Indian Navy Recruitment 2022

भारतीय नौसेना में नौकरी कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी ने सेलर और आर्टिफिसर के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं

    • Educational News, Jobs News

भारतीय नौसेना में नौकरी कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी ने सेलर और आर्टिफिसर के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. 12वीं पास उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 5 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन 3 स्टेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

वेतन :-

भारतीय नौसेना में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने 14,600 रुपये का वजीफा मिलेगा।
प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद, उम्मीदवारों को नौसेना के डिफेंस पे मैट्रिक्स लेवल -3 में पदोन्नत किया जाएगा। इसके बाद उनका मासिक वेतन 21,700 रुपये से बढ़ाकर 69,100 रुपये किया जाएगा।
इसके साथ ही आर्टिफिसर अपरेंटिस पद पर चयनित लोगों को 5200 रुपये प्रति माह डीए मिलेगा।

चयन प्रक्रिया :-

पहला चरण: दोनों पदों के लिए एक सामान्य लिखित परीक्षा है। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आते हैं। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। एक घंटे की इस परीक्षा में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता से सभी प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न 12वीं स्तर के हैं।

दूसरा चरण: चयन के दूसरे चरण में शारीरिक परीक्षण देना होता है। इसमें कैडेट्स की इन बातों का ध्यान रखा जाता है।

ऊंचाई 157 सेमी . होनी चाहिए
1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में पूरी होगी
एक मिनट में 20 सिट अप के साथ 10 पुशअप्स करने होते हैं

तीसरा चरण: दोनों चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाता है। इसमें पास होने वालों की मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाता है।

योग्यता :-

भारतीय नौसेना भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की जन्म तिथि 01 अक्टूबर 2002 से 31 जुलाई 2005 के बीच आवश्यक है।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता गणित और भौतिकी के साथ 12वीं पास है।आर्टिफिसर अपरेंटिस पद के लिए 12वीं में 60% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें :-

सबसे पहले joinindiannavy.gov.in लिंक पर क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा।
मुख्य पृष्ठ पर भारतीय नौसेना ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म पूरा हो जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति, प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रखें।

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×