RSMSSB Patwari Result 2021

    राजस्थान पटवारी परीक्षा परिणाम 2021 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राज्य सरकार के राजस्व मण्डल में 5610 पटवारी पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित पटवार सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम आज, 25 जनवरी 2022 को घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2021 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर की गयी। उम्मीदवार वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद अपना RSMSSB पटवारी रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं।

    RSMSSB ने राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना 5 दिसंबर 2019 को जारी की गयी थी। राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। बोर्ड द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत भर्ती के पहले चरण में लिखित परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर 2021 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 10 लाख से अधिक उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे। इसके बाद आंसर की 22 नवंबर 2021 को जारी किए गए थे।

    ×

    Hello!

    Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

    ×