Rajasthan Police Previous Year Paper 2010

RAJASTHAN POLICE CONSTABLE

पद :— कांस्टेबल (Constable)

विभाग :— राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police)

परीक्षा की तिथि :— 23/01/2011

कुल प्रश्न :— 120

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पेपर – 2010

प्रश्न 1. निम्नलिखित को एक सार्थक क्रम में व्यवस्थित करें ー

1. छाती

2. ललाट

3. पेट

4. कान

5. पैर

6. ठोढ़ी

A. 1, 2, 4, 6, 3, 5

B. 2, 4, 5, 6, 1, 3

C. 2, 4, 6,1, 3, 5

D. 1, 4, 2, 6, 3, 5

Answer – C

 

प्रश्न 2. यदि 30 जनवरी, 2003 को बृहस्पतिवार है, तो 2 मार्च, 2003 को कौन-सा दिन होगा।

A. मंगलवार

B. बृहस्पतिवार

C. शनिवार

D. रविवार

Answer – D

 

प्रश्न 3. दिए गए विकल्पों में से उसे चुनिए जो अन्य तीन विकल्पों से भिन्न है

A. नेहरू

B. राजाजी

C. सरदार पटेल

D. आचार्य कृपलानी

Answer – D

 

प्रश्न 4. चार मित्र वृत्ताकार बैठकर ताश खेल रहे थे। राम के दायीं तरफ शंकर बैठे थे और अरविंद के बायीं तरफ गोपाल बैठे थे। निम्न में से कौन-से युगल खेल के भागीदार थे?

A. राम और अरविन्द

B. गोपाल और शंकर

C. राम और शंकर

D. गोपाल और राम

Answer – D

 

प्रश्न 5. निम्नलिखित चार आरेखों में से एक को चुनें जो सर्वोत्तम ढंग से नीचे लिखे तीनों वर्गों के संबंध को प्रदर्शित करता है

मिनट, दिन, महीने

Rajasthan Police Constable Solved paper

Answer – A

 

प्रश्न 6. निम्नलिखित में कुल कितने वर्ग हैं?

Rajasthan Police Constable paper

A. 18

B. 14

C. 10

D. 9

Answer – B

 

प्रश्न 7. निम्नलिखित में कुल कितने त्रिभुज हैं?

Rajasthan Police Constable exam paper

A. 8

B. 10

C. 12

D. 14

Answer – C

 

प्रश्न 8. आप एक नदी के किनारे जा रहे हैं। आप तैरना जानते हैं। अचानक आप एक डूबते बालक की चीख सुनते हैं।

आप क्या करेंगे?

A. प्रशिक्षित गोताखोरों के आने की प्रतीक्षा करेंगे।

B. नदी में कूदकर बालक को बचाएँगे।

C. चिल्लाकर अन्य लोगों को सहायता के लिए बुलाएँगे।

D. बालक के माता-पिता को सांत्वना देंगे।

Answer – B

 

प्रश्न 9. एक परीक्षा में प्रत्येक विद्यार्थी ने गणित या विज्ञान या दोनों विषय लिए। 86 प्रतिशत छात्रों ने विज्ञान विषय लिया। गणित विषय वालों की संख्या विज्ञान लेने वाले विद्यार्थियों की आधी है। यदि विद्यार्थियों की संख्या 1,000 थी, तो कितने विद्यार्थियों ने गणित व विज्ञान (दोनों विषय) लिए?

A. 250

B. 240

C. 260

D. 290

Answer – D

 

प्रश्न 10. एक दर्पण में एक घड़ी 11 बजकर 20 मिनट प्रदर्शित करती है, तो समय क्या हुआ?

A. 12 बजकर 40 मिनट

B. 11 बजकर 20 मिनट

C. 08 बजकर 50 मिनट

D. 10 बजकर 20 मिनट

Answer – A

 

प्रश्न 11. यदि 10 वर्ष पूर्व पिता की उम्र पुत्र की उम्र से तिगुनी थी व आज दुगुनी है, तो पिता की वर्तमान उम्र क्या है?

A. 30 वर्ष

B. 40 वर्ष

C. 35 वर्ष

D. 45 वर्ष

Answer – B

 

प्रश्न 12. गौरव अपनी कक्षा में परीक्षा परिणाम में मेरिट में ऊपर से नौंवा स्थान प्राप्त करता है। नीचे से उसका स्थान 38वाँ है। कक्षा में कुल कितने छात्र हैं?

A. 45

B. 46

C. 47

D. 48

Answer – B

 

प्रश्न 13. नीचे तीन शब्द दिए गए हैं। उनके नीचे चार शब्दों में से एक शब्द उक्त तीनों शब्दों के वर्ग का द्योतक है। इस शब्द को पहचानिएー

गाय, बकरी, हिरण

A. शाकाहारी

B. माँसाहारी

C. उद्भिज

D. अंडज

Answer – A

 

प्रश्न 14. पाँच बच्चे एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। प्रत्येक बच्चे को प्रत्येक दूसरे बच्चे के साथ खेलना है। उन्हें कुल कितने खेल खेलने पड़ेंगे?

A. 4

B. 5

C. 8

D. 10

Answer – D

 

प्रश्न 15. नीचे दिए गए चित्र का अध्ययन कर उस भाग को पहचानिए जो अशिक्षित नियोजित युवाओं को दर्शाता है—

Rajasthan Constable exam paper

A. 4, 5, 6

B. 4 केवल

C. 1, 4,7

D. 4,7

Answer – B

 

प्रश्न 16. असंबंधित को पहचानिए

A. 9

B. 16

C. 25

D. 35

Answer – D

 

प्रश्न 17. निम्न शब्दों को शब्दकोष के अनुसार व्यवस्थित करें

1. EAGLE

2. EARTH

3. EAGER

4. EARLY

5. EACH

A. 2, 1, 4, 3, 5

B. 1, 5, 2, 4, 3

C. 2, 3, 5, 4, 1

D. 5, 3,1, 4, 2

Answer – D

 

प्रश्न 18. जो संबंध ‘रोटी’ का गेहूँ से है, वही संबंध ईंट’ का है

A. भवन से

B. मिट्टी से

C. आग से

D. पत्थर से

Answer – B

 

प्रश्न 19. श्रेणी में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए- .

3, 15, 35, 63

A. 77

B. 84

C. 99

D. 98

Answer – C

 

प्रश्न 20. तस्वीर में एक आदमी की ओर इशारा करते हुए एक महिला ने कहा कि उसके भाई के पिता मेरे दादा के इकलौते पुत्र हैं। महिला का तस्वीर वाले आदमी से क्या संबंध है?

A. माँ

B. चाची

C. बहन

D. बुआ

Answer – C

 

प्रश्न 21. एक क्रिकेट टीम की औसत आयु 27 वर्ष है। इनमें से 24 तथा 27 वर्ष की आयु वाले दो खिलाड़ियों के स्थान पर 23 तथा 28 वर्ष की आयु वाले नए खिलाड़ी आ जाएं, तो अब टीम की औसत आयु क्या है?

A. 27 वर्ष

B. 26 वर्ष

C. 24 वर्ष

D. 28 वर्ष

Answer – A

 

प्रश्न 22. A, B, C, D तथा E पाँच नदियाँ हैं। A, B से छोटी है। लेकिन E से लम्बी है। C सबसे लम्बी हैं। D, B से थोड़ी छोटी है और A से थोड़ी लम्बी है। बताइए कि इनमें से सबसे छोटी नदी कौन-सी है?

A. A

B. B

C. D

D. E

Answer – D

 

प्रश्न 23. नीचे एक अनुक्रम दिया गया है जिसमें एक पद लुप्त है। चार दिए गए विकल्पों में से वह विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम पूरा करे

4, 6, 8, 12, 12, 18, 16, ?

A. 24

B. 25

C. 21

D. 22

Answer – A

 

प्रश्न 24. एक व्यक्ति पश्चिम की तरफ मुख कर खड़ा हैं। वह 45° दाहिने घूमता है। पुनः 180° दाहिने घूमता है। तत्पश्चात् 270° बाएँ घूमता है। अब उसका मुख किस दिशा की तरफ है?

A. दक्षिण

B. उत्तर-पश्चिम

C. पश्चिम

D. दक्षिण-पश्चिम

Answer – D

 

प्रश्न 25. जयपुर बस अड्डे से प्रत्येक 40 मिनट पर एक नई दिल्ली के लिए एक बस रवाना होती है। पूछताछ क्लर्क ने एक यात्री से कहा कि 10 मिनट पहले एक बस चली गई है। अगली बस 9.45 पी.एम. पर रवाना होगी। बताइए कि यात्री को यह जानकारी पूछताछ क्लर्क ने कितने बजे दी?

A. 9.35 पी.एम.

B. 9.25 पी.एम.

C. 9.15 पी.एम.

D 9.05 पी.एम.

Answer – C

 

प्रश्न 26. एक संयुक्त परिवार में पिता, माँ, 3 विवाहित पुत्र एवं एक विवाहित पुत्री है। पुत्रों में से दो पुत्रों के दो-दो पुत्रियाँ हैं। और एक के पुत्र हैं। इस परिवार में कुल महिला सदस्यों की संख्या कितनी है?

A. 4

B. 7

C. 8

D. 9

Answer – D

 

प्रश्न 27. नीचे दिए गए अनुक्रम में एक पद विलुप्त है। चार दिए गए विकल्पों में से वह विकल्प चुनिए जो अनुक्रम को पूरा करेー

G, I, L, P, ?

A. E

B. U

C. O

D. X

Answer – B

 

प्रश्न 28. रामप्रसाद मोटरसाइकिल से तथा श्यामलाल कार से अजमेर से जयपुर आते हैं। मोटरसाइकिल की रफ्तार 60 कि.मी. प्रति घंटा तथा कार की रफ्तार 90 कि.मी. प्रति घंटा है। 14 मिनट तक चलने के बाद दोनों के बीच की दूरी का अन्तर क्या हो जाएगा?

A. 5 कि.मी.

B. 6 कि.मी.

C. 7 कि.मी.

D. 8 कि.मी.

Answer – C

 

प्रश्न 29. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द बताइए ー

शेर : माँद : : खरगोश : ?

A. छेद

B. गड्डा

C. बिल

D. खाई

Answer – C

 

प्रश्न 30. यदि SIR को PSPIPR लिखा जाता है, तो MAN को कैसे लिखा जाएगा?

A. PMANP

B. PMPAPN

C. NANP

D. MPANP

Answer – B

 

प्रश्न 31. ‘हिब्रू’ क्या है?

A. देश

B. भाषा

C. जाति

D. राज्य

Answer – B

 

प्रश्न 32. कौन-सा ग्रह अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगभग उतना ही समय लेता है जितना कि पृथ्वी?

A. बृहस्पति

B. मंगल

C. बुध

D. शुक्र

Answer – B

 

प्रश्न 33. देश की प्रथम महिला लोकसभाध्यक्ष का नाम है

A. सोनिया गांधी

B. मीरा कुमार

C. सुषमा स्वराज

D. नजमा हेपतुल्लाह

Answer – B

 

प्रश्न 34. निम्नांकित में से कौन भारत द्वारा अंतरिक्ष में छोड़े गए उपग्रह का नाम नहीं है?

A. आर्यभट्ट

B. भास्कर

C. धनवन्तरि

D. रोहिणी

Answer – C

 

प्रश्न 35. 16वीं शताब्दी में ग्रैण्ड ट्रंक रोड किसने बनवाया?

A. इब्राहिम लोदी

B. शेरशाह सूरी

C. अकबर

D. राणा सांगा

Answer – B

 

प्रश्न 36. वर्ष 2012 के ओलंपिक खेल कहाँ आयोजित किए जाएँगे?

A. लंदन

B. मास्को

C. पेरिस

D. न्यूयार्क

Answer – A

 

प्रश्न 37. जयपुर फुट’ क्या है?

A. खिलौना

B. बीमारी

C. कृत्रिम अंग

D. सेना का रेजिमेंट

Answer – C

 

प्रश्न 38. महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति बनने से पहले किस राज्य की राज्यपाल थीं?

A. गुजरात

B. हरियाणा

C. राजस्थान

D. मध्यप्रदेश

Answer – C

 

प्रश्न 39. दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ खेल 2010 में सबसे ज्यादा पदक किस देश ने जीते?

A. आस्ट्रेलिया

B. अमेरिका

C. चीन

D. भारत

Answer – A

 

प्रश्न 40. निकोलस सरकोजी (2011) किस देश के राष्ट्रपति हैं?

A. अमेरिका

B. फ्रांस

C. जर्मनी

D. रूस

Answer – B

 

प्रश्न 41. गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया?

A. आइन्सटाइन

B. आर्यभट्ट

C. न्यूटन

D. रामानुजम

Answer – C

 

प्रश्न 42. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?

A. 8 सेकेण्ड

B. 8 मिनट

C. 8 मिनट 20 सेकेण्ड

D. 20 सेकेण्ड

Answer – C

 

प्रश्न 43. हाल ही में भारत सरकार (वित्त मंत्रालय) ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों के लिए एक पेंशन स्कीम की घोषणा की, जिसका नाम हैー

A. स्वावलम्बन

B. आधार

C. अवलम्ब

D. प्रयास

Answer – A

 

प्रश्न 44. निम्नांकित में से कौन मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) नहीं है?

A. सम्पत्ति का अधिकार

B. संगठन बनाने का अधिकार

C. समूह बनाने का अधिकार (Right of Assembly)

D. देश के किसी भाग में घूमने तथा रहने का अधिकार

Answer – A

 

प्रश्न 45. मनुष्य के शरीर का तापमान होता है

A. 27°C

B. 37°C

C. 78.6°C

D. 98.6°C

Answer – B

 

प्रश्न 46. यदि कोई वस्तु प्रकाश को परावर्तित नहीं करती है, तो उसका रंग होगाー

A. सफेद

B. गुलाबी

C. नीला

D. काला

Answer – D

 

प्रश्न 47. राज्यों के राज्यपालों को कौन नियुक्त करता है?

A. प्रधानमंत्री

B. मुख्यमंत्री

C. राष्ट्रपति

D. मुख्य न्यायाधीश

Answer – C

 

प्रश्न 48. ‘स्लमडॉग मिलिनियर’ फिल्म के गीत ‘जय हो’ के संगीतकार कौन हैं?

A. आर. डेविड

B. ए.आर. रहमान

C. लक्ष्मीकांत प्यारेलाल

D. सोनू निगम

Answer – B

 

प्रश्न 49. निम्नलिखित में से कौन आई.पी.एल. से सम्बन्धित है?

A. नरेन्द्र मोदी

B. चिरायु अमीन

C. महेश भूपति

D. कपिल देव

Answer – B

 

प्रश्न 50. देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है

A. पद्मश्री

B. पद्मभूषण

C. पद्मविभूषण

D. भारत रत्न

Answer – D

 

प्रश्न 51. ‘संतोष ट्राफी’ किस खेल से सम्बन्धित है?

A. हॉकी

B. फुटबाल

C. क्रिकेट

D. कबड्डी

Answer – B

 

प्रश्न 52. 16वें एशियाड खेलों में राजस्थान के बजरंग लाल ताखर ने किस खेल में स्वर्ण पदक जीता?

A. रोईंग

B. मुक्केबाजी

C. डिस्कस थ्रो

D. कुश्ती

Answer – A

 

प्रश्न 53. भारत की भाषाओं का उल्लेख संविधान की किस सूची में है?

A. पाँचवीं

B. सातवीं

C. आठवीं

D. दसवीं

Answer – C

 

प्रश्न 54. 0° सेण्टीग्रेड = ? फॉरनहाइट?

A. 32°

B. 132°

C. 0°

D. 100°

Answer – A

 

प्रश्न 55. भारत की संसद से तात्पर्य है

A. राष्ट्रपति एवं लोकसभा

B. लोकसभा एवं राज्यसभा

C. राष्ट्रपति, लोकसभा एवं राज्यसभा

D. राष्ट्रपति एवं राज्यसभा

Answer – C

 

प्रश्न 56. एच-1एन-1 वायरस किस बीमारी से संबंधित है?

A. एड्स

B. डेंगू बुखार

C. मलेरिया

D. स्वाइन फ्लू.

Answer – D

 

प्रश्न 57. निम्नांकित में से कौन समाचार एजेंसी नहीं है?

A. पी.टी.आई.

B. यू.एन.आई.

C. यू.टी.आई.

D. वार्ना

Answer – C

 

प्रश्न 58. ‘दीन-ए-इलाही’ की शुरुआत किसके शासन में की गई?

A. बाबर

B. औरंगजेब

C. अकबर

D. शेरशाह सूरी

Answer – C

 

प्रश्न 59. निम्नांकित में से कौन-सा मिश्रण धातु नहीं है?

A. पीतल

B. कांसा

C. पारा

D. जर्मन सिल्वर

Answer – C

 

प्रश्न 60. अग्निशामक के रूप में किस गैस का प्रयोग किया जाता है?

A. कार्बन डाईऑक्साइड

B. आक्सीजन

C. हीलियम

D. नाइट्रोजन

Answer – A

 

प्रश्न 61. राजस्थान में सागवान वन निम्नलिखित में से किस जिले में नहीं पाए जाते हैं?

A. बाँसवाड़ा

B. चित्तौड़गढ़

C. सिरोही

D. डूंगरपुर

Answer – C

 

प्रश्न 62. निम्नांकित में से कौन-सी नदी बनास नदी की सहायक नदी नहीं है?

A. बाण्डी नदी

B. डून्ड नदी

C. मैनाल नदी

D. आयड़ नदी

Answer – B

 

प्रश्न 63. निम्नांकित में से कौन भेड़ की नस्ल है?

A. मंगरा

B. नागौरी

C. थारपारकर

D. मुर्राह

Answer – A

 

प्रश्न 64. ‘केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान’ राज्य के किस जिले में स्थित है?

A. सवाई माधोपुर

B. अलवर

C. चुरू

D. भरतपुर

Answer – D

 

प्रश्न 65. राजस्थान का जलियांवाला बाग’ नाम से प्रख्यात स्थान ‘मानगढ़ धाम’ किस जिले में स्थित है?

A. उदयपुर

B. बाँसवाड़ा

C. बीकानेर

D. जोधपुर

Answer – B

 

प्रश्न 66. निम्नांकित योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को वित्तीय वर्ष में 100 दिवस रोजगार उपलब्ध कराना है

A. स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना

B. पन्नाधाय जीवन अमृत योजना

C. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना

D. गुरु गोलवलकर जन भागीदारी विकास योजना

Answer – C

 

प्रश्न 67. मेवाड़ के अरावली क्षेत्र में भील जाति का लोकनाट्य है

A. गंधर्व

B. गवरी

C. भवई

D. रम्मत

Answer – B

 

प्रश्न 68. ‘जन्तर-मन्तर’ क्या है?

A. भूलभुलैया

B. म्यूजियम

C. जादू विद्यालय

D. वेधशाला

Answer – D

 

प्रश्न 69. उत्तर-पश्चिम रेलवे का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

A. जयपुर

B. जोधपुर

C. उदयपुर

D. अजमेर

Answer – A

 

प्रश्न 70. प्रसिद्ध तकनीकी संस्थान बिरला इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी एण्ड साइंसेज राज्य के किस जिले में स्थित है?

A. सीकर

B. झुंझुनूं

C. चूरू

D. नागौर

Answer – B

 

प्रश्न 71. राजस्थान के किस जिले में पेट्रोलियम का प्रचुर भण्डार मिला है?

A. कोटा

B. बाँसवाड़ा

C. अजमेर

D. बाड़मेर

Answer – D

 

प्रश्न 72. राज्य में स्वीकृत नया आई.आई.टी. किस जिले में स्थित हैं ?.

A कोटा

B. जोधपुर

C. उदयपुर

D. बीकानेर

Answer – B

 

प्रश्न 73. प्रख्यात चीनी इतिहासकार ह्वेनसांग राजस्थान के किस शहर में रुके थे?

A. भीनमाल

B. घड़साना

C. सरवाड़

D. रेवदर

Answer – A

 

प्रश्न 74. राजस्थान का कौन-सा जिला वस्त्रनगरी के रूप में विख्यात

A. जोधपुर

B. पाली

C. कोटा

D. भीलवाड़ा

Answer – D

 

प्रश्न 75. “अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ कहाँ पर स्थित है?

A. जयपुर

B. अजमेर

C. कोटा

D. जैसलमेर

Answer – B

 

प्रश्न 76. राज्य में सर्वाधिक धनिया का उत्पादन किस जिले में होता

A. जालौर

B. सीकर

C. झालावाड़

D. बारां

Answer – D

 

प्रश्न 77. ‘चाँद बावड़ी’ कहाँ पर स्थित है?

A. छोटी खाटू

B. आभानेरी

C. मण्डोर

D. डूंगरपुर

Answer – B

 

प्रश्न 78. मण्डावा क्यों प्रसिद्ध है?

A. भित्तिचित्रों के कारण

B. मंदिरों के कारण

C. अभयारण्य के कारण

D. झील के कारण

Answer – A

 

प्रश्न 79. राजस्थान में नमक का उत्पादन कहाँ होता है?

A. सांभर झील

B. लूणकरणसर

C. डीडवाना

D. उपरोक्त सभी स्थानों पर

Answer – D

 

प्रश्न 80. निम्नलिखित में से कौन-सी झील जिला उदयपुर में नहीं है?

A. फतेहसागर

B. राजसमंद

C. उदयसागर

D. पिछोला

Answer – B

 

प्रश्न 81. राजस्थान के किस जिले में पूर्व हड़प्पा सभ्यता के व्यापक अवशेष पाए गए हैं?

A. हनुमानगढ़

B. श्रीगंगानगर

C. बीकानेर

D. चूरू

Answer – A

 

प्रश्न 82. 1527 ई. में महाराणा सांगा एवं बाबर के मध्य खानवा का युद्ध किस जिले में हुआ?

A. भरतपुर

B. दौसा

C. अलवर

D. उदयपुर

Answer – A

 

प्रश्न 83. निम्नांकित में से किस जिले की सीमा पाकिस्तान से नहीं मिलती है?

A. बाड़मेर

B. बीकानेर

C. जोधपुर

D. श्रीगंगानगर

Answer – C

 

प्रश्न 84. राजस्थान से लोकसभा हेतु कितने सदस्य चुने जाते हैं?

A. 10

B. 25

C. 30

D. 40

Answer – B

 

प्रश्न 85. राजस्थान का पूर्ण एकीकरण किस तिथि को हुआ था?

A. 1 नवम्बर, 1956

B. 2 अक्टूबर, 1953

C. 15 अगस्त, 1947

D. 26 जनवरी, 1950

Answer – A

 

प्रश्न 86. ऐतिहासिक ‘हल्दी घाटी युद्ध’ कंब लड़ा गया?

A. 1526 ई.

B. 1540 ई.

C. 1576 ई.

D. 1582 ई.

Answer – C

 

प्रश्न 87. ‘उड़न गिलहरियाँ’ कहाँ पाई जाती हैं?

A. जयसमन्द अभयारण्य

B. केसरबाग अभयारण्य

C. दर्रा अभयारण्य

D. सीतामाता अभयारण्य

Answer – D

 

प्रश्न 88. ‘दिलवाड़ा का मन्दिर’ कहाँ स्थित है?

A. माउन्ट आबू में

B. आबू रोड में

C. ब्यावर में

D. रणकपुर में

Answer – A

 

प्रश्न 89. “थेवा कला’ राज्य के किस जिले की पहचान है?

A. चित्तौड़गढ़

B. उदयपुर

C. राजसमन्द

D. प्रतापगढ़

Answer – D

 

प्रश्न 90. सुरभि मिश्रा किस खेल से संबंधित है?

A. बैडमिंटन

B. स्क्वैश

C. कबड्डी

D. एथलेटिक्स

Answer – B

 

प्रश्न 91. जयपुर के ‘ब्यू पॉटरी’ को इन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दी

A. कृपालसिंह शेखावत

B. अर्जुनलाल बजाज

C. जमनालाल बजाज

D. श्रीलाल जोशी

Answer – A

 

प्रश्न 92. क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा संभाग है ー

A. बीकानेर

B. अजमेर

C. जोधपुर

D. जयपुर

Answer – C

 

प्रश्न 93. राज्य का पहला खुला विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?

A. अजमेर

B. कोटा .

C. झालावाड़

D. भरतपुर

Answer – B

 

प्रश्न 94. कर्क रेखा राजस्थान के किस जिले से गुजरती है?

A. उदयपुर

B. चित्तौड़गढ़

C. झालावाड़

D. बांसवाड़ा

Answer – D

 

प्रश्न 95. ‘बातां री फुलवारी’ नामक लोक कथाओं के संग्रह की रचना किसने की?

A. कोमल कोठारी

B. हेमन्त शेष

C. विजयदान देथा

D. सुमनेश जोशी

Answer – C

 

प्रश्न 96. सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं राजस्थान के मुख्य वन जी संरक्षक जिन्हें ‘टाइगर मैन’ के नाम से भी जाना जाता है ー

A. कैलाश सांखला

B. डॉ. सीताराम लालस

C. राजेन्द्र सिंह

D. वाल्मिकी थापर

Answer – A

 

प्रश्न 97. ‘बणी-ठणी’ चित्रशैली किस क्षेत्र की चित्रकला से संबंधित है,

A. किशनगढ़

B. मारवाड़

C. मुगल

D. मेवाड़

Answer – A

 

प्रश्न 98. लोकदेवता जांभोजी का जन्मस्थल हैー

A. खरनाल

B. मेड़ता

C. पांचौरा

D. पीपासर

Answer – D

 

प्रश्न 99. राजस्थान में जिप्सम का दो-तिहाई भंडार किस जिले में है?

A. चूरू

B. नागौर

C. अजमेर

D. टोंक

Answer – B

 

प्रश्न 100. राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री थेー

A. हीरालाल शास्त्री

B. जयनारायण व्यास

C. मोहनलाल सुखाड़िया

D. टीकाराम पालीवाल

Answer – A

 

प्रश्न 101. ‘धरती धोरां री” व “पाथल पीथल’ जैसी अमर रचनाओं के रचयिता थेー

A. माणिक्य लाल वर्मा

B. पं. भरत व्यास

C. ताराप्रकाश जोशी

D. कन्हैयालाल सेठिया

Answer – D

 

प्रश्न 102. राजस्थान का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राज्यमार्ग हैー

A. राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 3

B. राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 8

C. राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 11

D. राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 15

Answer – D

 

प्रश्न 103. राजस्थान के किस क्षेत्र ने कृषक आन्दोलन प्रारम्भ करने की पहल की?

A. मेवाड़

B. मारवाड़

C. शेखावाटी

D. हाड़ौती

Answer – A

 

प्रश्न 104. निम्नांकित में से किसका संबंध ‘सूचना के अधिकार दिलाने से है?

A. अरुंधित राय

B. अरुणा व्यास

C. रंजना कुमार

D. गिरिजा व्यास

Answer – B

 

प्रश्न 105. ‘सेन्ट्रल एरिड जोन रिसर्च’ (काजरी) कहाँ पर स्थित है?

A. सिरोही

B. जोधपुर

C. जैसलमेर

D. बाड़मेर

Answer – B

 

प्रश्न 106. ‘राजस्थान का सिंहद्वार’ किसे कहते हैं?

A. अलवर

B. झुंझुनूं

C. भरतपुर

D. जयपुर

Answer – A

 

प्रश्न 107. राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई है

A. 1070 किमी.

B. 1170 किमी.

C. 970 किमी.

D. 870 किमी.

Answer – A

 

प्रश्न 108. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का प्रारम्भ राजस्थान के नागौर से किस दिन किया?

A. 2 अक्टूबर, 1953

B. 2 अक्टूबर, 1955

C. 2 अक्टूबर, 1957

D. 2 अक्टूबर, 1959

Answer – D

 

प्रश्न 109. राजस्थान में बौद्ध संस्कृति के अवशेष कहाँ मिले हैं?

A. विराटनगर (जयपुर)

B. आहड़ (उदयपुर)

C. नीमकाथाना (सीकर)

D. जैसलमेर

Answer – A

 

प्रश्न 110. संतरा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का कौन-सा जिला अग्रणी है?

A. झालावाड़

B. भरतपुर

C. अजमेर

D. भीलवाड़ा

Answer – A

 

प्रश्न 111. गन्ना उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का कौन-सा जिला प्रथम है?

A. झालावाड़

B. बूंदी

C. अजमेर

D. उदयपुर

Answer – B

 

प्रश्न 112. जयपुर शहर की योजना किस वास्तुकार ने बनाई थी?

A. विद्याधर भट्टाचार्य

B. मिर्जा इस्माइल

C. कर्नल जेम्स टॉड

D. राजकुमार अलबर्ट

Answer – A

 

प्रश्न 113. चित्तौड़गढ़ स्थित विजय स्तम्भ का निर्माण किसने कराया था?

A. महाराणा प्रताप

B. महाराणा कुम्भा

C. राणा सांगा

D. राणा रतन सिंह

Answer – B

 

प्रश्न 114. “चूहों का मन्दिर’ नाम से मशहूर करणी माता का मन्दिर कहाँ स्थित है?

A. जयपुर

B. जोधपुर

C. अजमेर

D. बीकानेर

Answer – D

 

प्रश्न 115. कुंभलगढ़ दुर्ग की दीवार की लम्बाई है

A. 20 किमी.

B. 27 किमी.

C. 36 किमी.

D. 40 किमी.

Answer – C

 

प्रश्न 116. राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर गुरुशिखर किस जिले में स्थित है?

A. सिरोही

B. बाँसवाड़ा

C. राजसमंद

D. अलवर

Answer – A

 

प्रश्न 117. दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में कृष्णा पूनिया को किस खेल में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ?

A. जेवेलिन थ्रो

B. डिस्कस थ्रो

C. बाधा दौड़

D. कबड्डी

Answer – B

 

प्रश्न 118. “कृष्ण मृग’ किस अभयारण्य में देखे जाते हैं?

A. रामगढ़ विषधारी अभयारण्य

B. सज्जनगढ़ अभयारण्य

C. तालछापर अभयारण्य

D. माउण्ट आबू अभयारण्य

Answer – C

 

प्रश्न 119. निम्नलिखित में से किन्हें राजस्थानी लोक संस्कृति, साहित्य एवं लोक कलाओं में मर्मज्ञता हेतु दो बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

A. नारायण सिंह माणकलाव

B. कोमल कोठारी

C. डॉ. रामनारायण अग्रवाल

D. डॉ. दौलत सिंह कोठारी

Answer – B

 

प्रश्न 120. राजस्थान में सीसा-जस्ता (गैलेना) निम्नांकित में से किन क्षेत्रों में पाया जाता है?

A. जावर (उदयपुर)

B. रामपुर आगुचा (भीलवाड़ा)

C. चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर)

D. उपरोक्त सभी क्षेत्र

Answer – B

 

Leave a Reply

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×