GSEB 12th Science Result 2022

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,(GSEB) यानी गुजरात बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिया है।

    • Educational News, Result News

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,(GSEB) यानी गुजरात बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिया है। गुजरात बोर्ड, GSEB HSC Science 2022 परिणाम राज्य शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार, 12 मई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर घोषित किया गया है। गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान विषय का परिणाम 72.2 प्रतिशत है

ऐसे देखें रिजल्ट :-

  1. सबसे पहले जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर जीएसईबी एचएससी साइंस रिजल्ट 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और गो बटन पर क्लिक करें।
  4. भविष्य में उपयोग के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

परीक्षा :-
एचएससी विज्ञान की परीक्षा राज्य भर के 140 केंद्रों में आयोजित की गई थी। गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 मार्च से 12 अप्रैल तक विज्ञान और सामान्य संकाय के लिए आयोजित की गई थी। ग्रुप ए यानि मैथ्स विषय के लिए उपस्थित होने वाले नियमित उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 78.40 प्रतिशत और ग्रुप बी यानी जीव विज्ञान विषय के लिए 68.58 प्रतिशत है। जबकि ग्रुप एबी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 78.38 प्रतिशत है।

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×