MPSC Recruitment 2022

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने ग्रुप सी पदों (एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी।

    • Educational News, Jobs News

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने ग्रुप सी पदों (एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। इन पदों पर (एमपीएससी भर्ती 2022) 02 अगस्त 2022, मंगलवार से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाना होगा । इस भर्ती अभियान (एमपीएससी भारती 2022) के माध्यम से कुल 228 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त 2022 है ।

रिक्त पद विवरण –
महाराष्ट्र में जारी ग्रुप सी पदों का विवरण इस प्रकार है। माध्यमिक निरीक्षक, उद्योग निरीक्षक, कर सहायक, क्लर्क टाइपिस्ट (अंग्रेजी), क्लर्क टाइपिस्ट (मराठी) के पदों को इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा।

योग्यता :-
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। इन पदों के लिए 18 से 38 साल के आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी।

परीक्षा
ये पद लिखित परीक्षा के माध्यम से होंगे। पहले 100 अंकों की प्री परीक्षा होगी। उसके बाद 200 अंकों की मुख्य परीक्षा होगी।

आवेदन फीस :-

इन पदों पर आवेदन करने की फीस 394 रुपये है। आरक्षित वर्ग के लिए 294 रुपये फीस है।

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×