Odisha Police Recruitment 2023

ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के 4700 से अधिक पद के लिए के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

    • Educational News, Jobs News

ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के 4700 से अधिक पद के लिए के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन रिक्तियों के लिए आवेदन 30 दिसंबर 2022 से शुरू हो गए हैं और कॉन्स्टेबल सिविल के पद के लिए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4790 पद भरे जाएंगे। ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड के कांस्टेबल पद के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं। इसके लिए ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in. जारी रखें! आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2023 है।  परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओडिशा के 35 विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी।

योग्यता :-
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही जो उड़िया लिखना, बोलना और पढ़ना जानते हैं।

आयु :-
उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी।

इस तरह होगा चयन :-
यह भर्ती परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में ओएमआर यानी लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट जो वैकल्पिक है और मेडिकल परीक्षा ली जाएगी। इन पदों के लिए इंटरव्यू नहीं होगा।

आवेदन शुल्क  :-
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह का परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×