JIPMAT Result 2022

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं।

    • Educational News, Result News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम गुरुवार, 28 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी किया गया है। आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा :-
JIPMAT 2022 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 3 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश के 78 शहरों में निर्दिष्ट केंद्रों पर CBT मोड में आयोजित की गई थी। यह जिपमैट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से सफल उम्मीदवारों को आईआईएम बोधगया और आईआईएम जम्मू में प्रबंधन में 5 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट :-

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिख रहे जिपमैट 2022 रिजल्ट 2022 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आएंगे।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि आदि जैसी मांगी गई जानकारी दर्ज करके यहां लॉग इन करें।
  • अब आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×