Haryana HBSE Board 12th Result 2022

हरियाणा बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है। HBSE 12वीं कक्षा (Haryana Board twelfth Result 2022) के नतीजे आज यानी 15 जून 2022 को घोषित किए जाएंगे

    • Educational News, Result News

हरियाणा बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है। HBSE 12वीं कक्षा (Haryana Board twelfth Result 2022) के नतीजे आज यानी 15 जून 2022 को घोषित किए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स से बात करते हुए हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने इस संबंध में पुष्टि की है. इसके तहत आज यानी 15 जून को दोपहर 2:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने राज्य बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 2022 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की थीं।

ऐसे चेक करे रिजल्ट :-
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर BSEH 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें-रोल नंबर और जन्म तिथि एचबीएसई 12 वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब एचबीएसई 12वीं स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।

बिना इंटरनेट के ऐसे देखें रिजल्ट :-

हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र ध्यान दें कि अगर वे इंटरनेट के जरिए रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं तो वे अपने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्र अपने मोबाइल मैसेज बॉक्स पर ‘RESULTHB12’ टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें।

सप्लीमेंट्री एग्जाम :-
BSEH छात्रों को कक्षा 12 पास करने का एक और मौका देगा। इसलिए, जो छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होते हैं, वे कंपार्टमेंटल या पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, इस संबंध में विवरण की घोषणा परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×