Rajasthan Police Previous Year Paper 2008

RAJASTHAN POLICE CONSTABLE

विभाग :— राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police)

पद :— कांस्टेबल (Constable)

कुल प्रश्न :— 100

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पेपर – 2008

निर्देश: प्रश्न संख्या 1, 2 और 3 निम्न ग्राफ पर आधारित हैं—

Rajasthan police Constable solved paper

प्रश्न 1. वर्ष 1981 में आबादी वर्ष 1961 की तुलना में कितनी अधिक हो गई?

A. 25 करोड़

B. 14 करोड़

C. 69 करोड़

D. 44 करोड़

Answer – A

 

प्रश्न 2. वर्ष 1991 से वर्ष 2001 की अवधि में आबादी की वृद्धि प्रतिवर्ष औसत कितनी रही?

A. 1.03 करोड़

B. 0.85 करोड़

C. 1.8 करोड़

D. 0.88 करोड़

Answer – C

 

प्रश्न 3. किस अवधि में आबादी की वृद्धि दर औसत रूप से सबसे कम रही?

A. 1961-71

B. 1971-81

C. 1981-91

D. 1991-2001

Answer – A

 

प्रश्न 4. निम्न में से कौन-सा 9 से पूर्णतया विभाजित है?

A. 48,736

B. 23,607

C. 31,591

D. 67,133

Answer – B

 

प्रश्न 5. खाली स्थान में कौन-सा अंक आएगा?

Police Constable solved exam paper

A. 48

B. 45

C. 36

D. 39

Answer – C

 

प्रश्न 6. एक टेबल एवं 6 कुर्सियों का कुल मूल्य 4,800 रु. है। यदि एक कुर्सी 300 रु. की है, तो 7 टेबल का मूल कितना होगा?

A. 32,000 रु.

B. 30,000 रु.

C. 21,000 रु.

D. 23,000 रु.

Answer – C

 

प्रश्न 7. गणना कीजिए – : 11 × 11 + 12 × 12 + 13 × 13 = ?

A. 526

B. 426

C. 434

D. 534

Answer – C

 

प्रश्न 8. a, b, d, g –

A. k

B. 1

C. m

D. j

Answer – A

 

प्रश्न 9. 1__50

A. 1,051

B. 1,151

C. 1,275

D. 1,271

Answer – C

 

प्रश्न 10. 101 × 99 + 99 × 99 = ?

A. 18,900

B. 19,900

C. 18,800

D. 19,800

Answer – D

 

प्रश्न 11. अंक 2, 0, 3, 8, 9 से पांच अंकों की सबसे छोटी संख्या कौन-सी बनती है?

A. 20,389

B. 23,089

C. 23,098

D. 20,938

Answer – A

 

प्रश्न 12. निम्न श्रृंखला में अगला अंक क्या होगा?

2, 8, 18, 32, ?

A. 40

B. 50

C. 52

D. 60

Answer – B

 

प्रश्न 13. आपके रिश्तेदार को सड़क पर चलते हुए स्कूटर से टक्कर लगी। आप सबसे पहले क्या करेंगे?

A. शोर मचाएंगे एवं भीड़ एकत्रित करेंगे।

B. स्कूटर के नंबर नोट करेंगे।

C. रिश्तेदार को तुरंत हॉस्पीटल ले जाएंगे।

D. स्कूटर का पीछा करेंगे।

Answer – C

 

प्रश्न 14. अंग्रेजी शब्दकोष में निम्न में से कौन-सा शब्द सबसे बाद में आएगा?

A. SPOON

B. SPEAK

C. SPOUSE

D. SPECIAL

Answer – C

 

प्रश्न 15. अंक 2, 6, 0 एवं 3 से चार अंकों की सबसे बड़ी एवं छोटी संख्या में कितना अन्तर होगा?

A. 4284

B. 3286

C. 2864

D. 6084

Answer – A

 

प्रश्न 16. निम्न में से कौन अपवाद है?

A. तेंदुआ

B. चीता

C. बाघ

D. लकड़बग्घा

Answer – D

 

प्रश्न 17. कौन-सा अंक विसंगत है?

A. 8

B. 27

C. 49

D. 64

Answer – C

 

प्रश्न 18. खाली स्थान में क्या आएगा?

Constable solved paper

A. 5

B. 6

C. 7

D. 8

Answer – A

 

प्रश्न 19. गणना कीजिए-: 2 × 2 + 6 × 6 + 8 × 8 + 12 × 12 = ?

A. 248

B. 244

C. 240

D. 236

Answer – A

 

प्रश्न 20. एक रेल जयपुर से दिल्ली 60 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से जाती है तथा दिल्ली से जयपुर 40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से आती है। रेल की पूरी यात्रा की औसत रफ्तार क्या रही?

A. 50 किमी. प्रतिघंटा

B. 50 किमी. प्रतिघंटा से कम

C. 50 किमी. प्रतिघंटा से अधिक

D. 50% किमी. प्रतिघंटा

Answer – B

 

प्रश्न 21. कौन-सा अंक संख्या 25 से पूर्णतया विभाजित नहीं है?

A. 12,775

B. 37,225

C. 40,810

D. 59,550

Answer – C

 

प्रश्न 22. ताजमहल : भारत : : पिरामिड : ?

A. ईरान

B. मिस्र

C. अमेरिका

D. जापान

Answer – B

 

प्रश्न 23. 1 + 1 × 1 ÷ 1 – 1 + 1 × 1 = ?

A. 0

B. 1

C. 2

D. 3

Answer – C

 

प्रश्न 24. निम्न में से कौन-सा विसंगत है?

A. चीन

B. बेज्जियम

C. टोकियो

D. मैक्सिको

Answer – C

 

प्रश्न 25. निम्न में से क्या विसंगत है?

A. मिराज

B. मिग

C. बोइंग

D. जगुआर

Answer – C

 

प्रश्न 26. निम्न में से क्या विसंगत है?

A. सी.पी.यू.

B. मॉनिटर

C. माउस

D. टेलीफोन

Answer – D

 

प्रश्न 27. एक समूह में बैठे 5 व्यक्तियों की औसत उम्र 26 वर्ष है। एक और व्यक्ति जोड़ने पर इन सभी की औसत उम्र 27 वर्ष हो जाती है। इस नए व्यक्ति की उम्र क्या है?

A. 27 वर्ष

B. 30 वर्ष

C. 32 वर्ष

D. 36 वर्ष

Answer – C

 

प्रश्न 28. अंक 6, 1, 4, 2 एवं 5 से बनने वाली सबसे छोटी एवं सबसे बड़ी पांच अंकों की संख्याओं का योग कितना होगा?

A. 77,868

B. 52,965

C. 52,956

D. 77,877

Answer – D

 

प्रश्न 29. तैराक : स्वीमिंग पूल :: ? : ट्रैक

A. अन्तरिक्ष यात्री

B. फिल्म निर्माता

C. धावक

D. जिम्नास्ट

Answer – C

 

प्रश्न 30. निम्न श्रृंखला में अगला अंक क्या होगा?

3, 5, 9, 17, ?

A. 31

B. 32

C. 33

D. 34

Answer – C

 

प्रश्न 31. गणना कीजिए—

Rajasthan police 2008 paper

A. 3/2

B. 15

C. 3

D. 10

Answer – B

 

प्रश्न 32. निम्न में से कौन-सा विसंगत है? ।

A. गंगा

B. कावेरी

C. भाखड़ा

D. चम्बल

Answer – C

 

प्रश्न 33. 2486 का आधा 354 के दुगुने से कितना अधिक है?

A. 2132

B. 535

C. 1597

D. 1778

Answer – B

निर्देश (प्र. सं. 34 से 40 तक) : निम्न पैराग्राफ पर आधारित हैं। अतः ध्यानपूर्वक इसका अध्ययन कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

वर्ष 1966 में तीन पंचवर्षीय योजनाओं के उपरान्त भी खाद्यान्न की उपलब्धता की स्थिति विकट होने से सरकार ने कृषि के समग्र विकास का कार्यक्रम तैयार किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत साधनों से कृषि उत्पादन में क्रान्तिकारी परिवर्तन लाना था। इस नई कृषि नीति एवं परिवर्तन को ‘हरित क्रान्ति’ कहते हैं। इस कार्यक्रम में अच्छे बीज, खादं, सिंचाई इत्यादि उन्नत साधनों के उपयोग से कृषि उत्पादन में काफी वृद्धि हुई। वर्ष 1966 की खरीफ की फसल से ही अधिक उपज देने वाले बीज (HYV) का उपयोग शुरू किया गया जिससे गेहूँ, धान, बाजरा, मक्का, ज्वार एवं चावल के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई।

उन्नत एवं अधिक फसल देने वाले बीज तैयार करने हेतु पूरे देश में लगभग 4,500 कृषि फार्म स्थापित किए गए। वर्ष 1999-2000 में लगभग 4,500 कृषि फार्म स्थापित किए गए। वर्ष 1999-2000 में लगभग 91 लाख क्विंटल उन्नत बीज तैयार कर किसानों को वितरित किए गए। वर्ष 1966-67 में 19 लाख हैक्टेयर भूमि में उन्नत बीज वाली फसल बोई गई थी। वर्ष 19992000 में बढ़कर 8 करोड़ हैक्टेयर हो गई।

खाद के प्रयोग से भी खाद्यान्न के उत्पादन में वृद्धि सम्भव है। वर्ष 1960-61 में देश में रासायनिक खाद की खपत 292 हजार टन थी जो वर्ष 2000-01 में बढ़कर 19,368 हजार टन हो गई।

इसके अतिरिक्त सिंचाई के साधनों में भी वृद्धि के प्रयास किए गए। बड़े बाँधों के अलावा छोटी नहरों, कुँओं, नलकूपों तथा तालाबों से भी सिंचाई के प्रयास किए गए ताकि सभी वर्ग के किसानों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। वर्ष 1999-2000 में लघु सिंचाई योजनाओं से 542 लाख हैक्टेयर भूमि में सिंचाई की गई जो कुल सिंचित क्षेत्र का दो-तिहाई है।

इसके अतिरिक्त फसलों को कीड़ों से बचाने हेतु कीटनाशक एवं पौध संरक्षण का भी काफी योगदान है। हैदराबाद में एक पौध संरक्षण प्रशिक्षण संस्थान है जहाँ पौध संरक्षण सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जाता है।

हरित क्रान्ति से देश खाद्यान्न उत्पादन की दृष्टि से आत्मनिर्भर बन गया है। चावल एवं गेहूं का उत्पादन वर्ष 1960-61 में क्रमशः 346 लाख टन एवं 110 लाख टन था जो वर्ष 1999-2000 में बढ़कर क्रमशः 895 लाख टन एवं 756 लाख टन हो गया। चावल एवं गेहूँ वर्ष 1960-61 में क्रमशः 341 लाख एवं 129 लाख हैक्टेयर में बोया गया था जो वर्ष 1999-2000 में बढ़कर क्रमशः 450 लाख एवं 274 लाख हैक्टेयर हो गया। इसी प्रकार मोटे अनाज का उत्पादन भी वर्ष 1961-61 में 154 लाख से बढ़कर वर्ष 1999-2000 में 305 लाख टन हो गया।

प्रश्न 34. वर्ष 1960-61 में गेहूँ एवं चावल कुल कितने क्षेत्र में बोया गया था?

A. 341 लाख हैक्टेयर में

B. 724 लाख हैक्टेयर में

C. 1002 लाख हैक्टेयर में

D. 470 लाख हैक्टेयर में

Answer – D

 

प्रश्न 35. वर्ष 1999-2000 में चावल, गेहूँ की अपेक्षा कितने ज्यादा क्षेत्र में बोया गया?

A. 321 लाख हैक्टेयर

B. 212 लाख हैक्टेयर

C. 176 लाख हैक्टेयर

D. 67 लाख हैक्टेयर

Answer – C

 

प्रश्न 36. हरित क्रान्ति के लिए निम्न में से कौन-सा एक कारण सहायक नहीं है?

A. उन्नत बीज का प्रयोग

B. सिंचाई साधनों का प्रयोग

C. उन्नत मिट्टी का उपयोग

D. रासायनिक खाद का प्रयोग

Answer – C

 

प्रश्न 37. वर्ष 1999-2000 में कुल सिंचित क्षेत्र लगभग कितना था?

A. 475 लाख हैक्टेयर

B. 341 लाख हैक्टेयर

C. 643 लाख हैक्टेयर

D. 813 लाख हैक्टेयर

Answer – D

 

प्रश्न 38. वर्ष 1999-2000 में गेहूं का औसत उत्पादन प्रति हैक्टेयर कितना था?

A. 2.21 टन

B. 2.61 टन

C. 2.76 टन

D. 3.19 टन

Answer – C

 

प्रश्न 39. निम्न में से कौन-सा वाक्य उपलब्ध तथ्यों के विपरीत है?

A. वर्ष 1961-61 में चावल का उत्पादन गेहूं की अपेक्षा तीन गुना से अधिक था।

B. वर्ष 1960-61 की अपेक्षा 1999-2000 में मोटे अनाज का उत्पादन लगभग दोगुना हो गया।

C. वर्ष 1960-61 में गेहूँ, चावल की अपेक्षा अधिक क्षेत्र में बोया गया।

D. उपज बढ़ाने में कीटनाशकों का भी योगदान रहा।

Answer – C

 

प्रश्न 40. निम्न में से कौन-सा वाक्य उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है?

A. हरित क्रान्ति से भारत द्वारा खाद्यान्न के आयात की आवश्यकता नहीं रही।

B. मोटे अनाज के निर्यात से व्यापार में वृद्धि हुई।

C. लघु कृषकों की आय अन्य कृषकों की अपेक्षा अधिक बढ़ी।

D. देश रासायनिक खाद के उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया।

Answer – A

 

प्रश्न 41. कौन-सा युग्म सही नहीं है?

A. रावतभाटा-कोटा

B. रणकपुर-पाली

C. बालोतरा-बाड़मेर

D. पुष्कर-अजमेर

Answer – A

 

प्रश्न 42. निम्न में से किस जिले की सीमा मध्य प्रदेश से नहीं लगती है?

A. प्रतापगढ़

B. झालावाड़

C. कोटा

D. डूंगरपूर

Answer – D

 

प्रश्न 43. निम्न में से कौन-सा पद थल सेना से सम्बन्धित नहीं है?

A. मेजर

B. कैप्टन

C. एडमिरल

D. कर्नल

Answer – C

 

प्रश्न 44. उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी है

A. शिमला

B. नैनीताल

C. देहरादून

D. मनाली

Answer – C

 

प्रश्न 45. पृथ्वी के वायुमण्डल में सर्वाधिक पाई जाने वाली गैस है

A. ऑक्सीजन

B. नाइट्रोजन

C. ओजोन

D. हीलियम

Answer – B

 

प्रश्न 46. निम्न में से कौन-सा शहर जयपुर से अधिक दूरी पर स्थित है?

A. जोधपुर

B. बीकानेर

C. उदयपुर

D. कोटा

Answer – C

 

प्रश्न 47. पानी में बर्फ का कितना भाग पानी की सतह से बाहर (ऊपर) रहता है?

A. 1/8 भाग

B. 1/9 भाग

C. 1/10 भाग

D. 1/11 भाग

Answer – C

 

प्रश्न 48. पृथ्वी पर सबसे छोटा महाद्वीप कौन-सा है?

A. अफ्रीका

B. उत्तरी अमेरिका

C. यूरोप,

D. ऑस्ट्रेलिया

Answer – D

 

प्रश्न 49. ओलम्पिक खेलों में निम्न में से कौन-सा खेल सम्बन्धित है?

A. कबड्डी

B. खो-खो

C. क्रिकेट

D. टेनिस

Answer – D

 

प्रश्न 50. संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी कहाँ है?

A. वाशिंगटन

B. न्यूयार्क

C. सेन फ्रान्सिस्को

D. एम्सटरडम

Answer – A

 

प्रश्न 51. ‘मुद्रास्फीति’ शब्द किससे सम्बन्धित है?

A. अर्थव्यवस्था से

B. बैंकिंग प्रणाली से

C. नोटों की छपाई की प्रणाली से

D. सिक्के बनाने की प्रणाली से

Answer – A

 

प्रश्न 52. भारतीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान केन्द्र किस जिले में स्थित है?

A. अजमेर

B. बीकानेर

C. टोंक

D. नागौर

Answer – C

 

प्रश्न 53. ‘हरी बाली’ रोग किस फल में होता है?

A. ज्वार

B. बाजरा

C. गेहूँ

D. जौ

Answer – B

 

प्रश्न 54. निम्न में कौन-सा शहर विसंगत है?

A. हैदराबाद

B. भोपाल

C. अहमदाबाद

D. ईटानगर

Answer – C

 

प्रश्न 55. ग्राम पंचायतों को अनुदान किसकी अनुशंषा पर दिया जाता है ?

A. केन्द्रीय योजना आयोग

B. केन्द्रीय वित्त आयोग

C. राज्य वित्त आयोग

D. राज्य योजना आयोग

Answer – C

 

प्रश्न 56. वर्तमान में कौन-सी पंचवर्षीय योजना चल रही है?

A. 11वीं

B. 12वीं

C. 13वीं

D. 14वीं

Answer – *

 

प्रश्न 57. हाल ही में राजस्थान के किस जिले में नर्मदा नदी का पानी नहर में लाया गया?

A. सिरोही

B. जालौर

C. नागौर

D. राजसमंद

Answer – B

 

प्रश्न 58. ‘बेणेश्वर धाम मंदिर’ किस जिले में स्थित है?

A. प्रतापगढ़

B. चित्तौड़गढ़

C. बांसवाड़ा

D. डूंगरपूर

Answer – D

 

प्रश्न 59. वर्ष 2001 की जनसंख्या के अनुसार आबादी की दृष्टि से निम्न में से कौन-सा राज्य राजस्थान से बड़ा है?

A. महाराष्ट्र

B. पंजाब

C. गुजरात

D. उड़ीसा

Answer – A

 

प्रश्न 60. निम्न में से कौन-सा टेनिस खिलाड़ी नहीं है?

A. लिएंडर पेस

B. प्रकाश अमृतराज

C. प्रकाश पादुकोण

D. रोहन बोपन्ना

Answer – C

 

प्रश्न 61. निम्न में से क्या असंगत है?

A. गेहूँ

B. चना

C. बाजरा

D. सरसों

Answer – D

 

प्रश्न 62. एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट में औसत कितनी बार श्वास लेता है?

A. 72 बार

B. 36 बार

C. 24 बार

D. 16 बार

Answer – D

 

प्रश्न 63. निम्न में से क्या असंगत है?

A. श्याम बेनेगल

B. प्रकाश झा

C. नसीरुद्दीन शाह

D. गोविन्द निहलानी

Answer – C

 

प्रश्न 64. गागरोन किला किस नदी के किनारे स्थित है?

A. चम्बल

B. घोड़ा पछाड़

C. शिप्रा

D. काली सिन्ध

Answer – D

 

प्रश्न 65. कुम्भलगढ़ किला किस जिले में स्थित है?

A. राजसमन्द

B. उदयपुर

C. पाली

D. सिरोही

Answer – A

 

प्रश्न 66. अफीम की खेती निम्न में से किस जिले में नहीं होती है?

A. झालावाड़

B. कोटा

C. चित्तौड़गढ़

D. उदयपुर

Answer – D

 

प्रश्न 67. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 निम्न में से किस जिले से गुजरता है ?

A. प्रतापगढ़

B. जालौर

C. डूंगरपुर

D. बांसवाड़ा

Answer – C

 

प्रश्न 68. कौन-सा पौधा परजीवी या मृतजीवी है?

A. टमाटर

B. मशरूम

C. अफीम

D. गोभी

Answer – B

 

प्रश्न 69. हरा संगमरमर किस जिले में पाया जाता है?

A. झालावाड़

B. प्रतापगढ़

C. उदयपुर

D. नागौर

Answer – C

 

प्रश्न 70. गौतमेश्वर धाम किस जिले में स्थित है?

A. प्रतापगढ़

B. चित्तौड़गढ़

C. बांसवाड़ा

D. उदयपुर

Answer – A

 

प्रश्न 71. निम्न में से किस जिले में औसत वर्षा सबसे अधिक होती है?

A. सिरोही

B. उदयपुर

C. कोटा

D. झालावाड़

Answer – D

 

प्रश्न 72. राष्ट्रीय राजमार्ग 12 किस जिले से नहीं गुजरता है?

A. टोंक

B. अजमेर

C. जयपुर

D. कोटा

Answer – B

 

प्रश्न 73. निम्न में से कौन फुटबॉल खिलाड़ी है?

A. महेश भूपति

B. शमशेर सिंह

C. वाइचुंग भूटिया

D. धनराज पिल्लै

Answer – C

 

प्रश्न 74. VAT किससे सम्बन्धित है?

A. आयकर

B. सेवाकर

C. वाणिज्य कर

D. कस्टम शुल्क

Answer – C

 

प्रश्न 75. निम्न में से किस जिले की सीमा पाकिस्तान से नहीं लगती है?

A. जोधपुर

B. बीकानेर

C. बाड़मेर

D. गंगानगर

Answer – A

 

प्रश्न 76. राजस्थान से लोक सभा में सांसदों की संख्या कितनी है?

A. 25

B. 48

C. 200

D. 250

Answer – A

 

प्रश्न 77. ग्राम पंचायत का सरपंच बनने हेतु न्यूनतम आय कितनी होनी चाहिए?

A. 25 वर्ष

B. 21 वर्ष

C. 27 वर्ष

D. 35 वर्ष

Answer – B

 

प्रश्न 78. अपना सिर काटकर देने वाली प्रसिद्ध ‘हाडी रानी’ का नाम क्या है?

A. रानी पद्मिनी

B. रानी लक्ष्मी

C. सहल कंवर

D. सरोज कंवर

Answer – C

 

प्रश्न 79. विश्व का प्रथम अंतरिक्ष यात्री कौन था?

A. सुनीता विलियम्स

B. राकेश शर्मा

C. यूरी गागरिन

D. नील आर्मस्ट्रांग

Answer – C

 

प्रश्न 80. हैदराबाद : आन्ध्र प्रदेश :: पणजी : ?

A. लक्षद्वीप

B. अण्डमान व निकोबार द्वीप समूह

C. गोवा

D. पाण्डिचेरी

Answer – C

 

प्रश्न 81. पंचतन्त्र के लेखक हैं

A. कालिदास

B. सूरदास

C. विष्णु शर्मा

D. प्रेमचन्द

Answer – C

 

प्रश्न 82. पृथ्वी पर कितने महाद्वीप हैं?

A. 5

B. 6

C. 7

D. 8

Answer – C

 

प्रश्न 83. निम्न में से कौन-सी रेखा भारत से गुजरती है?

A. मकर रेखा

B. कर्क रेखा

C. विषुवत रेखा

D. 0° अक्षांश रेखा

Answer – B

 

प्रश्न 84. हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह कहाँ स्थित है?

A. मुम्बई

B. नई दिल्ली

C. औरंगाबाद

D. अजमेर

Answer – B

 

प्रश्न 85. प्रसिद्ध ‘विजय स्तम्भ’ का निर्माण किसने करवाया?

A. महाराणा फतेहसिंह

B. महाराणा उदयसिंह

C. महाराणा कुम्भा

D. महाराणा सांगा

Answer – C

 

प्रश्न 86. लिग्नाइट कोयला के भंडार किस राज्य में सर्वाधिक हैं?

A. गुजरात

B. झारखण्ड

C. राजस्थान

D. बिहार

Answer – C

 

प्रश्न 87. कौन-सा उपकरण हवा का दबाव नापने के काम आता है?

A. पाइरोमीटर

B. थर्मामीटर

C. बैरोमीटर

D. गैल्वेनोमीटर

Answer – C

 

प्रश्न 88. वर्ष 2004 में ओलम्पिक खेल कहाँ आयोजित हुए थे?

A. लन्दन

B. बीजिंग

C. एथेन्स

D. बर्लिन

Answer – C

 

प्रश्न 89. वर्ष 2008 में केन्द्रीय कर्मचारियों हेतु कौन-से वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को प्रस्तुत की?

A. चौथे वेतन आयोग

B. पाँचवें वेतन आयोग

C. छठे वेतन आयोग

D. सातवें वेतन आयोग

Answer – C

 

प्रश्न 90. भारत में ‘श्वेत क्रान्ति’ किसके उत्पादन से सम्बन्धित है?

A. कागज के उत्पादन से

B. कपड़े के उत्पादन से

C. निर्यात बढ़ाने के सम्बन्ध में

D. दूध के उत्पादन से

Answer – D

 

प्रश्न 91. निम्न में से किस जिले का क्षेत्र ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है?

A. झुंझुनूं

B. अलवर

C. सीकर

D. अजमेर

Answer – B

 

प्रश्न 92. उपराष्ट्रपति किस सदन का अध्यक्ष होता है?

A. लोक सभा

B. विधान सभा

C. विधान परिषद्

D. राज्य सभा

Answer – D

 

प्रश्न 93. रेलवे टाइम टेबिल के 17 Hours का अर्थ है?

A. 7 P.M.

B. 6 P.M.

C. 10 P.M.

D. 5 P.M.

Answer – D

 

प्रश्न 94. घोटिया अम्बा का मेला किस जिले में आयोजित किया जाता है?

A. प्रतापगढ़

B. बांसवाड़ा

C. डूंगरपुर

D. करौली

Answer – B

 

प्रश्न 95. निम्न में से किस जिले की जनसंख्या सर्वाधिक है?

A. उदयपुर

B. कोटा

C. अजमेर

D. बीकानेर

Answer – A(वर्ष 2008-09 के अनुसार)

 

प्रश्न 96. राजस्थान में कुल जिलों की संख्या कितनी है?

A. 28

B. 31

C. 33

D. 35

Answer – C (वर्ष 2008-09 के अनुसार)

 

प्रश्न 97. दाउदी बोहरा समुदाय का प्रमुख केन्द्र राजस्थान के किस जिले में है?

A. बाड़मेर

B. जैसलमेर

C. बारां

D. गलियाकोट

Answer – D

 

प्रश्न 98. बनी-ठणी का चित्र किस क्षेत्र की चित्रकला से सम्बन्धित है?

A. मेवाड़

B. हाड़ौती

C. किशनगढ़

D. मारवाड़े

Answer – C

 

प्रश्न 99. निम्न में से किस स्थान पर कपड़ा छपाई का कार्य नहीं किया जाता है?

A. बगरू

B. सांगानेर

C. बालोतरा

D. देबारी

Answer – D

 

प्रश्न 100. समुद्र में ज्वार-भाटा का क्या कारण है?

A. चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति

B. ओजोन परत में छेद

C. वैश्विक तापमान में वृद्धि

D. समुद्र के तापमान में बदलाव

Answer – A

 

Leave a Reply

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×