GATE Result 2022

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने GATE 2022 का परिणाम जारी कर दिया है।

    • Educational News, Result News

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने GATE 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। अब यह संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना GATE 2022 परिणाम IIT खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

IIT खड़गपुर द्वारा GATE 2022 परीक्षा 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। परिणाम से पहले IIT खड़गपुर ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की थी।

रिजल्ट चेक करें :-

छात्र नीचे दिए गए आसान दिशानिर्देशों का पालन करके अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिख रहे कैंडिडेट Log in टैब पर क्लिक करें।

3. अब मांगी गई जानकारी डालकर Log in करें।

4. आपका परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

5. इसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस तारीख को स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा :-

Gate 2022 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने स्कोरकार्ड के लिए अभी और इंतजार करना होगा। IIT खड़गपुर 21 मार्च 2022 को छात्रों को स्कोरकार्ड जारी करेगा। इससे पहले छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें। Gate स्कोरकार्ड की वैधता 3 साल के लिए होगी।

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×