NHPC JE Admit Card 2022

एनएचपीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा ((NHPC JE Exam 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

    • Educational News, Jobs News

एनएचपीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा ((NHPC JE Exam 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 से 6 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 133 कनिष्ठ अभियंता रिक्तियों की भर्ती की जानी है, जिसमें से 68 पद जेई (सिविल), 31 जेई (मैकेनिकल) और 34 पद जेई (इलेक्ट्रिकल) के लिए हैं। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी।

परीक्षा का समय 3 घंटे का होगा। परीक्षा अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कोच्चि सहित विभिन्न शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें :-
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए करियर सेक्शन में जाएं।
3.यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक लिंक NH/Rectt/05/2021 पर क्लिक करें।
4. लॉगिन करने के लिए आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
5. आपकी स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखाई देगा।
6. अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×