Rajasthan Police Previous Year Paper 2012

RAJASTHAN POLICE CONSTABLE

पद :— कांस्टेबल (Constable)

विभाग :— राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police)

परीक्षा की तिथि :— 06/01/2013

कुल प्रश्न :— 120

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पेपर – 2012

भाग – 1 (विवेचना एवं तार्किक योग्यता)

नोट : प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर एक अंक प्राप्त होगा, गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटा जाएगा।

प्रश्न 1. 35 बच्चों की कक्षा में गोविन्द का ऊपर से 6वाँ स्थान है, कृष्ण गोविन्द से 7 स्थान नीचे है। कृष्ण का नीचे से कौन-सा स्थान है?

A. 22

B. 20

C. 19

D. 23

Answer – D

 

प्रश्न 2. शब्द FREQUENT में ऐसे कितने अक्षर युग्म हैं, जिनमें प्रत्येक के बीच (आगे और पीछे दोनों ओर) उतने ही अक्षर हैं जितने कि उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला में होते हैं?

A. एक भी नहीं

B. एक

C. दो

D. तीन

Answer – D

 

प्रश्न 3. पानी की टंकी में A, B और C तीन नल हैं। केवल नल . A खोलने पर टंकी 4 घंटे में, केवल नल B खोलने पर टंकी 6 घंटे में भर जाती है और केवल नल C खोलने पर टंकी 3 घंटे में खाली हो जाती है। नल A, B और C एक साथ खोलने पर टंकी पूरी भरने में कितना समय लगेगा?

A. 8 घंटे

B. 10 घंटे

C. 12 घंटे

D. इनमें से कोई नहीं

Answer – C

 

प्रश्न 4. नीचे दिए हुए अक्षर समूह में रिक्त स्थान पर कौन-सा वैकल्पिक समूह तर्कसंगत है?

ab……y abc….xw abcdev……

A. zdu

B. cdw

C. cdu

D. zyw

Answer – D

 

प्रश्न 5. दीपक पूर्व दिशा में 75 मीटर चलकर बाएँ मुड़ता है और 25 मीटर चलने के बाद पुनः बाएँ मुड़ता है और सीधा 40 मीटर चलता है और बाएँ मुड़कर 25 मीटर सीधा चलता है। जिस स्थान से दीपक ने चलना आरम्भ किया वहाँ से अब वह कितनी दूरी पर है?

A. 35 मीटर

B. 50 मीटर

C. 115 मीटर

D. इनमें से कोई नहीं

Answer – A

 

प्रश्न 6. ‘क’ स्थान ‘ख’ से 40 मीटर दक्षिण- पश्चिम में है। ‘ग’ | स्थान ‘ख’ से 40 मीटर दक्षिण-पूर्व में है। बताइए ‘ग’ स्थान ‘क’ से किस दिशा में है?

A. पूर्व

B. उत्तर-पूर्व

C. पश्चिम

D. दक्षिण

Answer – A

 

निर्देश (प्रश्न 7 एवं 8): नीचे दी गई जानकारी पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें:

A × B का अर्थ है A, B का पुत्र है।

A + B का अर्थ है A, B का पिता है।

A > B का अर्थ है A, B की पुत्री है।

A < B का अर्थ है A, B की पत्नी है।

 

प्रश्न 7. यदि A, J की बहिन है, L > V < J + P तथा S × A < D + F < E + K है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म कजिन प्रदर्शित करता है यदि दिया गया है कि A, J की बहन है —

A. LP

B. SP

C. SK

D. SF

Answer – B

 

प्रश्न 8. यदि M, F की दादी है तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा संकेत आयेगा?

F × R < S ? M

A. >

B. <

C. +

D. ×

Answer – D

 

प्रश्न 9. A, B,C, D, E, F और Gएक वृत्त में बैठे हैं, इनमें से पाँच का मुँह केन्द्र से विपरीत दिशा में है। C, D के बाएँ को तीसरे स्थान पर है और दोनों का मुँह केन्द्र की ओर है। E न तो D के, न ही C के बगल में बैठा है। जो D व F के ठीक बीचोंबीच बैठा है, उसका मुँह केन्द्र की विपरीत दिशा में है। G, A के दाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है और उसका मुंह केन्द्र की ओर है। B की बगल में बैठे एक व्यक्ति को मुंह केन्द्र से विपरीत दिशा में है। यदि सभी व्यक्तियों को A से प्रारम्भ करके वर्णानुक्रम में घड़ी की दिशा में बैठने के लिए कहा जाए, तो A को छोड़कर कितने व्यक्तियों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?

A. तीन

B. कोई नहीं

C. दो

D. चार

Answer – C

 

प्रश्न 10. यदि ‘बरसात’ को ‘जल’, ‘जल’ को ‘सड़क’, ‘सड़क’ को ‘बादल’, ‘बादल’ को ‘आकाश’, ‘आकाश’ को ‘समुद्र’ और ‘समुद्र’ को ‘पगडंडी’ कहा जाए, तो ‘वायुयान’ कहाँ उड़ेगा?

A. बादल

B. समुद्र

C. सड़क

D. कोई नहीं

Answer – B

 

प्रश्न 11. यदि ‘पुस्तक’ को ‘घड़ी’ कहें, ‘घड़ी’ को ‘बैग’, ‘बैग’ को ‘शब्दकोष’ और ‘शब्दकोष’ को ‘खिड़की’ कहें तो ‘पुस्तकें ले जाने के लिए किसे प्रयुक्त करेंगे?

A. बैग

B. शब्दकोष

C. घड़ी

D. पुस्तक

Answer – B

 

प्रश्न 12. अजय कार्यालय जाने के लिए बस स्टॉप के लिये नियमित दिनों की अपेक्षा 15 मिनट पहले निकल जाता है। घर से बस स्टॉप पहुंचने में 10 मिनट लगते हैं। वह बस स्टॉप प्रातः 8:40 बजे पहुँच जाता है। बताइए सामान्य दिनों में वह कितने बजे घर से निकलता था?

A. 8.30 ए.एम.

B. 8.45 ए.एम.

C. 8.55 ए.एम.

D. इनमें से कोई नहीं

Answer – B

 

प्रश्न 13. पिता अपने पुत्र से कहता है कि जब तुम पैदा हुए थे मैं तुम्हारी उम्र का था। यदि पिता की उम्र अब 36 वर्ष है तो 5 वर्ष पूर्व पुत्र की उम्र क्या थी?

A. 13 वर्ष

B. 15 वर्ष

C. 17 वर्ष

D. 20 वर्ष

Answer – A

 

प्रश्न 14. एक सन्तरा की कीमत 7 रुपए है और एक तरबूज की कीमत 5 रुपए है। श्याम ने दोनों फल 38 रुपए के खरीदे। उसके द्वारा खरीदे गए सन्तरों की संख्या क्या है?

A. 2

B. 3

C. 4

D. कोई नहीं

Answer – C

 

प्रश्न 15. एक दौड़ स्पर्धा में 5 छात्र भाग लेते हैं जिसमें राज, मोहित से पहले पर गौरव के बाद आता है। आशीष, सचिन से पहले पर मोहित के बाद दौड़ पूरी करता है। बताइए दौड़ किसने जीती?

A. राज

B. गौरव

C. मोहित

D. आशीष

Answer – B

 

प्रश्न 16. रमेश और सुरेश भाई-भाई हैं। राखी और गीता आपस में बहनें हैं। रमेश का लड़का गीता का भाई है। बताइए सुरेश और राखी का आपस में क्या सम्बन्ध हुआ?

A. भाई

B. दादा

C. चाचा

D. इनमें से कोई

Answer – C

 

प्रश्न 17. ओलम्पिक खेलों में अमरीका का राष्ट्र ध्वज, भारत के राष्ट्र ध्वज से बायीं ओर और फ्रांस के ध्वज के दाहिनी तरफ था। ऑस्ट्रेलिया का ध्वज भारत के ध्वज के दाहिनी तरफ और जापान के ध्वज के बायीं तरफ था। जापान का ध्वज, चीन के ध्वज के बायीं ओर था। बताइए कौन-से दो ध्वज मध्य में हैं?

A. भारत एवं ऑस्ट्रेलिया

B. अमरीका एवं भारत

C. जापान एवं ऑस्ट्रेलिया

D. अमरीका एवं ऑस्ट्रेलिया

Answer – A

 

प्रश्न 18. नीचे दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?

Rajasthan Police solved paper

A. 9

B. 10

C. 11

D. 12

Answer – D

 

प्रश्न 19. दिये गये विकल्पों में से सम्बन्धित शब्द चिह्नित कीजिये

शेर : मांद : खरगोश : ?

A. छेद

B. गड्ढा

C. बिल

D. खेत

Answer – C

 

प्रश्न 20. यदि किसी माह की 23 तारीख को रविवार है, तो दो सप्ताह और चार दिन पहले कौन-सा दिन पड़ेगा?

A. सोमवार

B. मंगलवार

C. बुधवार

D. गुरुवार

Answer – C

 

प्रश्न 21. एक घड़ी को जिस पर केवल 3, 6,9 और 12 बजे के चिह्न लगे हैं, एक दर्पण के सामने उल्टा रखा गया है। किसी व्यक्ति को दर्पण प्रतिबिम्ब में 9.50 बजे जैसा रुका समय दिखता है। वास्तविक समय क्या है?

A. 2.15

B. 8.40

C. 8.50

D. 4.35

Answer – B

 

प्रश्न 22. यदि किसी साधारण वर्ष का पहला दिन रविवार हो, तो अगले वर्ष का पहला दिन क्या होगा?

A. गुरुवार

B. शुक्रवार

C. शनिवार

D. सोमवार

Answer – D

 

प्रश्न 23. निम्न में से कौन-सा अंक शेष से अलग है?

A. 23

B. 51

C. 63

D. 15

Answer – A

 

प्रश्न 24. निम्न में से कौन एक अन्य से भिन्न है?

A. कमाण्डर

B. कोमोडोर

C. ब्रिगेडियर

D. एडमिरल

Answer – B

 

प्रश्न 25. एक कार्यालय में दोपहर में एक आवेदन-पत्र आता है, जिसे अगले दिन सम्बन्धित शाखा को दिया जाता है। सम्बन्धित शाखा से अगले दिन आवेदन सम्बन्धित अधिकारी को प्रस्तुत किया जाता है जो उसी दिन अर्थात् शुक्रवार को उसका निस्तारण करता है। प्रार्थना पत्र किस दिन प्राप्त हुआ था?

A. सोमवार

B. बुधवार

C. मंगलवार

D. पिछले सप्ताह शनिवार

Answer – B

 

प्रश्न 26. किसी निश्चित गुप्त भाषा में PRIVATE को 1234567 एवं RISK को 2398 के रूप में लिखा जाता है। इसी गुप्त भाषा में RIVETS को कैसे लिखा जायेगा

A. 687543

B. 234769

C. 496321

D. 234698

Answer – B

 

प्रश्न 27. यदि ‘+’ का अर्थ गुणा है, ‘×’ का अभिप्राय भाग देना है, ‘-‘ का अर्थ जोड़ना है और ‘÷’ से अभिप्राय घटाने का है, तो निम्नलिखित समीकरण से क्या उत्तर आयेगा?

20-8×4÷3+2= ?

A. 41

B. 19

C. 16

D. 18

Answer – C

 

प्रश्न 28. दिये गये विकल्पों में से सम्बन्धित शब्द को चुनिए

वर्षामापी : वर्षा : : सिस्मोग्राफ : ?

A. तापक्रम

B. प्रवाहधारा

C. भूकम्प

D. आर्द्रता

Answer – C

 

प्रश्न 29. एक संयुक्त परिवार में पिता, माँ, 3 विवाहित पुत्र और एक अविवाहित पुत्री हैं। पुत्रों में 2के दो-दो पुत्रियाँ हैं और एक के एक पुत्र है। इस परिवार में महिला सदस्यों की संख्या कितनी है?

A. 2

B. 3

C. 9

D. 1

Answer – C

 

प्रश्न 30. नीचे दिये गये चित्र में कितने आयत हैं?

Rajsathan Police exam paper

A. 14

B. 16

C. 22

D. 24

Answer – B

भाग – 2 (सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाचक्र)

नोट : प्रत्येक प्रश्न 1/2 अंक का है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/8 अंक काटा जाएगा।

प्रश्न 31. सूचना अधिकार अधिनियम 2005 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. पारदर्शी प्रशासन

B. राजनैतिक सुधार

C. कानूनी सुधार

D. सामाजिक एकता

Answer – A

 

प्रश्न 32. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

A. दिल्ली

B. चैन्नई

C. बंगलौर

D. मुम्बई

Answer – C

 

प्रश्न 33. भारत के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश निम्न में कौन हैं?

A. एस.एच. कपाड़िया

B. डी.के. भण्डारी

C. दलवीर भण्डारी

D. अल्तमश कबीर

Answer – *

 

प्रश्न 34. भारत सरकार में वर्तमान में गृह मंत्री इनमें से कौन हैं?

A. सी.पी. जोशी

B. शरद पवार

C. सुशील कुमार शिन्दे

D. पी. चिदम्बरम

Answer – *

 

प्रश्न 35. नारायण कार्तिकेयन निम्न में से किस खेल से सम्बन्धित

A. फार्मूला वन कार रेस

B. फुटबॉल

C. क्रिकेट

D. बॉलीबॉल

Answer – A

 

प्रश्न 36. डांग क्षेत्र विकास निम्न में से किस क्षेत्र से सम्बन्धित है?

A. अलवर-श्रीगंगानगर-सवाई माधोपुर- धौलपुर

B. कोटा-बूंदी-सवाई माधोपुर-धौलपुर

C. अजमेर-बीकानेर-जोधपुर-नागौर

D. कोटा-जालौर-सिरोही-अजमेर

Answer – B

 

प्रश्न 37. सौर ऊर्जा एण्टरप्राइज क्षेत्र निम्न में से किन जिलों में है?

A. बीकानेर-डूंगरपुर-बांसवाड़ा

B. जोधपुर-बाड़मेर-जैसलमेर

C. कोटा-झालावाड़-बूंदी

D. जयपुर-अजमेर-उदयपुर

Answer – B

 

प्रश्न 38. निम्न में से किन जिलों में कोई नदी नहीं है?

A. बीकानेर-चूरू

B. जैसलमेर-जालौर

C. जैसलमेर-बाड़मेर

D. जोधपुर-पाली

Answer – A

 

प्रश्न 39. सोम, कमला, अम्बा सिंचाई परियोजना निम्न में से किस जिले में है?

A. बांसवाड़ा

B. उदयपुर

C. भीलवाड़ा

D. डूंगरपुर

Answer – D

 

प्रश्न 40. भारत के रेल मंत्री जिन्होंने वर्ष 2012-13 का रेल बजट प्रस्तुत किया

A. लालू प्रसाद

B. ममता बनर्जी

C. दिनेश त्रिवेदी

D. मुकुल राय

Answer – C

 

प्रश्न 41. गीता चौधरी निम्न में से किस खेल से सम्बन्धित है

A. कुश्ती

B. क्रिकेट

C. फुटबॉल

D. जिमनास्टिक

Answer – A

 

प्रश्न 42. अंतर्राष्ट्रीय फर्राटा धावक उसैन बोल्ट किस देश से सम्बन्धित है?

A. जमैका

B. अमेरिका

C. कनाडा

D. नाइजीरिया

Answer – A

43. राजस्थान में पुलिय यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा किस जिले में की गई है?

A. कोटा

B. उदयपुर

C. जोधपुर

D. जयपुर

Answer – C

44. विख्यात गजल गायक जगजीत सिंह का पैतृक निवास निम्न में से कौन-सा था?

A. पटियाला

B. श्रीगंगानगर

C. मुम्बई

D. लखनऊ

Answer – B

45. मनरेगा में अब अधिकतम कितने दिन कार्य दिया जा सकता है?

A. 100 दिवस

B. 200 दिवस

C. 150 दिवस

D. 180 दिवस

Answer – B

46. महात्मा गांधी का भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिये” को निम्न में से किसने लिखा था?

A. रवीन्द्रनाथ टैगेर

B. सरदार वल्लभ भाई पटेल

C. सरोजिनी नायडू

D. नरसिंह मेहता

Answer – D

47. लन्दन ओलम्पिक 2012 में किस भारतीय खिलाड़ी ने प्रथम पदक जीता?

A. अभिनव बिन्द्रा

B. विजेद्र सिंह

C. गगन नारंग

D. सुशील कुमार

Answer – C

48. वाहन में कारबुरेटर का प्रयोग निम्न के लिए किया जाता है

A. पेट्रोल तथा हवा का मिश्रण

B. पेट्रोल इण्डीकेटर हेतु

C. इंजन के पिस्टन को सही रखने के लिए

D. वाहन बैटरी चार्ज करने के लिए

Answer – A

49. राजस्थान के बाँसवाड़ा जिले में मानगढ़ को क्यों जाना जाता है?

A. आदिवासियों का अंग्रेजों द्वारा दमन

B. प्रसिद्ध पुरातत्व किला

C. पौराणिक त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर

D. प्रथम आदिवासी राजा का अभिषेक स्थल

Answer – A

50. राजस्थान में दर्रा अभयारण्य कहाँ है?

A. झालावाड़

B. सवाई माधोपुर

C. कोटा

D. अलवर

Answer – C

51. पाकिस्तान से आने वाली थार एक्सप्रेस ट्रेन का राजस्थान में प्रथम स्टेशन कहाँ है?

A. गडरी रोड

B. मुनाबाव

C. खाजूवाला

D. बालोतरा

Answer – B

52. पांचना बाँध कहाँ स्थित है

A. दौसा

B. सवाई माधोपुर

C. करौली

D. अलवर

Answer – C

53. सूर्य की किरणें मानव शरीर के लिये निम्न कारण से उपयोगी हैं

A. त्वचा को विटामिन ‘डी’ देती है।

B. हड्डियों व दाँतों को मजबूत करती हैं।

C. रक्त प्रवाह नियंत्रित करती है।

D. ऑक्सीजन उपलब्ध कराती हैं।

Answer – A

54. भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?

A. ट्राम्बे (मुंबई)

B. थुम्बा

C. श्रीहरिकोटा

D. हैदराबाद

Answer – A

55. भाखड़ा-नांगल परियोजना में नांगल बाँध कौन-सी नदी पर बनाया गया है?

A. भागीरथी नदी

B. चिनाब नदी

C. पार्वती नदी

D. सतलज नदी

Answer – D

56. हिजरी सन् को पहला महीना कौन-सा है?

A. मोहर्रम

B. शाबान

C. रमजान

D. रबी-उल-अव्वल

Answer – C

57. नेवलों की पूजा किस दिन की जाती है?

A. गुरु पूर्णिमा

B. निडरी नवमी

C. योगिनी एकादशी

D. नेवलाष्टमी

Answer – D

58. खालसा पंथ की स्थापना किसने की?

A. गुरु अर्जुन देव

B. गुरु नानक देव

C. गुरु गोविन्द सिंह

D. गुरु रामदास जी

Answer – C

59. किस वृक्ष के पत्तों से बीड़ी बनाई जाती है?

A. बीड़

B. ढाक

C. तेंदू

D. आंवल

Answer – C

60. राजस्थान की किस प्रसिद्ध झील पर ‘नटनी का चबूतरा’ निर्मित है?

A. जयसमंद

B. पिछोला

C. नक्की झील

D. सांभर

Answer – B

भाग – 3 (राजस्थान सामान्य ज्ञान)

नोटः प्रत्येक प्रश्न 1/2 अंक का है। प्रत्येक गलत उत्त्तर पर 1/8 अंक काटा जाएगा।

61. जयपुर को गुलाबी रंग निम्न द्वारा दिया गया

A. महाराजा ईश्वरी सिंह

B. महाराजा माधोसिंह प्रथम

C. महाराजा सवाई रामसिंह-II

D. सवाई जयसिंह

Answer – C

62. निम्न पंक्ति किसके लिये प्रसिद्ध है- “चूड़ावत माँगे सैनानी, सर काट दे दियो क्षेत्राणी।”

A. सुलह कंवर

B. आनंद कंवर

C. रूप कंवर

D. विजय कंवर

Answer – A

63. महाराणा प्रताप की जन्मस्थली है

A. चित्तौड़

B. उदयपुर

C. हल्दीघाटी

D. कुंभलगढ़

Answer – D

64. बोहरा समाज का उर्स कहाँ भरता है?

A. बाड़मेर

B. अजमेर

C. गलियाकोट

D. उदयपुर

Answer – C

65. राजस्थान में पंचायत समिति का प्रधान अपना इस्तीफा किसे देता है?

A. जिला प्रमुख

B. उप-प्रधान

C. जिला कलक्टर

D. संभागीय आयुक्त

Answer – A

66. बांसवाड़ा व डूंगरपुर के मध्य के भू-भाग को किस नाम से जाना जाता है?

A. कांवल

B. भाकर

C. गिरवा

D. मेवल

Answer – A

67. “मावठ क्या है?

A. राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्रों में पैदा होने वाली वनस्पति

B. राजस्थान में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा

C. सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पशुओं के लिए उगाया जाने वाला चारा

D. रेगिस्तानी क्षेत्र में चलने वाली गर्म लू

Answer – B

68. निम्न में से कौन-सी खारे पानी की झील नहीं है?

A. सांभर (जयपुर)

B. पचपदरा (बाड़मेर)

C. काय लाना (जोधपुर)

D. लूणकरणसर (बीकानेर)

Answer – C

69. रेगिस्तान का कल्पवृक्ष है

A. बबूल

B. फोग

C. रोहिड़ा

D. खेजड़ी

Answer – D

70. ‘बजेड़ा’ किसे कहते हैं?

A. धान की फसल

B. एक विशिष्ट प्रकार का.गोटा

C. पान का खेत

D. विवाह की एक रस्म

Answer – C

71. राजस्थान में दुलारी योजना का सम्बन्ध है-:

A. अनुसूचित जाति की बालिकाओं के कल्याण से

B. किशोरी बालिकाओं को जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करने से

C. ग्रामीण छात्राओं को स्कूल जाने हेतु निःशुल्क बस यात्रा से

D. उपर्युक्त सभी

Answer – D

72. तेजाजी का मेला कहाँ आयोजित होता है?

A. मेड़ता सिटी (नागौर)

B. परबतसर (नागौर)

C. देशनोक (बीकानेर)

D. गोगामेड़ी (गंगानगर)

Answer – B

73. गोरबन्द आभूषण है

A. राजस्थानी महिलाओं द्वारा गले में पहनने का

B. राजस्थानी महिलाओं द्वारा विवाह के समय पहनने वाला विशेष आभूषण

C. ऊँट के गले का

D. महिलाओं के हाथ में पहनने का बाजूबंद

Answer – C

74. ‘मोरनी-मोड़ना’ किस जनजाति से सम्बन्धित है?

A. भील

B. मीना

C. गरासिया

D. सहरिया

Answer – B

75. ‘फाइ-फाइरे’ किस जनजाति का रणघोष है?

A. भील

B. गरासिया

C. डामोर

D. मीना

Answer – A

76. ‘तिरिया, तेल, हम्मीर हठ, चढ़े ना दूजी बार’-यह किस दुर्ग के शासक से सम्बन्धित है?

A. रणथम्भौर

B. मेहरानगढ़

C. चित्तौड़गढ़

D. आमेर

Answer – A

77. भीलों का प्रसिद्ध लोकगीत जिसे स्त्री-पुरुष साथ मिलकर गाते हैं, है –

A. सुंवलिया

B. झोरावा

C. सूपणा

D. हमसीढ़ो

Answer – D

78. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहाँ स्थित है?

A. बीकानेर

B. जयपुर

C. जोधपुर

D. उदयपुर

Answer – A

79. चित्तौड़गढ़ की किस रानी ने बादशाह हुमायूँ से मदद माँगी थी?

A. रानी कर्णवती

B. रानी पद्मिनी

C. रानी प्रेमलदेवी

D. रानी कुंभलदेवी

Answer – A

80. रेगिस्तान का जलमहल किसे कहा जाता है?

A. सड़ा रानी की बावड़ी

B. बाटाडू का कुआँ, बाड़मेर

C. रानी जी की बावड़ी

D. महिला बाग झालरा, जोधपुर

Answer – B

81. पटवों की हवेली कहाँ स्थित है?

A. उदयपुर

B. जैसलमेर

C. जोधपुर

D. झुन्झूनँ

Answer – B

82. बाड़मेर प्रिंट किस नाम से जाना जाता है?

A. बादला

B. अजरक

C. फड़

D. पिछवाई

Answer – B

83. शुष्क वन संस्थान (आफरी) कहाँ स्थित है?

A. नागौर

B. बीकानेर

C. जैसलमेर

D. जोधपुर

Answer – D

84. मेजा बाँध कहाँ है?

A. भीलवाड़ा

B. बांसवाड़ा

C. अजमेर

D. उदयपुर

Answer – A

85. राजस्थान में नवाबों की नगरी के नाम से विख्यात है

A. अजमेर

B. भरतपुर

C. टोंक

D. सिरोही

Answer – C

86. प्रसिद्ध वेणेश्वरधाम कहाँ स्थित है?

A. नवाटापरा गाँव

B. देसूरी गाँव

C. भूमगढ़ गाँव

D. इनमें से कोई नहीं

Answer – A

87. किस मन्दिर के बारे में कहा जाता है कि उसके निर्माण में पानी के स्थान पर घी इस्तेमाल किया गया था?

A. श्रीनाथ जी मन्दिर, नाथद्वारा

B. भाडाशाह जैन मन्दिर, बीकानेर

C. सावलिया जी मन्दिर, चित्तौड़गढ़

D. झामेश्वर महादेव, उदयपुर

Answer – B

88. सूबटिया लोकगीत का सम्बन्ध किससे है?

A. गरासिया स्त्री से

B. सती स्त्री से

C. वीरांगना स्त्री से

D. भील स्त्री से

Answer – D

89. मथैरण किस जिले की प्रसिद्ध लोक कला है?

A. जोधपुर

B. चूरू

C. बीकानेर

D. उदयपुर

Answer – C

90. लोकदेवता तेजाजी महाराज का पवित्र तीर्थस्थल बांसी दुगारी कहाँ स्थित है?

A. नागौर

B. बूंदी

C. बीकानेर

D. झालावाड़

Answer – B

91. निम्न में कौन-से जिले अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर हैं?

A. गंगानगर-बीकानेर-जैसलमेर-बाड़मेर

B. गंगानगर-जालौर-जोधपुर-बाड़मेर

C. गंगानगर-बीकानेर-जालौर-जैसलमेर

D. जैसलमेर-बाड़मेर-बीकानेर-जालौर

Answer – A

92. सिरोही क्षेत्र की पहाड़ियों को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?

A. भाकर

B. भोराट

C. गिरवा

D. सांगलिया

Answer – A

93. अरावली पर्वतमाला दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान के किस जिले से प्रारम्भ होकर उत्तर-पूर्व जाती है?

A. जालौर

B. उदयपुर

C. प्रतापगढ़

D. सिरोही

Answer – B

94. बनास नदी पर कौन-सा बाँध है?

A. रामगढ़ बाँध

B. मेजा बाँध

C. बीसलपुर बाँध

D. जवाई बाँध

Answer – C

95. किस विश्वविद्यालय का नाम पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है?

A. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर

B. राष्ट्रीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर

C. केन्द्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर

D. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर

Answer – B

96. वनस्थली विद्यापीठ (डीम्ड विश्वविद्यालय) किस जिले में

A. जयपुर

B. अजमेर

C. टोंक

D. सवाई माधोपुर

Answer – C

97. चूरू में ‘तालछापर क्यों प्रसिद्ध है?

A. विशाल एनीकट के कारण

B. काले हिरण का अभयराण्य

C. ताल महादेव मंदिर के कारण

D. हथकरघा उद्योग के कारण

Answer – B

98. ग्रेट इण्डियन बस्टर्ड किसे कहते हैं?

A. कुरजा

B. साईबेरियन सारस

C. गोडावण

D. चिंकारा

Answer – C

99. राजस्थान में भेड़-ऊन शिक्षण संस्थान कहाँ है?

A. बीकानेर

B. जोधपुर

C. बाड़मेर

D. जयपुर

Answer – B

100. सन्तरा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का नागपुर किसे कहा जाता है?

A. गंगानगर

B. बांसवाड़ा

C. कोटा

D. झालावाड़

Answer – D

101. राजस्थान में कपास का सर्वाधिक उत्पादन कहाँ होता है?

A. पाली

B. बीकानेर

C. हनुमानगढ़

D. भीलवाड़ा

Answer – C

102. सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा किस खनिज के लिए जाना जाता है?

A. सीसा-जस्ता की खान

B. टंगस्टन की खान

C. अभ्रक की खान

D. स्लेट की खान

Answer – A

103. मरु महोत्सव कहाँ मनाया जाता है?

A. बीकानेर

B. जोधपुर

C. जैसलमेर

D. उदयपुर

Answer – C

104. किस किले के लिए कहा गया था कि अन्य सब किले नंगे हैं, जबकि यह बख्तरबंद है –

A. चित्तौड़ किला

B. आमेर किला

C. रणथम्भौर किला

D. कुम्भलगढ़ किला

Answer – C

105. राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सम्बन्धी संदेश देने के लिए कौन-सी योजना चलाई जा रही है?

A. स्वास्थ्य मित्र योजना

B. स्वास्थ्य चेतना योजना

C. प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना

D. मुख्यमंत्री पंचामृत अभियान

Answer – B

106. राजस्थान का खजुराहो निम्न में से किसे कहा जाता है?

A. दिलवाड़ा मंदिर

B. रणछोड़राय मंदिर

C. किराडू मंदिर

D. भण्डदेवरा मंदिर

Answer – C

107. निम्न में कौन खेतड़ी (झुन्झुनूं आए थे?

A स्वामी दयानन्द

B. राजा राम मोहन राय

C. ईश्वरचंद्र विद्यासागर

D. स्वामी विवेकानंद

Answer – D

108. केरीभांत की ओढ़नी किस जाति की स्त्रियों में लोकप्रिय है?

A. जाट महिलाएँ

B. आदिवासी महिलाएँ

C. ब्राह्मण महिलाएँ

D. राजपूत महिलाएँ

Answer – B

109. करौली क्षेत्र में ‘कैला देवी की आराधना में गाए जाने वाले गीत –

A. लाँगुरिया

B. हीडो

C. इंडोणी

D. लावणी

Answer – A

110. निम्न में से किसे मरुभूमि की कोकिला कहा जाता है?

A. गवरी देवी

B. मांगी बाई

C. बन्नो बेगम

D. अल्लाह जिलाई बाई

Answer – D

111. खेतों में जुताई के बाद भूमि को समतल करने के लिए फेरी जाने वाला मोटा पाट क्या कहलाता है?

A. चावौ

B. चाहड़

C. चावर

D. चांदोराणौ

Answer – B

112. चुनाई का कार्य करने वाले को क्या कहते हैं?

A. चिम

B. चिक

C. चेजारा

D. चिकारौ

Answer – C

113. महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है?

A. स्त्री शक्ति पुरस्कार

B. महिला शक्ति पुरस्कार

C. जननि शक्ति पुरस्कार

D. इनमें से कोई नहीं

Answer – B

114. राजस्थान में महिला रोजगार कार्यालय की पृथक से स्थापना कहाँ की गई है?

A. अजमेर

B. जोधपुर

C. जयपुर

D. उदयपुर

Answer – C

115. जवाहर सागर बाँध किस जिले में है?

A. झालावाड़

B. चित्तौड़गढ़

C. सवाई माधोपुर

D. कोटा-बूंदी

Answer – D

116. किस नदी को वागड़ व कांढल की गंगा कहा जाता है?

A. चम्बल

B. माही

C. सोख

D. जाखम

Answer – B

117. भारतीय डाक विभाग ने किस लोकदेवता की फड़ पर डाक टिकट जारी किया है?

A. पाबूजी

B. देवनारायणजी

C. रामदेवजी

D. तेजाजी

Answer – B

118. गोगाजी का प्रमुख मेला गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में स्थित है। बाद में दूसरा मेला कहाँ भरता है?

A. नेवटपुर (डूंगरपुर)

B. गोगाजी की ओल्डी (सांचौर)

C. राश्मी गाँव (चित्तौड़गढ़)

D. कोलूमण्ड (जोधपुर)

Answer – B

119. धारी संस्कार राजस्थान की किस जनजाति में प्रचलित है?

A. गरासिया

B. मीणा

C. सहरिया

D. भील

Answer – C

120. मेवाड़ के रक्षक के रूप में निम्न में से किसे स्मरण किया जाता है?

A. झाला बीदा

B. भामाशाह

C. महासहालीरामा

D. महाराणा प्रताप

Answer – B

 

Leave a Reply

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×