School Teacher (IInd Grade) 01 May 2017 G K Previous Year Paper

 School Teacher IInd Grade GK Paper 01.05.2017

Q. 1. निम्न में से कौन सी पहाड़ियाँ मध्य अरावली श्रेणी में स्थित हैं ? 

A. मेरवाड़ा पहाड़ियाँ 

B. रोजा भाखर पहाड़ियाँ 

C. इसराना भाखर पहाड़ियाँ 

D. गिर्वा पहाड़ियाँ 

 

Q. 2. राजस्थान में स्थित थार मरुस्थल में कौन सा बालुका स्तूप का प्रकार नहीं है ? 

A. पैराबोलिक 

B. तारा 

C. बरखान 

D. घोराउड 

 

Q. 3 लूनी नदी के प्रदूषण का प्रमुख स्रोत क्या है ? 

A. रंगाई-छपाई उद्योग 

B. ग्वार-गम उद्योग 

C. इन्जीनियरिंग उद्योग 

D. हैन्डी क्राफ्ट उद्योग 

 

Q. 4 भोराट पठार’ जिसके मध्य स्थित है, वह है 

A. · अचलगढ़ एवं तारागढ़ 

B. गोगुन्दा एवं बैराठ 

C. कुम्भलगढ़ एवं गोगुन्दा 

D. जरगा एवं अचलगढ़ 

 

Q. 5. राजस्थान में सर्दी की वर्षा कहलाती है 

A. काल बैसाखी 

B. आम्र वर्षा 

C. मावठ

D. नॉर्वेस्टर 

 

Q. 6. निम्न में से जिस जिले की सीमा गुजरात से स्पर्श नहीं करती है, वह है : 

A. प्रतापगढ़ 

B. जालोर 

C. बाड़मेर 

D. दूंगरपुर 

 

Q. 7. पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी रेतीला मैदान’ की पूर्वी सीमा निम्न में से कौन सी समवर्षा रेखा बनाती है ? 

A. 15 सेमी 

B. 25 सेमी 

C. 40 सेमी 

D. 80 सेमी 

 

Q. 8 ‘भारत के मरुस्थलीकरण एवं भूअवनयन एटलस (इसरो-2007) के अनुसार राजस्थान में मरुस्थलीकरण से प्रभावित क्षेत्र है 

A. 70% 

B. 67% 

C. 65% 

D. 59% 

 

Q. 9 राजस्थान में निम्न में से कौन से जिले मुख्यतः बीहड़ प्रभावित हैं ? 

A. कोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर 

B. बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, जैसलमेर 

C. भीलवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमन्द 

D. अजमेर, भीलवाड़ा, पाली 

 

Q. 10 निम्नलिखित में से कौन सा सही युग्म नहीं है ? 

       नदी         सहायक 

A. कालीसिंध – निवाज 

B. बनास – सागी 

C. माही – चाप 

D. साबरमती – वाकल 

 

Q. 11 निम्नलिखित नदियों में से राजस्थान में कौन सी ‘रुन्डित सरिता’ कहलाती है ? 

A. वाकल 

B. खारी 

C. बाणगंगा 

D. कोठारी 

 

Q. 12. कथन (A): चम्बल नदी राजस्थान की एकमात्र नियतवाही नदी है। कारण (R): चम्बल नदी का जल केवल सिंचाई के उपयोग में लिया जाता है। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है। 

B. (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है । 

C. (A) सही है, (R) गलत है। 

D. (A) गलत है, (R) सही है। 

 

Q. 13. निम्न में से राजस्थान में कौन सा क्षेत्र बालुका स्तूप मुक्त है ? 

A. शेरगढ़ – शिव 

B. ओसियाँ – शेरगढ़ 

C. बायतू – चोहटन 

D. फलौदी – पोकरण 

 

Q. 14. निम्न में से राजस्थान के किस जिले में “बांका . पट्टी” पेटी फैली हुई है ? . 

A. भीलवाड़ा 

B. नागौर 

C. चुरू 

D. सीकर 

 

Q. 15. आहड़ के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन असत्य है ? 

A. आहड़ के उत्खनन से मानव जीवन के विभिन्न चरणों पर प्रकाश पड़ता है। 

B. आवासीय भवनों की नींव ईंटों की होती थी। 

C. मिट्टी अथवा कच्ची ईंटों से निर्मित भवन अब उपलब्ध नहीं हैं। 

D. आहड़वासी दीवारों एवं नीवों को 

 

Q. 16. बैराठ (विराटनगर) में प्रथम उत्खनन किसके नेतृत्व में किया गया था ? 

A. दयाराम साहनी 

B. डॉ. एन.आर. बनर्जी 

C. डी.आर. भण्डारकर 

D. आर.सी. अग्रवाल 

 

Q. 17. निम्नांकित में से किस विदेशी यात्री ने गुर्जर प्रतिहार राजवंश की सैन्य शक्ति एवं समृद्धि का उल्लेख किया है ? 

A. मार्को पोलो 

B. सुलेमान

C. अल बिरुनी 

D. अब्दुल रज्जाक 

 

Q. 18. अर्णोराज के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

I. अपने राजकाल के प्रारंभ में उसने एक गजनवी आक्रमण को खदेड़ दिया। 

II. वह मालवा के नरवर्मन को पराजित करने में असफल रहा। 

III. उसने चालुक्य नरेश जयसिंह सिद्धराज की पुत्री से विवाह किया।

IV. वह अपने ही पुत्र के द्वारा मारा गया। 

अर्णोराज के बारे में उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ? 

कूट: 

A. I एवं IV 

B. I एवं III 

C. I, II एवं III 

D. I, III एवं IV 

 

Q. 19. रणथम्भौर की विजय के उपरान्त अलाउद्दीन खिलजी ने इस दुर्ग को किसके अधिकार में सौंपा था ?

A. उलुग खान 

B. नुसरत खान

C. अक़ात खान

D. उमर खान 

 

Q. 20. निम्नलिखित में से किस रचना में अमीर खुसरो ने चित्तौड़ पर अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण का वर्णन किया है ? 

A. खाजाइन-उल-फुतूह 

B. नूह-ए-सिपेहर 

C. तुग़लकनामा 

D. मिफ्ता-उल-फुतूह 

 

Q. 21. किस राजपूत सरदार ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा के घायल हो जाने के बाद उनका राज चिह्न धारण करके युद्ध जारी रखा था ? 

A. जयमल 

B. झाला अज्जा 

C. राम सहाय तँवर

D. दुर्गादास 

 

22. निम्नलिखित में से कौन से राजपूत सरदार हल्दीघाटी के युद्ध में राणा प्रताप के पक्ष में लड़े थे ? 

(i) रामसिंह तँवर (राम साहा) 

(ii) बीदा झाला

(iii) रावत कृष्णदास चुण्डावत

(iv) अशोक परमार 

नीचे दिये गये कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए : 

कूट : 

A. (i) एवं (iii) 

B. (ii) एवं (iv) 

C. (i), (ii), (iii) एवं (iv) 

D. (i), (ii) एवं (iii) 

 

Q. 23. निम्नलिखित में से किस राजपूत शासक ने ‘विजय कटकातु’ की उपाधि धारण की थी ? 

A. महाराजा जसवन्तसिंह 

B. महाराणा कुम्भा 

C. महाराणा सांगा 

D. महाराणा राजसिंह 

 

Q. 24. पंडित नैनूराम शर्मा किस प्रजा मण्डल से संबंधित थे ? 

A. अलवर 

B. मारवाड़ 

C. सिरोही 

D. कोटा 

 

Q. 25. सम्प सभा की स्थापना किसने की ? 

A. माणिक्यलाल वर्मा 

B. जयनारायण व्यास 

C. बलवंतसिंह मेहता 

D. गोविन्द गिरी 

 

Q. 26. निम्नलिखित में से कौन सा समाचार-पत्र 1920 में विजयसिंह पथिक ने वर्धा से प्रकाशित किया था ?

A. नवीन राजस्थान 

B. तरुण राजस्थान 

C. राजस्थान केसरी 

D. नवजीवन 

 

Q. 27. निम्नलिखित में से डंगरपर राज्य प्रजा मण्डल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ? 

A. गौरी शंकर उपाध्याय 

B. ठक्कर बप्पा 

C. भोगीलाल पंड्या

D. माणिक्यलाल वर्मा 

 

Q. 28. शंकर राव देव समिति का गठन धौलपुर एवं भरतपुर राज्यों की जनता की इस बात के लिए राय जानने के लिये किया गया था कि – वे राजस्थान अथवा उत्तर प्रदेश किसमें मिलना चाहते हैं ? इस समिति में अध्यक्ष सहित कितने सदस्य थे ? 

A. चार 

B. तीन 

C. दो 

D. पाँच 

 

Q. 29. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है ? 

   लोक देवता  – मुख्य स्थल 

A. गोगाजी – गोगामेडी 

B. मल्लिनाथ – पिचियाक 

C. पाबूजी – कोलू 

D. तेजाजी – परवतसर 

 

Q. 30. संत मावजी का संबंध है 

A. डूंगरपुर 

B. जोधपुर 

C. बीकानेर

D. अलवर 

 

Q. 31. निम्न में से कौन विश्नोई सम्प्रदाय का संस्थापक था ? 

A. हरभूजी 

B. पाबूजी 

C. जाम्भोजी 

D. गोगाजी 

 

Q. 32. किराडू का सोमेश्वर मंदिर और आभानेरी का हर्षत-माता मंदिर निम्नलिखित में से कौन सी स्थापत्य शैली में बने हैं ? 

A. गुप्त 

B. गुर्जर-प्रतिहार 

C. मौर्य 

D. द्रविड़ 

 

Q. 33. निम्नांकित में से किस दुर्ग को यूनेस्को ने विरासत दुर्ग घोषित नहीं किया है ? 

A. जैसलमेर 

B. आमेर 

C. मांडलगढ़ 

D. गागरोन 

 

Q. 34. गोपाल, उदय, हुकमा, जीवन चित्रकला की किस शैली से सम्बन्धित थे ? 

A. आमेर-जयपुर शैली 

B. बीकानेर शैली 

C. जोधपुर शैली 

D. मेवाड़ शैली 

 

Q. 35. राजस्थान का प्रसिद्ध बेणेश्वर मेला किस माह में भरता है ? 

A. पौष 

B. आषाढ़ 

C. फाल्गुन 

D. माघ 

 

Q. 36. जयपुर में तीज की सवारी किस माह में निकाली जाती है ? 

A. श्रावण 

B. बैसाख 

C. चैत्र 

D. भाद्रपद/भादौं 

 

Q. 37. लांगुरिया नृत्य होते हैं 

A. श्रीनाथजी के मन्दिर में 

B. कैला देवी के मन्दिर में 

C. खाटू श्यामजी के मन्दिर में 

D. जीणमाता के मन्दिर में 

 

Q. 38. निम्न में किस राजपूत शासक द्वारा ‘नेह तरंग’ रचित है ? 

A. राजा सावन्तसिंह (नागरीदास) 

B. महाराजा जसवन्तसिंह 

C. महाराजा रायसिंह 

D. राव बुद्धसिंह 

 

Q. 39. दक्षिण राजस्थान की भील जनजाति का निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य नाट्य रूप में किया जाता है ? 

A. गैर 

B. घूमर 

C. गवरी 

D. गरबा 

 

Q. 40. राजस्थान मानव अधिकार आयोग अस्तित्व में आया 

A. 2 अक्टूबर, 1990 को 

B. 18 जनवरी, 1999 को 

C. 26 जनवरी, 1995 को 

D. 10 दिसम्बर, 1998 को 

 

Q. 41. राजस्थान मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल एक समिति की अनुशंसा पर करते हैं, जिसका अध्यक्ष होता है 

A. प्रभारी मंत्री, गृह विभाग 

B. मुख्यमंत्री

C. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

D. विधानसभा अध्यक्ष 

 

Q. 42. राजस्थान के राज्यपाल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : 

a. वह राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।

b. वह राज्य के किसी भी लाभ के पद को धारण कर सकते हैं। 

c. वह इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, राजस्थान राज्य शाखा के अध्यक्ष हैं । 

d. उन्हें संविधान के अन्तर्गत कोई स्व विवेकीय शक्ति प्राप्त नहीं है। 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ? 

A. a, b, c और d 

B. b, c और d 

C. केवल c 

D. b और c दोनों 

 

Q. 43. पुनर्गठन समिति राजस्थान सचिवालय (1969) के अध्यक्ष थे 

A. बी. मेहता 

B. एस.डी. उज्ज्वल 

C. मोहन मुकर्जी 

D. मंगत राय 

 

Q. 44. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिये : 

कूट : 

a b c d
A. i iv ii iii
B. ii i iii v
C. ii iv iii i
D. i iii iv v

 

 

Q. 45. 1 नवम्बर, 1956 से पहले राजस्थान राज्य के प्रमुख जाने जाते थे 

A. गवर्नर जनरल 

B. राज्यपाल 

C. राज प्रमुख 

D. महाराजाधिराज 

 

Q. 46. राज्य के मुख्य सचिव को “अवशिष्ट – वसीयतदार” कहा जाता है, जिसका अर्थ है 

A. वह ऐसे सभी कार्य करता है जो विशिष्ट रूप से किसी सचिव को आवण्टित नहीं किये जाते हैं। B. वह मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार होता है। 

C. वह राज्य में सिविल सेवा का प्रधान होता है। 

D. वह कैबिनेट सचिव के रूप में कार्य करता है। 

Q. 47. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिये : 

 

a b c d
A. iii i ii iv
B. ii iv i iii
C. iii ii i iv
D. iv i ii iii

 

Q. 48. राजस्थान में राज्य प्रशासन के विधितः प्रमुख हैं 

A. राज्य के मुख्यमंत्री 

B. सम्भागीय आयुक्त 

C. राज्य के महाधिवक्ता 

D. राज्य के राज्यपाल 

 

Q. 49. राज्य का मुख्य सचिव कार्य करता है 

a. कैबिनेट के सचिव के रूप में

b. मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में 

c. सचिवों के मुखिया के रूप में 

d. सिविल सेवा के प्रधान के रूप में 

e. राज्य के प्रधान के रूप में 

नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर चुनिये : 

A. a-b-c-d 

B. a-b-d-e 

C. b-d-e 

D. b-c-d-e  

 

Q. 50. नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : 

a. यह भारत के प्रथम नाभिकीय परीक्षण, 1974 की प्रतिक्रिया के फलस्वरूप स्थापित किया गया। 

b. यह नाभिकीय प्रसार की रोकथाम के लिये उस सामग्री, साजोसामान व तकनीक के निर्यात पर नियंत्रण करता है, जिसका नाभिकीय हथियारों के निर्माण में उपयोग हो सकता हो। 

c. वर्तमान में इसमें केवल 30 सदस्य हैं। 

d. भारत ने जून 2016 में बीजिंग में पूर्ण बैठक में इसका सदस्य बनने का प्रयास किया था।

उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं ? 

A. a, b, c और d

B. b और c दोनों

C. a और b दोनों 

D. c और d दोनों 

 

Q. 51. भारत शासन अधिनियम, 1935 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : 

a. अधिनियम में 110 धाराएँ और 12 अनुसूचियाँ थीं। 

b. अधिनियम ने ऐसे अखिल भारतीय संघ की स्थापना की व्यवस्था की जिसमें प्रान्त एवं देशी रियासतें इकाइयों के रूप में सम्मिलित थे। 

c. अधिनियम ने केन्द्र एवं इकाइयों के मध्य शक्तियों का विभाजन दो सूचियों – संघीय सूची व प्रान्तीय सूची में किया। 

d. अवशिष्ट शक्तियाँ गवर्नर जनरल को दी गयीं। 

उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं ? 

A. a, b, c और d

B. b और d दोनों 

C. b और c 

D. c और d दोनों 

 

Q. 52. राज्य नीति के निदेशक तत्त्व का एक भाग है ? 

A. अनुच्छेद 47 

B. अनुच्छेद 48

C. अनुच्छेद 48-क 

D. अनुच्छेद 49 

 

Q. 53. भारत की विदेश नीति में “पड़ोस पहले” की नीति किसने प्रारम्भ की ? 

A. जवाहरलाल नेहरू 

B. इन्द्रकुमार गुजराल 

C. मनमोहन सिंह 

D. नरेन्द्र मोदी 

 

Q. 54. संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायत से संबंधित है 

A. 18 मद 

B. 28 मद 

C. 19 मद 

D. 29 मद 

 

Q. 55. निम्न में से किस योजना का उद्देश्य लम्बित राजस्व अदालती मामलों को निपटाना है ?

A. सरकार आपके द्वार 

B. प्रशासन आपके द्वार 

C. न्याय आपके द्वार 

D. पुलिस आपके द्वार 

 

Q. 56. भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत राजस्थान में कृष्णा सर्किट के विकास हेतु 98 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पारित किया है । निम्न में से कौन उस परियोजना का हिस्सा नहीं है ? 

A. श्रीनाथ जी (नाथद्वारा) 

B. गोविंद देवजी (जयपुर) 

C. खाटू श्यामजी (सीकर) 

D. रतन बिहारीजी (बीकानेर) 

 

Q. 57. 20-21 अगस्त 2016 को जयपुर में आयोजित ब्रिक्स महिला सांसद सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया ?

A. सुमित्रा महाजन 

B. वसुंधरा राजे

C. सुषमा स्वराज 

D. नजमा हेपतुल्ला 

 

Q. 58.राजस्थान से राज्यसभा के पूर्व सांसद वी.पी. सिंह को किस राज्य का राज्यपाल बनाया गया 

A. गोवा 

B. नागालैंड 

C. केरल 

D. पंजाब 

 

Q. 59. 18 जून, 2016 को प्रथम बार महिला लड़ाकू विमान पायलटों को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया है । इनमें से राजस्थान से कौन है ? 

A. मोहना सिंह 

B. अवनी चतुर्वेदी 

C. भावना कांत 

D. निशा सिंह 

 

Q. 60. निम्न में से कौन राजस्थान सरकार में संसदीय सचिव नहीं है ? 

A. सुरेश सिंह रावत 

B. डॉ. विश्वनाथ मेघवाल 

C. लादूराम विश्नोई 

D. डॉ. अनंत कुमार 

 

Q. 61. राजस्थान राज्य के 3000 मीटर स्टीपल चेज के ओलम्पियन एवं राष्ट्रीय कीर्तिमान एथलीट का नाम 

A. श्री श्रीराम सिंह 

B. श्री पोकरमल 

C. श्री गोपाल सैनी 

D. सुश्री परमजीत कौर 

 

Q. 62. राजस्थान राज्य के किस अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज को 2016 का अर्जुन पुरस्कार दिया गया ? 

A. कर्नल राज्यवर्धन सिंह 

B. परमजीत सिंह 

C. करणसिंह

D. अपूर्वी चन्देला 

 

Q. 63. अवार्ड, जो कि प्रशिक्षण में उत्कृष्टता हेतु राजस्थान राज्य द्वारा खेल प्रशिक्षक को दिया जाता है 

A. द्रोणाचार्य अवार्ड 

B. गुरु वशिष्ठ अवार्ड 

C. महाराणा प्रताप अवार्ड 

D. अर्जुन अवार्ड 

 

Q. 64. 2016 में राजस्थान राज्य के द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त मुक्केबाजी प्रशिक्षक का नाम 

A. मूलसिंह शेखावत 

B. नारायणसिंह 

C. सागरमल धायल

D. उम्मेदसिंह 

 

Q. 65. कृषि वर्ष (2014-15) के दौरान राजस्थान में कुल खाद्यानों का उत्पादन हुआ 

A. 196.22 लाख टन 

B. 296.22 लाख टन 

C. 156.22 लाख टन 

D. 182.00 लाख टन 

 

Q. 66. 19वीं पशु गणना के अनुसार, राजस्थान में भेड़ों की संख्या में वर्ष 2007 से 2012 के मध्य कमी हुई है 

A. 21.36 प्रतिशत 

B. 15.86 प्रतिशत 

C. 18.86 प्रतिशत 

D. 23.00 प्रतिशत 

 

Q. 67. ऑपरेशन फ्लड (operation flood) का सम्बन्ध है । 

A. हरित क्रांति 

B. श्वेत क्रांति 

C. नीली क्रांति 

D. पीली क्रांति 

 

Q. 68. केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड स्थित है 

A. जोधपुर 

B. जयपुर 

C. आविकानगर 

D. दिल्ली 

 

Q. 69. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत वार्षिक वाणिज्यिक / उद्यानिकी फसलों की प्रीमियम दर है 

A. 2.0 प्रतिशत 

B. 3.0 प्रतिशत 

C. 5.0 प्रतिशत 

D. 7.0 प्रतिशत 

 

Q. 70. 12 वर्षीय विद्यार्थी सोहन की बुद्धि-लब्धि है। उसकी मानसिक आयु वर्षों में क्या होगी ? 

A. 8

B. 9 

C. 10 

D. 12 

 

Q. 71. बुद्धि परीक्षण निर्माण के जन्मदाता हैं 

A. फ्रान्सिस गाल्टन 

B. आल्फ्रेड बिने 

C. लेवेटर 

D. विलियम स्टर्न 

 

Q. 72. “सीखना विकास की प्रक्रिया है”, कथन किसके द्वारा कहा गया ? 

A. वुडवर्थ

B. योकम 

C. सिम्पसन 

D. डॉ. मैके 

 

Q. 73. निम्नलिखित में से कौन S-R अधिगम सिद्धान्त से सम्बद्ध नहीं है ? 

A. थॉर्नडाइक 

B. स्किनर 

C. पावलॉव 

D. ब्रूनर 

 

Q. 74. कौन सा अभिप्रेरणा का घटक नहीं है ? 

A. आवश्यकताएँ 

B. रटन्तस्मृति 

C. अन्तर्नोद 

D. प्रोत्साहन 

 

Q. 75. कौन सा व्यक्तिगत भिन्नताओं का कारण नहीं 

A. वंशानुक्रम 

B. वातावरण 

C. परिपक्वता 

D. निर्देशन 

 

Q. 76. अल्बर्ट बन्डूरा द्वारा दिये गये अधिगम सिद्धांत को _ से भी जाना जाता है । 

A. अंतःदृष्टि अधिगम सिद्धांत 

B. अवलोकनात्मक अधिगम सिद्धान्त 

C. चिह्न अधिगम सिद्धांत 

D. मौखिक अधिगम सिद्धांत 

 

Q. 77. “शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान की वह शाखा है, जो शिक्षण एवं सीखने से सम्बन्धित है ।” यह कथन दिया गया है 

A. वुडवर्थ 

B. स्किनर 

C. सिम्पसन 

D. पावलॉव 

 

Q. 78. मनोविज्ञान की निम्न शाखाओं में से अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान कौन सा है ? 

A. असामान्य मनोविज्ञान 

B. प्रयोगात्मक मनोविज्ञान 

C. तुलनात्मक मनोविज्ञान 

D. शिक्षा मनोविज्ञान 

 

Q. 79. पहली मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला की स्थापना किसके द्वारा की गई ? 

A. गाल्टन 

B. कैटेल 

C. पेस्टालॉजी 

D. वुन्ट 

 

Q. 80. टोरेन्स के सृजनात्मकता परीक्षण द्वारा किस तत्त्व का मापन नहीं होता है ? 

A. लचीलापन 

B. मौलिकता 

C. धाराप्रवाहिता 

D. तार्किकता 

 

Q. 81. निम्नलिखित में से कौन सा स्प्रेन्जर के द्वारा दिया गया व्यक्तित्व का वर्गीकरण नहीं है ? 

A. सैद्धान्तिक 

B. सुडौलकाय 

C. कलात्मक 

D. सामाजिक 

 

Q. 82. प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण किसके द्वारा दिया गया ? 

A. लियोपॉर्ड बैलक

B. मार्गन एवं मुर्रे 

C. हरमन रोशा 

D. होल्ट्ज मैन 

 

Q. 83. अच्छे समायोजन की विशेषता है 

A. सहनशीलता 

B. आत्मविश्वास में कमी 

C. संवेगात्मक अस्थिरता 

D. अनियमित दिनचर्या 

 

Q. 84. टरमन के अनुसार अत्युत्कृष्ट रखते हैं 

A. 140 से अधिक बुद्धिलब्धि 

B. 120-125 बुद्धिलब्धि 

C. 110-115 बुद्धिलब्धि 

D. 110 से नीचे बुद्धिलब्धि 

 

Q. 85. ब्रिजेज के अनुसार उत्तेजना भाग है 

A. शारीरिक विकास का 

B. मानसिक विकास का 

C. सामाजिक विकास का 

D. संवेगात्मक विकास का 

 

Q. 86. बुद्धि का द्विकारक सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया ? 

A. साइमन

B. स्पीयरमैन 

C. गिलफोर्ड 

D. टरमन 

 

Q. 87. निम्न में से अभिवृत्ति मापन की विधि नहीं है : 

A. लिकर्ट स्केल 

B. ऑस्गुड्स सेमेन्टिक डिफरेन्शियल स्केल 

C. द बोगार्ड्स सोशियल डिस्टेन्स स्केल 

D. इमोशनल कॉम्पीटेन्स स्केल 

 

Q. 88. कौन सा रुचि का पहलू नहीं है ? 

A. जानना 

B. अनुभव करना 

C. इच्छा करना 

D. गति करना 

 

Q. 89. व्यक्तित्व समायोजन की प्रत्यक्ष विधि है 

A. शोधन 

B. प्रक्षेपण 

C. प्रतिगमन 

D. बाधा-निराकरण 

 

Q. 90. निम्न में से ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च पर्वतीय शिखर कौन सा है ? 

A. माउन्ट ब्रूस

B. कोसिउस्को 

C. ब्ल्यू माउण्टेन 

D. माउन्ट ओर्ड 

 

Q. 91. ‘पृथ्वी दिवस’ जिस दिन मनाया जाता है, वह है 

A. 5 जून 

B. 22 अप्रैल 

C. 22 मार्च 

D. 16 दिसम्बर 

 

Q. 92. दक्षिण-पश्चिम से चलने वाली स्थायी पवने हैं 

A. दक्षिणी गोलार्द्ध में व्यापारिक पवनें 

B. दक्षिणी गोलार्द्ध में पछुआ पवनें

C. उत्तरी गोलार्द्ध में पछुआ पवनें

D. उत्तरी गोलार्द्ध में ध्रुवीय पवनें 

 

Q. 93. मल्लका जलडमरूमध्य अलग करता है 

A. सुमात्रा और बोर्नियो को 

B. सुमात्रा और जावा को

C. मलेशिया और जावा को 

D. मलेशिया और सुमात्रा को 

 

Q. 94. कौन सा सुमेलित नहीं है ? 

सहायक नदी 

A. मिसीसिपी – ओहियो 

B. अमेजन – मडेरा 

C. मरे – डार्लिंग 

D. ह्वाँग-हे – मिन 

 

Q. 95. भारत का अक्षांशीय व देशान्तरीय विस्तार है । 

A. 8°6′ उ. – 37° 4′ उ. व 68° 7′ पू. – 97° 25′ पू. 

B. 8°4′ उ. – 37°6′ उ. व 68° 7′ पू. – 97° 25′ पू. 

C. 6° 4′ उ. – 37° 6′ उ. व 68° 7′ पू. – 97° 25′ पू. . 

D. 6°4′ उ. – 37° 4′ उ. व 68° 7′ पू. – 97° 25′ पू. 

 

Q. 96. निम्न में से कौन सी प्रायद्वीपीय भारत की सर्वोच्च पर्वतीय चोटी है ?

A. अनाईमुडी 

B. नीलगिरी

C. अमरकण्टक 

D. गोमनपुर 

 

97. उत्तर-पूर्वी शीत मानसूनी पवनें किस तट के सहारे वर्षा करती हैं ? 

A. कोंकण तट 

B. कन्नड़ तट 

C. मलाबार तट

D. कोरोमण्डल तट 

 

Q. 98. डियागो गार्सिया द्वीप जहाँ स्थित है, वह है 

A. भूमध्य सागर 

B. दक्षिणी चीन सागर 

C. हिन्द महासागर 

D. अटलाण्टिक महासागर 

 

Q. 99. गंगा की सहायक नदी नहीं है 

A. गोमती 

B. मानस 

C. घाघरा 

D. सोन 

 

Q. 100. ‘चूलिया’ जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ? 

A. चंबल 

B. माही 

C. कालीसिंध

D. लूनी 

 

Answer Sheet 
Question 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
Answer A D A C C A * * A B
Question 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20
Answer C C D B B A B D A A
Question 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30
Answer B D D D D C C B B A
Question 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40
Answer C B C A D A B D C B
Question 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50
Answer B C C B C A A D A C
Question 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60
Answer B B D D C D A D A D
Question 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70
Answer C D B C A C B A C B
Question 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80
Answer B A D B D B B D D D
Question 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90
Answer B B A B D B D D D B
Question 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100
Answer B C D D B A D C B A

Leave a Reply

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×