. वात साहित्य से आशय है- 

A. इतिहास परक ग्रन्थों से 

B. कथा या कहानी से 

C. वीर गाथा से संबंधित ग्रन्थों से 

D. राजवंशों की वंशावली से संबंधित ग्रन्थों से 

 

Q. 30. राजस्थानी भाषा के विद्वान व राजस्थानी में रामायण के रचयिता है- 

A. जांखो मणिहार 

B. संत हनवन्त किंकर 

C. राजशेखर 

D. केशरी सिंह बारहट 

 

Q. 31. आठवीं शताब्दी के ‘कुवलयमाला’ नामक ग्रन्थ में भारत की 18 देशी भाषाओं में मारवाड़ की भाषा किस नाम से व्यक्त की गई है? 

A. मारवाड़ी 

B. मरूवाणी 

C. बागड़ी 

D. डिंगल 

 

Q. 32. ‘चूहों की देवी’ के रूप में प्रसिद्ध है- 

A. शीतला माता

B. कैला देवी 

C. करणी माता 

D. समस्त 

 

Q. 33. ‘लोकगीत किसी संस्कृति के मुंह बोले चित्र है।’ यह किसका कथन है? 

A. देवेन्द्र सत्यार्थी 

B. सत्येन्द्र त्रिपाठी 

C. महात्मा गाँधी 

D. डॉ. जेतनारायण लाल शास्त्री 

 

Q. 34. राजस्थानी चित्रकला की मूल शैली के रूप में किस चित्र शैली को माना जाता है? 

A. मारवाड़ी शैली 

B. किशनगढ़ शैली 

C. मेवाड़ी शैली 

D. शेखावाटी शैली 

 

Q. 35. राजस्थान का वह संगीतज्ञ जिसके विषय में किंवदन्ती है कि उसने एक राग से पत्थर को पिघला दिया था- 

A. हरिसिंह 

B. मोहनलाल 

C. कुशालीराम 

D. ख्यालीराम 

 

Q. 36. निम्नलिखित नृत्यों में से कौन सा नृत्य राजस्थान से संबंधित नहीं है? 

A. घूमर 

B. भवाई 

C. कालबेलिया 

D. गरबा 

 

Q. 37. जयपुर ब्लू पॉटरी के लिए प्रसिद्ध है। यह चित्रकारी किन बर्तनों पर की जाती है? 

A. कांच और चीनी के बर्तनों पर 

B. केवल कांच के बर्तनों पर 

C. चीनी मिट्टी के बर्तनों पर 

D. पीतल के बर्तनों पर 

 

Q. 38. प्रसिद्ध मीनाकारी ‘थेवा कला’ का संबंध है- 

A. प्रतापगढ़ से 

B. बांसवाड़ा से 

C. जयपुर से 

D. बीकानेर से 

 

Q. 39. आदिवासियों में कटकी वस्त्र पहना जाता है- 

A. पुरुषों द्वारा 

B. अविवाहित युवतियों द्वारा 

C. विधवाओं द्वारा 

D. विवाहित स्त्रियों द्वारा 

 

Q. 40. जैसलमेर की पटवों की हवेलियां क्यों प्रसिद्ध है? 

A. अपनी विशालता के कारण। 

B. दीवारों पर चित्रकारी के कारण। 

C. पत्थर की जालियों में की गई कटाई के कारण। 

D. हवेली शैली के मध्य विशाल प्रांगण के कारण। 

 

Q. 41. जोधपुर शहर के संस्थापक थे- 

A. राव सीहा 

B. राव चन्द्रसेन 

C. राव मालदेव 

D. राव जोधा 

 

Q. 42. ‘सुमेल गिरी का युद्ध’ (15431) किस-किस के मध्य लड़ा गया? 

A. मालदेव व हुमायूँ के मध्य 

B. इब्राहीम लोदी व बाबर के मध्य 

C. राव कल्याणमल व शेरशाह के मध्य 

D. राव मालदेव व शेरशाह सूरी के मध्य 

 

Q. 43. ‘सर टॉमस रो’ ने अपना परिचय मुगल सम्राट जहांगीर को किस स्थान पर दिया? 

A. मेहरानगढ़ (जोधपुर) 

B. मैगज़ीन दुर्ग (अजमेर) 

C. लोहागढ़ दुर्ग (भरतपुर) 

D. बसन्तगढ़ दुर्ग (सिरोही) 

 

Q. 44. राजस्थान में गैटोर की छतरियां किस वंश के राजपरिवार से संबंधित है? 

A. हाड़ा 

B. सिसोदिया 

C. परमार 

D. कछवाहा 

 

Q. 45. 1857 के विप्लव के समय राजस्थान में एजेंट टु द गवर्नर जनरल के पद पर कार्यरत थे- 

A. कैप्टन शावर्स 

B. मेजर बर्टन 

C. कैप्टन मोंक मेसन 

D. जार्ज पेटिंक लारेन्स 

 

Q. 46. राजस्थान के किस किसान आन्दोलन में सेवा संघ के साथ हुए समझौते को सरकार ने बोेल्शेविक’ फैसले की संज्ञा दी? 

A. बिजौलिया किसान आन्दोलन 

B. बेगूँ किसान आन्दोलन 

C. शेखावाटी किसान आन्दोलन 

D. अलवर किसान आन्दोलन 

 

Q. 47. निम्न में से सिरोही प्रजामण्डल के संस्थापक कौन हैं? 

A. माणिक्य लाल वर्मा 

B. अर्जुन लाल सेठी 

C. श्री गोकुल भाई भट्ट 

D. कृष्णदत्त पालीवाल 

 

Q. 48. राजस्थान में स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान जनता में लोकनायक की उपाधि से विभूषित नेता थे- 

A. जयनारायण व्यास 

B. हरिभाऊ उपाध्याय 

C. हीरालाल शास्त्री 

D. माणिक्यलाल वर्मा 

 

Q. 49. राजस्थान के एकीकरण के प्रथम चरण का नाम मत्स्य संघ रखने का सुझाव किसने दिया? 

A. श्री के. एम. मुंशी 

B. श्री पी सत्यनारायण राव 

C. श्री वी. एन. गाडगिल 

D. श्री शंकर राव देव 

 

Q. 50. राजस्थान की वह एकमात्र रियासत कौन सी थी जिसने अपने राज्य में पूर्ण उत्तरदायी शासन की स्थापना 14 अगस्त, 1947 को ही कर दी थी? 

A. प्रतापगढ़ 

B. अलवर 

C. शाहपुरा 

D. टोंक 

 

Q. 51. किस क्रमांक में स्पर्श व्यंजन नहीं है? 

A. ल, ह 

B. ख, ग 

C. त, थ 

D. द, ब 

 

Q. 52. ‘प’ और ‘फ’ का उच्चारण स्थान क्या है? 

A. कंठय 

B. तालव्य 

C. दन्त्य 

D. ओष्ठय 

 

Q. 53. किस वाक्य में संबंधवाचक सर्वनाम है? 

A. मैं अपना काम स्वयं करता हूँ। 

B. कोई कुछ भी कहे, हमें क्या। 

C. जिसे भी देखता हूँ, वही व्यस्त है। 

D. वह स्वतः समझ गया। 

 

Q. 54. ‘लोटा छत से गिरा’ में कौन-सा कारक है? 

A. कर्म 

B. अपादान 

C. करण 

D. अधिकरण 

 

Q. 55. किस शब्द में द्विगु समास है? 

A. त्रिकाल 

B. प्रेममग्न 

C. कृतज्ञ 

D. कामचोर 

 

Q. 56. किस शब्द में तत्पुरूष समास है? 

A. निडर 

B. लम्बोदर 

C. तुलसीकृत 

D. सज्जन 

 

Q. 57. ‘अन्याय’ में कौन-सा समास है? 

A. तत्पुरुष 

B. द्विगु 

C. अव्ययीभाव

D. द्वन्द्व 

 

Q. 58. ‘आशातीत’ में कौन-सा समास है? 

A. बहुब्रीहि 

B. द्वन्द्व 

C. द्विगु 

D. तत्पुरुष 

 

Q. 59. किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण है? 

A. कुछ चने मेरे लिए छोड़ देना। 

B. यह लड़का बहुत चालाक है। 

C. कुछ बच्चे चंदा माँग रहे थे। 

D. प्रतीक पाँच केले खा गया। 

 

Q. 60. अकर्मक क्रिया के कितने भेद होते हैं? 

A. तीन 

B. दो 

C. चार 

D. पाँच 

 

Q. 61. ‘संस्कार’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग लगा है? 

A. सु 

B. संस 

C. सम् 

D. स 

 

Q. 62. ‘स्वागत’ में कौन-सा उपसर्ग लगा है? 

A. सु 

B. स्वा 

C. स 

D. सत् 

 

Q. 63. ‘प्रतिष्ठा’ में कौन-सा उपसर्ग लगा है? 

A. प्र 

B. प्रति 

C. परि 

D. परा 

 

Q. 64. ‘उद्योग’ में कौन-सा उपसर्ग लगा है? 

A. उत् 

B. उद् 

C. उन 

D. उ 

 

Q. 65. तद्धित प्रत्यय कितने प्रकार के होते हैं? 

A. पाँच 

B. तीन 

C. चार 

D. छः 

 

Q. 66. ‘कलंक’ में ‘इत’ प्रत्यय लगाने पर कौन-सा शब्द बनता है? 

A. कलंकी

B. कालंकीत 

C. कलंकित 

D. कलंकीत 

 

Q. 67. ‘गंगोदक’ में कौन-सी संधि है? 

A. वृद्धि 

B. गुण 

C. दीर्घ 

D. व्यंजन 

 

Q. 68. ‘न्यून’ में कौन-सी संधि है? 

A. यण 

B. दीर्घ 

C. वृद्धि 

D. अयादि 

 

Q. 69. ‘निष्फल’ में कौन-सी संधि है? 

A. विसर्ग 

B. व्यंजन 

C. दीर्घ 

D. यण 

 

Q. 70. ‘वाग्दान’ में कौन-सी संधि है? 

A. वृद्धि 

B. दीर्घ 

C. व्यंजन 

D. विसर्ग 

 

Q. 71. ‘आम के आम गुठलियों के दाम’ लोकोक्ति का सही अर्थ है- 

A. बिना मेहनत काम निकालना। 

B. सिर्फ लाभ ही देखना। 

C. हानि-लाभ बराबर होना। 

D. दोहरा फायदा। 

 

Q. 72. ‘बहती गंगा में हाथ धोना’ लोकोक्ति का सही अर्थ है- 

A. बहती गंगा में डूबना-उतराना। 

B. बहती गंगा में तैरना। 

C. अवसर का लाभ उठाना। 

D. धारा के विपरीत आचरण करना। 

 

Q. 73. ‘काठ का उल्लू होना’ मुहावरे का सही अर्थ है- 

A. बुरे आचरण वाला। 

B. अत्यन्त मूर्ख व्यक्ति। 

C. उल्लू के समान दिखाई देना। 

D. काठ की तरह शुष्क होना। 

 

Q. 74. ‘उल्टी गंगा बहाना’ मुहावरे का सही अर्थ है- 

A. असंभव कार्य करना। 

B. गंगा की धारा में तैरना। 

C. रीति के विपरीत कार्य करना। 

D. गंगा की धारा को पलट देना। 

 

Q. 75. ‘अक्ल के घोड़े दौड़ाना’ मुहावरे का सही अर्थ है- 

A. केवल कल्पनाएं करते रहना। 

B. दार्शनिक की तरह बात करना। 

C. गंभीर चिन्तन में पड़े रहना। 

D. घोड़े पर चढ़कर दौड़ना। 

 

Q. 76. किस क्रमांक में सभी शुद्ध हैं? 

A. माधुर्य, नीरस 

B. माधुर्यता, साम्यता 

C. ग्यान, विग्यान 

D. कृतग्य, सन्हार 

 

Q. 77. किस क्रमांक में सभी शुद्ध है? 

A. सन्मुख, तदोपरान्त 

B. सम्प्रती, संस्कृत 

C. तदुपरान्त, सम्मुख 

D. मान्यनीय, निरपराधी 

 

Q. 78. किस क्रमांक के वाक्य में सही विराम-चिन्ह लगा है? 

A. राम! तुम अब सो जाओ। 

B. वाह, आप खूब हैं! 

C. श्याम! तुम आ गए? 

D. अध्यक्ष जी, हमारी बात सुनिये? 

 

Q. 79. कौन-सा शब्द ‘पक्षी’ का पर्यायवाची नहीं है? 

A. केकी 

B. खग 

C. अंडज 

D. विहग 

 

Q. 80. कौन-सा शब्द ‘भ्रमर’ का पर्यायवाची नहीं है? 

A. मधुप 

B. अलि 

C. भौंरा 

D. शफरी 

 

Q. 81. ‘निराहार’ का सही विलोम है- 

A. अनुहार 

B. आहार 

C. विहार

D. संथार 

 

Q. 82. ‘अनुज’ का सही विलोम है- 

A. भ्राता 

B. ज्येष्ठ 

C. कनिष्ठ 

D. अग्रज 

 

Q. 83. ‘Autonomous’ के लिए सही पारिभाषिक शब्द है- 

A. स्वयंभू

B. स्वायत्त 

C. स्वयं संचालित 

D. खुद का 

 

Q. 84. ‘Administration’ के लिए सही पारिभाषिक शब्द है- 

A. प्रशासन 

B. प्रशासनिक 

C. शासकीय 

D. प्रशासकीय 

 

Q. 85. ‘Memorandum’ के लिए सही पारिभाषिक शब्द है- 

A. सूचना 

B. अधिसूचना 

C. विज्ञप्ति 

D. ज्ञापन 

 

Q. 86. ‘Arrears’ के लिए सही पारिभाषिक शब्द है- 

A. बकाया 

B. देय 

C. प्रदत्त 

D. वेतन 

 

Q. 87. हिन्दी को भारतीय संविधान में संघ की राजभाषा के रूप में कब मान्यता मिली? 

A. 14 सितम्बर 1950 

B. 26 जनवरी 1949 

C. 14 सितम्बर 1949 

D. 14 सितम्बर 1948 

 

Q. 88. किस क्रमांक में ‘कृति-कृती’ शब्द-युग्म का सही अर्थ-भेद है? 

A. कर्म-रचना 

B. रचना-करने वाला 

C. किया गया-कर्म 

D. रचना-रम्य 

 

Q. 89. किस क्रमांक में ‘आदि-आदी’ शब्द-युग्म का सही अर्थ-भेद है? 

A. पूर्व-अन्त 

B. अभ्यस्त-बगैरह 

C. अंत-प्रारम्भ 

D. प्रारम्भ-अभ्यस्त 

 

Q. 90. किस क्रमांक में ‘अंबुज-अंबुद’ शब्द-युग्म का सही अर्थ-भेद है? 

A. कमल-बादल 

B. पृथ्वी-आकाश 

C. जल-धरती 

D. गुलाब-बादल 

 

Q. 91. किस क्रमांक में ‘परिमाण-परिणाम’ शब्द-युग्म का सही अर्थ-भेद है? 

A. दूरी-फल 

B. मात्रा-नतीजा 

C. दूरी-मोटाई 

D. मात्रा-दूरी 

 

Q. 92. किस क्रमांक का शब्द शुद्ध है? 

A. पौराणिक 

B. पुराणिक 

C. पौराणीक 

D. पुराणीक 

 

Q. 93. किस क्रमांक का शब्द शुद्ध है? 

A. उज्जवल 

B. ऊज्वल 

C. उज्ज्वल 

D. उजवल 

 

Q. 94. किस क्रमांक का शब्द शुद्ध है? 

A. कवीत्री 

B. कवयित्री 

C. कवित्री 

D. कवियित्री 

 

Q. 95. किस क्रमांक में शुद्ध वाक्य है? 

A. कई पुलिस के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई। 

B. विदुषी स्त्री का सम्मान करना चाहिए। 

C. शरीर पर कई अंग होते हैं। 

D. अपने बच्चे बहादुर बनाओ। 

 

Q. 96. किस क्रमांक का वाक्य शुद्ध है? 

A. महाविद्यालय एक तारीख के दिन खुलेंगे। 

B. निश्चय रूप से नहीं कहा जा सकता। 

C. भोजन बनाने की व्यवस्था करें। 

D. प्रेम करना तलवार की नोंक पर चलना है। 

 

Q. 97. किस क्रमांक का शब्द तत्सम है? 

A. मक्षिका 

B. मीत 

C. मुटठी 

D. मोर 

 

Q. 98. किस क्रमांक का शब्द तत्सम है? 

A. सींग 

B. साँवला 

C. सीख 

D. शुष्क 

 

Q. 99. किस क्रमांक का शब्द तदभव है? 

A. पीत 

B. पहरुआ 

C. पुष्कर 

D. प्रस्तर 

 

Q. 100. किस क्रमांक का शब्द तदभव है? 

A. बाँझ 

B. वधिर 

C. वत्स 

D. वणिक 

 

Q. 101. एक कक्षा के 24 छात्रों में से 6 की औसत ऊँचाई 1 मी. 15 सेमी., 8 की औसत ऊँचाई 1 मी. 5 सेमी. तथा शेष छात्रों की औसत ऊँचाई 1 मी. 11 सेमी. है इन सभी छात्रों की औसत ऊँचाई कितनी है? 

A. 1.10 मी. 

B. 1.11 मी. 

C. 1.12 मी. 

D. 1.13 मी. 

 

Q. 102. 5 संख्याओं का औसत 18 है एक संख्या छोड़ देने पर औसत 16 हो जाता है छोड़ी गई संख्या क्या है? 

A. 25 

B. 26 

C. 27 

D. 30 

 

Q. 103. तीन बच्चों की औसत आयु 15 वर्ष है यदि इनकी आयु का अनुपात 3: 5: 7 हो तो सबसे छोटे बच्चे की आयु कितनी है? 

A. 9 वर्ष 

B. 15 वर्ष 

C. 18 वर्ष 

D. 21 वर्ष 

 

Q. 104. 24 छात्रों तथा एक अध्यापक की औसत आयु 15 वर्ष है यदि अध्यापक की आयु छोड़ दें तो औसत आयु 1 वर्ष घट जाती है, अध्यापक की आयु कितनी है? 

A. 38 वर्ष 

B. 39 वर्ष 

C. 40 वर्ष 

D. 41 वर्ष 

 

Q. 105. किक्रेट के एक खिलाड़ी का 10 पारियों का कुछ औसत था, 11वीं पारी में उसने 108 रन बनाए तथा इससे उसकी औसत रन संख्या में 6 की वृद्धि हो गई अब उसकी औसत रन संख्या कितनी है? 

A. 60 रन 

B. 55 रन 

C. 52 रन 

D. 48 रन 

 

Q. 106. यदि चीनी के मूल्य में 20% वृद्धि हो जाए, तो एक गृहिणी को इसकी खपत कितने प्रतिशत कम करनी होगी कि इस पर खर्च न बढे़? 

A. 14⅔%

B. 15⅔%

C. 16⅔%

D. 17⅔%

 

Q. 107. एक कस्बे की जनसंख्या 176400 है इसमें 5% वार्षिक दर से वृद्धि होती है तो 2 वर्ष बाद कस्बे की जनसंख्या कितनी होगी? 

A. 160000 

B. 194481 

C. 184526 

D. 195231 

 

Q. 108. यदि x का x% = 49 हो तो x का मान होगा- 

A. 50 

B. 60 

C. 70 

D. 40 

 

Q. 109. 2 क्विन्टल, 2.5 किग्रा. का कितने प्रतिशत है? 

A. 8% 

B. 80% 

C. 800%

D. 8000% 

 

Q. 110. 3 लीटर चीनी के घोल में 40% चीनी है एक लीटर पानी डालने पर नये घोल में कितने प्रतिशत चीनी होगी? 

A. 33% 

B. 40% 

C. 25% 

D. 30% 

 

Q. 111. रहीम को एक घड़ी 1440 रु. में बेचने पर 10% की हानि होती है वह इसे कितने में बेचे कि उसे 5% लाभ हो? 

A. 1680 रु. 

B. 1640 रु. 

C. 1600 रु. 

D. 1580 रु. 

 

Q. 112. एक फल विक्रेता ने 5 रु. के 6 की दर से केले खरीद कर 3 रुपये के 4 की दर से बेच दिये उसका लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात करो। 

A. 5% लाभ 

B. 5% हानि 

C. 10% हानि 

D. 10% लाभ 

 

Q. 113. एक वस्तु को 575 रु. में बेचने पर जितना लाभ होता है उतनी ही हानि इसे 385 रु. में बेचने से होती है, उस वस्तु का क्रय मूल्य कितना है? 

A. 496 रु.

B. 400 रु. 

C. 475 रु. 

D. 480 रु. 

 

Q. 114. किसी वस्तु के क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात 20ः21 है इस पर लाभ प्रतिशत कितना होगा? 

A. 5.5% 

B. 5% 

C. 4.5% 

D. 4% 

 

Q. 115. एक व्यक्ति ने अपने दो घोड़ों में से प्रत्येक को 46580 रु. में बेचा उसे एक पर 6% लाभ तथा दूसरे पर 6% हानि हुई, उसे कुल सौदे पर कितना लाभ या हानि हुई? 

A. 0.36% हानि 

B. 0.36% लाभ 

C. 3.6% हानि 

D. 3.6% लाभ 

 

Q. 116. यदि a : b = 5:9 तथा b:c = 6:11 हो तो a:c का मान होगा- 

A. 9: 11 

B. 5: 6 

C. 10: 33 

D. 33: 10 

 

Q. 117. यदि 0.75 : x :: 5 : 8 हो तो x का मान कितना होगा? 

A. 1.12 

B. 1.20 

C. 1.25 

D. 1.30 

 

Q. 118. मोना और शर्मिला की वर्तमान आयु का अनुपात 9 : 10 है चार वर्ष बाद यह अनुपात 11 : 12 हो जाता है मोना की वर्तमान आयु कितनी है? 

A. 15 वर्ष 

B. 16 वर्ष 

C. 17 वर्ष

D. 18 वर्ष 

 

Q. 119. वह कौन सी भिन्न है जिसका 1/27 के साथ वही अनुपात है जो 3/11 तथा 5/9 का अनुपात है? 

A. 1/11 

B. 3/11 

C. 55 

D. 1/55 

 

Q. 120. A तथा B की मासिक आय का अनुपात 5ः6 है तथा उनके ख़र्चों का अनुपात 3ः4 है यदि वे क्रमशः 1800रु. तथा 1600 रु. की बचत करे तो B की मासिक आय कितनी है? 

A. 8400 रु. 

B. 7200 रु. 

C. 3400 रु. 

D. 2700 रु.

 

Q. 121. A, B, C एक कार्य को 1650 रु. में करने का ठेका लेते है तथा A  तथा B शेष कार्य ने मिलकर ने किया। कुल इस कार्य धन का 7/11 में से C भाग का किया भाग कितना होगा? 

A. 540 रु. 

B. 600 रु. 

C. 680 रु. 

D. 520 रु. 

 

Q. 122. राम, सलीम और जॉन ने कुल 50000 रु. की पूँजी लगाकर व्यापार शुरू किया यदि राम की पूँजी सलीम से 4000 रु. अधिक हो तथा सलीम की पूँजी जॉन से 5000 रु. अधिक हो तो 35000 रु. के कुल लाभ में से राम का भाग कितना होगा? 

A. 8400 रु. 

B. 11900 रु. 

C. 13600 रु. 

D. 14700 रु. 

 

Q. 123. आनंद व प्रकाश ने क्रमशः 5000 रु. 7 माह के लिए और 7000 रुपये 5 माह के लिए लगाकर व्यापार प्रारम्भ किया, दोनों के लाभ का अनुपात होगा? 

A. 7:5 

B. 5:7 

C. 1:1 

D. 5:12 

 

Q. 124. अनीता ने अपनी मित्र से 12% वार्षिक दर से 21½ वर्ष के लिए 400 रु. उधार लिए उसके द्वारा दिया गया साधारण ब्याज कितना होगा? 

A. 125 रु. 

B. 120 रु. 

C. 115 रु. 

D. 110 रु. 

 

Q. 125. साधारण ब्याज की किसी दर पर 2000 रु. का 5 वर्ष का मिश्रधन 2600 रु. हो जाता है ब्याज की दर क्या होगी? 

A. 6%

B. 7%

C. 8% 

D. 9% 

 

Q. 126. साधारण ब्याज की वार्षिक दर 6½% से 8 % हो जाने के कारण मुकेश की 40.50 रु. की वृद्धि हो जाती है। मुकेश का मूलधन कितना है? 

A. 3500 रु. 

B. 2700 रु. 

C. 3000 रु. 

D. 3200 रु. 

 

Q. 127. 5000 रु. के 10% वार्षिक दर से 3 वर्ष के चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज का अंतर कितना होगा? 

A. 135 रु. 

B. 145 रु. 

C. 155 रु. 

D. 165 रु. 

 

Q. 128. किसी धन पर 5% वार्षिक दर से 2 वर्ष के चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज का अख्तर 35 रु.ए है वह धन कितना है? 

A. 10000 रु. 

B. 13000 रु. 

C. 12000 रु. 

D. 14000 रु. 

 

Q. 129. किसी राशि पर 8% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से प्रथम वर्ष का ब्याज 48 रु. है दूसरे वर्ष का ब्याज क्या होगा? 

A. 48 रु. 

B. 51.84 रु. 

C. 56.48 रु. 

D. 96 रु. 

 

Q. 130. एक समांतर चतुर्भुज का आधार ऊँचाई से दुगना है यदि इस चतुर्भुज का क्षेत्रफल 72 वर्ग सेमी. हो तो इसका आधार ज्ञात कीजिए। 

A. 12 सेमी. 

B. 10 सेमी. 

C. 8 सेमी. 

D. 6 सेमी. 

 

Q. 131. एक समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा 20 सेमी. है तथा इसके एक विकर्ण की लम्बाई 24 सेमी. है। समचतुर्भुज का क्षेत्रफल कितना होगा? 

A. 284 वर्ग सेमी. 

B. 480 वर्ग सेमी. 

C. 384 वर्ग सेमी. 

D. 240 वर्ग सेमी. 

 

Q. 132. एक पहियां 88 किमी. दूरी तय करने में 4000 चक्कर लगाता है तो पहिये की त्रिज्या कितनी होगी? 

A. 3.5 मी. 

B. 7 मी. 

C. 14 मी. 

D. 21 मी. 

 

Q. 133. एक आयताकार मैदान की परिमिति 480 मी. है इसकी लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात 5ः3 है मैदान का क्षेत्रफल क्या होगा? 

A. 13500 वर्ग मी. 

B. 12000 वर्ग मी. 

C. 18500 वर्ग मी. 

D. 2200 वर्ग मी. 

 

Q. 134. किसी वर्ग का क्षेत्रफल तथा उसके विकर्ण पर खींचे गये वर्ग के क्षेत्रफल का अनुपात क्या होगा? 

A. 1: 1

B. 1: 2 

C. 1: 3 

D. 1: 4 

 

Q. 135. 6 मी. भुजा के वर्गाकार फर्श पर 20 सेमी. × 30 सेमी. आकार के कितने पत्थर लगेंगे? 

A. 300 

B. 400 

C. 500 

D. 600 

 

Q. 136. एक समलम्ब चतुर्भुज की समांतर भुजाओं का योग 90 सेमी. तथा समांतर भुजाओं के मध्य दूरी 40 सेमी है तो समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल कितना होगा? 

A. 3600 वर्ग सेमी. 

B. 3000 वर्ग सेमी. 

C. 1800 वर्ग सेमी. 

D. 900 वर्ग सेमी. 

 

Q. 137. यदि ∆ ABC में ∠B=90º, A=12 सेमी., B = 13 सेमी. तो कोण ∠A के लिए sinA का मान कितना होगा? 

A. 13/5 

B. 5/13 

C. 13/12 

D. 12/13 

 

Q. 138. यदि 4 cot A=3 हो तो  (sinA +cosA)/(sinA – cosA) काम मान कितना होगा? 

A. 4 

B. 5 

C. 6 

D. 7 

 

Q. 139. 1/√(cosec²θ – 1) का मान होगा- 

A. tanθ 

B. cotθ 

C. sinθ

D. cosθ 

 

Q. 140. Sec2θ – tan2θ का मान होगा- 

A. 2 

B. 1 

C. 3 

D. 2

 

Q. 141. यदि A + B = 900 तथा A = 2B हो तो sin2B का मान होगा- 

A. ½  

B. √3/2

C. 1/√2 

D. 1 

 

Q. 142. tan π/3 का मान होता है- 

A. 1 

B. √3 

C. 1/√3 

D. 0 

 

Q. 143. Sin2θ.cosθ + tanθ.sinθ + cos3θ का मान होगा- 

A. cosθ 

B. tanθ 

C. secθ 

D. cosecθ 

 

Q. 144. एक 10√3 मीटर ऊँची मीनार की छाया 30 मीटर है तो सूर्य का उन्नतांश कोण कितना होगा? 

A. 300

B. 450 

C. 600 

D. 900 

 

Q. 145. एक चिमनी के आधार से 200 मीटर की दूरी पर से उसके शिखर का उन्नयन कोण 600 है, चिमनी की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। 

A. 100√3 मी.

B. 100/√3 मी. 

C. 200√3 मी. 

D. 200/√3 मी. 

 

Q. 146. 2.5 लाख रु., 20 लाख रु. का कितने प्रतिशत है? 

A. 10%

B. 12.5%

C. 15%

D. 17.5%

 

Q. 147. एक मेज को 1200 रु. की अपेक्षा 1125 रु. में बेचने से 5 % अधिक हानि होती है, मेज का क्रय मूल्य कितना होगा? 

A. 1350 रु. 

B. 1600 रु. 

C. 1500 रु. 

D. 1460 रु. 

 

Q. 148. यदि x2 + 4y2 = 4xy हो तो x:y का मान होगा- 

A. 2: 1 

B. 1: 2 

C. 1: 1 

D. 1: 4 

 

Q. 149. साधारण ब्याज की किस दर पर कोई धन 8 वर्ष में दुगुना हो जायेगा? 

A. 9½% 

B. 10½% 

C. 11½%

D. 12½%

 

Q. 150. 20480 रु. का 6¼% वार्षिक दर से 2 वर्ष 73 दिन का चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा? 

A. 3000 रु. 

B. 3131 रु. 

C. 2929 रु. 

D. 3636 रु. 

 

Answer Sheet

Question

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

Answer

A

C

B

D

D

A

B

B

A

B

Question

11

12

13

14

15

16

17

18

19

20

Answer

C

B

B

B

D

B

C

D

B

B

Question

21

22

23

24

25

26

27

28

29

30

Answer

B

A

C

B

C

D

A

A

B

B

Question

31

32

33

34

35

36

37

38

39

40

Answer

B

C

A

C

A

D

C

A

B

C

Question

41

42

43

44

45

46

47

48

49

50

Answer

D

D

B

D

B

B

C

A

A

C

Question

51

52

53

54

55

56

57

58

59

60

Answer

C

A

D

B

A

C

A

D

B

A

Question

61

62

63

64

65

66

67

68

69

70

Answer

C

A

A

A

D

C

B

A

A

C

Question

71

72

73

74

75

76

77

78

79

80

Answer

D

C

B

C

A

A

C

A

A

D

Question

81

82

83

84

85

86

87

88

89

90

Answer

B

D

B

A

D

A

C

B

D

A

Question

91

92

93

94

95

96

97

98

99

100

Answer

B

A

C

B

B

C

A

D

B

A

Question 

101

102

103

104

105

106

107

108

109

110

Answer

A

B

A

B

D

C

B

C

D

D

Question 

111

112

113

114

115

116

117

118

119

120

Answer

A

C

D

B

A

C

B

D

D

B

Question

121

122

123

124

125

126

127

128

129

130

Answer

B

D

C

D

A

B

C

D

B

A

Question

131

132

133

134

135

136

137

138

139

140

Answer

C

A

A

B

D

C

D

A

A

B

Question

141

142

143

144

145

146

147

148

149

150

Answer

B

B

C

A

D

B

C

A

D

B

 

नोट :- बूँदी जिले के निम्न क्रमांको के प्रश्न उपरोक्त प्रश्नों से अलग़ आये हुये है-

Q. 46. किस वर्ष को ‘सहकारी शताब्दी वर्ष’ के रूप में मनाया गया ? 

A. वर्ष 2003 को 

B. वर्ष 2009 को 

C. वर्ष 2004 को 

D. वर्ष 2005 को 

 

Q. 47. गोमती नदी के पानी को रोक कर राजसमंद झील का निर्माण करवाने वाला शासक था- 

A. महाराणा राजसिंह 

B. महाराणा जगतसिंह 

C. महाराणा प्रताप 

D. राजसिंह 

 

Q. 48. जलझूलनी एकादशी का मेला भरता है- 

A. चित्तौड़गढ़ में 

B. बूँदी में 

C. जयपुर में 

D. धौलपुर में 

 

Q. 49. तैंतीस करोड़ देवी देवताओं की गद्दी कहाँ स्थित है? 

A. शिवगंज में (सिरोही)

B. सोजत में (पाली)

C. मण्डोर में (जोधपुर)

D. ओसिया में (जोधपुर) 

 

Q. 50. हरिभाऊ उपाध्याय ने राजस्थान का सी. आर. दास किसे कहा था? 

A. मोतीलाल तेजावत को 

B. मुकुट बिहारी लाल भार्गव को 

C. नानक भील को 

D. दामोदर दास राठी को

 

Q. 96. किस क्रमांक में ‘सु’ उपसर्ग का प्रयोग हुआ है? 

A. स्वागत 

B. सुआ 

C. स्वयमेव 

D. स्वाद 

 

Q. 97. ‘द्रवित’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय किस क्रमांक में है ? 

A. त 

B. वित 

C. इत 

D. अ 

 

Q. 98. ‘आहट’ प्रत्यय के योग से बना शब्द नहीं है- 

A. हिचकिचाहट 

B. रूकावट 

C. मुस्कराहट 

D. गुड़गुड़ाहट 

 

Q. 99. तद्धित प्रत्यय वे होते हैं- 

A. जो क्रिया शब्दों का विस्तार करते हैं। 

B. जो क्रिया के अतिरिक्त अन्य शब्दों का निर्माण करते हैं। 

C. जो क्रिया के धातु रूपों को छोड़कर अन्य शब्दों के साथ लगते हैं। 

D. जो शब्दों का हित निर्माण करते हैं। 

 

Q. 100. ‘चाँदनी’ शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है- 

A. ज्योत्सना 

B. कौमुदी 

C. चन्द्रिका 

D. शुभ्रा

 

Q. 146. sin600 cos300 + sin300 cos600 का मान होगा- 

A. 0 

B. 1 

C. 2 

D. 3 

 

Q. 147. यदि tan 2A = cot (A – 180) तो A का मान कितना होगा? 

A. 360 

B. 180 

C. 540 

D. 450

 

Q. 148. यदि sin3θ = cos(θ-60) हो तो θ का मान क्या होगा? 

A. 120 

B. 180 

C. 240 

D. 320 

 

Q. 149. यदि 100 √3 मीटर लम्बे खम्बे की परछाई 100 मी. है तो उस समय सूर्य के उन्नतांश कोण का मान कितना होगा? 

A. 300 

B. 450 

C. 600 

D. 900

 

Q. 150. यदि दो वृत्तों के क्षेत्रफलों का अनुपात 4: 9 है तो उनकी त्रिज्याओं का अनुपात कितना होगा? 

A. 4: 9 

B. 9: 4 

C. 3: 2 

D. 2: 3 

 

Answer Sheet

Question

46

47

48

49

50

96

97

98

99

100

Answer

C

B

A

C

B

A

C

B

C

D

Question

146

147

148

149

150

         

Answer

B

C

C

C

D

         

 

नोट :- दौसा जिले के निम्न क्रमांको के प्रश्न उपरोक्त प्रश्नों से अलग़ आये हुये है-

Q. 46. भारत में ‘चारबैत कला’ का प्रवर्त्तक किसे माना जाता है? 

A. अब्दुल करीम खाँ को 

B. स्वामी हरिदास को 

C. साकर खाँ को 

D. सिददीक खाँ को 

 

Q. 47. मारवाड़ के राठौड़ वंश का संस्थापक था- 

A. राव जोधा 

B. राव सीहा 

C. वासुदेव 

D. राव मालदेव 

 

Q. 48. राजस्थान में स्थापित केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति हैं- 

A. डॉ. पी. के. कालरा 

B. प्रो. अमरीश सिंह 

C. एस. एस. वर्मा 

D. एम. एम. सांलुखे 

 

Q. 49. राजस्थान ‘एअर कार्गो’ कॉम्पलेक्स स्थित है- 

A. सांगानेर 

B. जयपुर 

C. जोधपुर 

D. उदयपुर 

 

Q. 50. सुभाषचन्द्र बोस ने जोधपुर की यात्रा की थी- 

A. 1929 ई. में 

B. 1936 ई. में 

C. 1938 ई. में 

D. 1942 ई. में 

 

Q. 96. पतंग शब्द का अर्थ द्योतक शब्द नहीं है- 

A. सूर्य 

B. एक कीड़ा 

C. उड़ाई जाने वाली गुड़िया 

D. पत्ता 

 

Q. 97. ‘विरोध करना’ अर्थ के लिए कौनसा मुहावरा उपयुक्त है? 

A. सिर झुकना 

B. सिर चढ़ाना 

C. सिर उठाना 

D. सिर कटाना 

 

Q. 98. ‘गूँगे का गुड़’ मुहावरे के अर्थ के लिए सही क्रमांक है- 

A. असम्भव काम 

B. कीमती वस्तु 

C. दुर्लभ वस्तु 

D. अवर्णनीय वस्तु 

 

Q. 99. ‘अशर्फियाँ लुटे, कोयलों पर मोहर’ लोकोक्ति का अर्थ है- 

A. भाग्य की विवशता। 

B. अपराधी का निर्दोष पर सवार होना। 

C. एक ओर धन का अपव्यय तथा दूसरी ओर कंजूसी। 

D. आवश्यक कार्य छोड़कर अनावश्यक कार्य करना। 

 

Q. 100. ‘अचानक घबरा जाना’ अर्थ के लिए मुहावरा है- 

A. हथियार डालना। 

B. हाथ-पाँव मारना। 

C. हाथों के तोते उड़ना। 

D. हक्का-बक्का रह जाना। 

 

Q. 146. एक त्रिभुजाकार खेत की भुजाएं क्रमशः 112 मीटर, 78 मीटर तथा 50 मीटर लम्बी है इस खेत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। 

A. 1580 वर्ग मी. 

B. 1680 वर्ग मी. 

C. 1780 वर्ग मी. 

D. 1880 वर्ग मी. 

 

Q. 147. एक तार को 28 सेमी. की त्रिज्या के वृत्त के आकार में मोड़ा गया है यदि इसे वर्ग के आकार में मोड़ा जाता है तो इस वर्ग का क्षेत्रफल कितना होगा 

A. 1936 वर्ग सेमी. 

B. 1876 वर्ग सेमी. 

C. 2025 वर्ग सेमी. 

D. 1976 वर्ग सेमी. 

 

Q. 148. 1,60,000 रु. का 2 वर्ष में 10% वार्षिक दर से छःमाही देय चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा? 

A. 34,846 रु. 

B. 34,800 रु. 

C. 34,481 रु. 

D. 34,616 रु. 

 

Q. 149. एक परीक्षा में प्रवीण तथा विजय के प्राप्तांको का अनुपात 4: 5 है जबकि विजय तथा सुरेश के प्राप्तांको का अनुपात 3: 2 है। प्रवीण व सुरेश के प्राप्तांको का अनुपात क्या है? 

A. 2: 1 

B. 5: 3 

C. 6: 5 

D. 5: 6 

 

Q. 150. यदि 336 : 216 :: 980 : x हो तो x  का मान कितना होगा? 

A. 720 

B. 630 

C. 872 

D. 967 

 

Answer Sheet

Question

46

47

48

49

50

96

97

98

99

100

Answer

A

B

D

A

A

D

C

D

C

C

Question

146

147

148

149

150

         

Answer

B

A

C

C

C

         

Leave a Reply

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×