Rajasthan Board Class 12 Result 2022

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर), अजमेर विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के छात्रों के लिए दोपहर 2 बजे परिणाम घोषित करेगा।

    • Educational News, Result News

राजस्थान बोर्ड की 12वीं की वार्षिक परीक्षा में बैठने वाले लाखों छात्रों के लिए आज 1 जून 2022 का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर), अजमेर विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के छात्रों के लिए दोपहर 2 बजे परिणाम घोषित करेगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरबीएसई 12वीं विज्ञान परिणाम 2022 और आरबीएसई 12वीं वाणिज्य परिणाम 2022 की घोषणा बोर्ड के प्रशासक एल.एन., मंत्री द्वारा परिसर में स्थित सम्मेलन हॉल में की जाएगी।

राजस्थान बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सीनियर सैकण्डरी विज्ञान में 2.32 लाख और वाणिज्य वर्ग में 27,339 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। ऐसे राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 और राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 का इंतजार राज्य में स्थित सम्बद्ध विद्यालयों में वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 12 के दोनो वर्गों में पंजीकृत कुल 2.59 लाख छात्र-छात्राओं को है।

ऐसे चेक करे परिणाम :-
छात्र ध्यान दें कि परिणाम की औपचारिक घोषणा के बाद आरबीएसई 12वीं विज्ञान परिणाम 2022 और आरबीएसई 12वीं वाणिज्य परिणाम 2022 राज्य परिणाम पोर्टल rajresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। इस पोर्टल परिणाम का लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार इस पर क्लिक करके संबंधित पेज पर जा सकेंगे। उसके बाद अपना विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर छात्र अपने राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2022 और विषयवार अंक स्क्रीन पर देख सकेंगे। छात्र इस ऑनलाइन मार्कशीट का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×