UKSSSC Recruitment 2022

    उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने मत्स्य निरीक्षक के पदों के लिए भर्ती जारी की है। नोटिस के अनुसार मत्स्य निरीक्षक के पद के लिए कुल 28 रिक्तियां हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को यूकेएसएसएससी की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू होकर 20 मार्च 2022 तक चलेगी। नोटिस के अनुसार मत्स्य निरीक्षक के पद पर भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा अगस्त 2022 तक आयोजित करने का प्रस्ताव है।

    महत्वपूर्ण तिथियाँ :-

    ऑनलाइन आवेदन शुरू- 20 जनवरी 2022
    आवेदन की अंतिम तिथि – 5 मार्च 2022
    लिखित परीक्षा- अगस्त 2022

    शैक्षिक योग्यता :-

    मत्स्य निरीक्षक के पद के लिए उम्मीदवार को मत्स्य विज्ञान में स्नातक होना चाहिए। या गोविंद बल्लभपंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में चार साल का स्नातक।

    आयु सीमा :-
    21 साल से 42 साल

    चयन प्रक्रिया :-
    मत्स्य निरीक्षक के पद के लिए उम्मीदवारों की दो घंटे के लिए 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी। इसमें सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत, एससी और एसटी को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा. इससे कम अंक पाने वालों को पास नहीं किया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा।

    ×

    Hello!

    Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

    ×