UPSC Civil Service Recruitment 2023

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती  के माध्यम से कुल 1105 रिक्तियां भरी जाएंगी।

    • Educational News, Exam News

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती  के माध्यम से कुल 1105 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के लिए पंजीकरण भी 1 फरवरी से शुरू हो गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2023 है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।

योग्यता :-
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना भी आवश्यक है।उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

उम्र :-
उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को मिलेगा।

आवेदन शुल्क :-
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×