OFB Recruitment 2019: 10वीं पास के लिए

    ऑनलाइन डेस्क। OFB Recruitment 2019: भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ट्रेड अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर ये भर्तियां की जा रही हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 6060 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वो 9 फरवरी, 2020 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी, 2020 से शुरू हो चुकी है और अब 09 फरवरी, 2020 तक आवेदन किया जा सकता है।

    इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के जरिए खाली पड़ें 6060 पद भरे जाएंगे, इनमें चंडीगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों में भर्ती की जाएगी।

    ऐसे करें आवेदन (How to Apply)-

    इन पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार ओएफबी भर्ती 2020 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां ऑनलाइन मोड में 09 फरवरी 2020 या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

    महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)-

    • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रथम तिथि: 10 जनवरी, 2020
    • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 09 फरवरी, 2020

    पदों का विवरण-

    • उत्तर प्रदेश (आयुध वस्त्र कारखाना शाहजहांपुर)- 282 पद
    • उत्तर प्रदेश (आयुध उपकरण कारखाना हजरतपुर)- 49 पद
    • उत्तर प्रदेश (आयुध निर्माणी मुरादनगर)- 178 पद
    • उत्तर प्रदेश (आयुध पैराशूट फैक्ट्री कानपुर)- 181 पद
    • उत्तर प्रदेश (लघु शस्त्र कारखाना कानपुर)- 123 पद
    • उत्तर प्रदेश (फील्ड गन फैक्ट्री कानपुर)- 55 पद
    • उत्तर प्रदेश (आयुध निर्माणी कानपुर)- 295 पद
    • उत्तराखंड (ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक फैक्टरी देहरादून)- 151 पोस्ट
    • उत्तराखंड (आयुध निर्माणी देहरादून)- 77 पद
    • चंडीगढ़- 46 पद
    • मध्य प्रदेश (एमपी, ग्रे आयरन फाउंड्री, जबलपुर) -176 पद
    • मध्य प्रदेश (आयुध निर्माणी, कटनी)- 30 पद
    • मध्य प्रदेश (आयुध निर्माणी, खमरिया, जबलपुर)- 84 पद
    • मध्य प्रदेश (वाहन फैक्ट्री जबलपुर)- 98 पद
    • मध्य प्रदेश (आयुध निर्माणी, इटारसी)- 146 पद
    • महाराष्ट्र (उच्च विस्फोटक फैक्टरी किर्की, पुणे)- 92 पद
    • महाराष्ट्र (गोला-बारूद कारखाना खड़की, पुणे)- 424 पद
    • महाराष्ट्र (आयुध निर्माणी वरगाँव)- 163 पद
    • महाराष्ट्र (आयुध निर्माणी अंबरनाथ, ठाणे)- 110 पद
    • महाराष्ट्र (आयुध निर्माणी चंदा, चंद्रपुर)- 227 पद
    • महाराष्ट्र (आयुध निर्माणी भुसवा)- 103 पद
    • महाराष्ट्र (आयुध निर्माणी देहू रोड, पुणे)- 19 पद
    • महाराष्ट्र (आयुध निर्माणी भंडारा)- 256 पद
    • महाराष्ट्र (आयुध निर्माणी अंबाजारी, नागपुर)- 375 पद
    • महाराष्ट्र (मशीन टूल प्रोटोटाइप फैक्टरी, अंबरनाथ, ठाणे)- 91 पोस्ट
    • उड़ीसा (आयुध निर्माणी बादल, बोलंगीर)- 63 पद
    • तमिलनाडु (कोर्डाइट फैक्टरी अरवंकडु)- 187 पद
    • तमिलनाडु (आयुध निर्माणी तिरुचिरापल्ली)- 178 पद
    • तमिलनाडु (आयुध वस्त्र फैक्टरी अवधी, चेन्नई)- 242 पद
    • तमिलनाडु (हैवी व्हीकल फैक्ट्री अवाडी, चेन्नई)- 265 पद
    • तमिलनाडु (भारी मिश्र धातु पेनेट्रेटर परियोजना, तिरुचिरापल्ली)- 89 पद
    • तमिलनाडु (इंजन फैक्टरी अवडी, चेन्नई)- 128 पद
    • तेलंगाना (आयुध निर्माणी परियोजना मेदक, हैदराबाद)- 438 पद
    • पश्चिम बंगाल (मेटल एंड स्टील फैक्ट्री इशापोर)- 248 पद
    • पश्चिम बंगाल (राइफल फैक्ट्री इशापोर, कोलकाता)- 174 पद
    • पश्चिम बंगाल (आयुध निर्माणी दम दम, कोलकाता)- 57 पद
    • पश्चिम बंगाल (गन एंड शेल फैक्ट्री, कोसीपोर)- 104 पद

    This news taken from jagran.com

    ×

    Hello!

    Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

    ×