GATE 2023 Exam Schedule

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग GATE 2023 परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।

    • Educational News, Exam News

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग GATE 2023 परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT कानपुर ने आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitk.ac.in पर परीक्षा तिथि 2023 की घोषणा की है। गेट 2023 का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। GATE 2023 का परिणाम 16 मार्च को घोषित किया जाएगा। GATE 2023 में कुल 100 अंकों के साथ 29 पेपर होंगे। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और संख्यात्मक उत्तर (NAT) प्रश्न होंगे।

परीक्षा :-
गेट 2023 का पहला दिन 4 फरवरी को सीएस, एआर, एमई का पेपर होगा। जबकि गेट की परीक्षा 12 फरवरी को सीई1, एसटी, सीई2, एमएन पेपर के साथ संपन्न होगी। GATE 2023 दो पारियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

शेड्यूल :-

  1. 4 फरवरी 2023:-सीएस पेपर की परीक्षा पहली पारी में होगी।एआर और एमई की परीक्षा दूसरी पारी में होगी।
  2. 5 फरवरी 2023 :-EE, ES, XHकी परीक्षा पहली पारी में होगी।दूसरी पारी में BM, CY और EC के पेपर होंगे।
  3. 11 फरवरी 2023:-GG, IN, MA, PE, XE और XL की परीक्षा पहली पारी में होगी.दूसरी पारी में AE, AG, BT, CH, EY, GE, MT, NM, PH, PI और TF विषयों की परीक्षा होगी।
  4. 12 फरवरी 2023:-पहली पारी में सीई1 और एसटी की परीक्षा ली जाएगी।दूसरी पारी में CE2 और MN के पेपर होंगे।
×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×