NLC Recruitment 2022

NLC India Limited ने GET यानी ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

    • Educational News, Jobs News

NLC India Limited ने GET यानी ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.com के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत 300 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें से 127 थर्मल पावर स्टेशनों और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए और 173 खानों और संबद्ध सेवाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन GATE 2022 अंकों के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ :-

आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 28 मार्च 2022।
पंजीकरण की अंतिम तिथि – 11 अप्रैल 2022।

पदों की संख्या :-
मैकेनिकल – 117 पद।
इलेक्ट्रिकल – 87 पद।
सिविल – 28 पद।
माइनिंग – 38 पद।
जियोलॉजी – 6 पद।
कंट्रोल एंड इंस्ट्रुमेंटेशन – 5 पद।
केमिकल – 3 पद।
कंप्यूटर – 12 पद।
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग- 4.

शैक्षिक योग्यता :-
मैकेनिकल – मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री।
इलेक्ट्रिकल – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या पावर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री।
सिविल – सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री।
माइनिंग – माइनिंग इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री।
भूविज्ञान – भूविज्ञान में एम.टेक या एमएससी।
कंट्रोल एंड इंस्ट्रुमेंटेशन – इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री।

ऐसे करें अप्लाई :-
सबसे पहले उम्मीदवार एनएलसी इंडिया की वेबसाइट nlcindia.com पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर दिए गए ‘करियर’ टैब पर क्लिक करें।
फिर उम्मीदवार ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें।
उम्मीदवार अपना विवरण भरें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
अंत में, आवेदन करने के बाद, उम्मीदवार प्रिंट आउट ले सकते हैं।

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×