School Teacher (IInd Grade) 26 April 2017 G K Previous Year Paper

School Teacher (IInd Grade) GK Paper (26.04.2017)

Q. 1. केन्द्रीय भू-जल बोर्ड की रिपोर्ट 2011 के अनुसार राजस्थान में सुरक्षित जल भंडार वाले विकास खण्डों की संख्या है 

A. 25 

B. 30 

C. 35

D. 40 

 

Q. 2. “लसाडिया का पठार” राजस्थान के किस जिले में स्थित है ? 

A. जैसलमेर 

B. उदयपुर 

C. कोटा 

D. गंगा नगर 

 

Q. 3. निम्न में से कौन सी लवणीय झील नहीं है ? 

A. डीडवाना 

B. कोलायत 

C. पचपद्रा 

D. कावोद 

 

Q. 4. “मावट” वर्षा जिनसे होती है, वह है 

A. उष्णकटिबन्धीय चक्रवात 

B. दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 

C. पश्चिमी विक्षोभ 

D. लौटता मानसून 

 

Q. 5. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए : 

सूची -I (नदी)  सूची – II (उदगम स्थल) 
साबी  सेवर पहाड़ियाँ 
काकनी  बैराठ पहाड़ियाँ 
बाणगंगा  खण्डेला पहाड़ियाँ 
कांतली  कोटड़ी गाँव 

 

कूट : 

# A B C D
A. i ii iii iv
B. i iv ii iii
C. iv i ii iii
D. iii ii iv i

 

Q. 6. राजस्थान में उष्ण मरुस्थली जलवायु के लिए कोपेन ने किस कूट का प्रयोग किया ? 

A. AV 

B. Bshw

C. Bwhw 

D. Cvg 

 

Q. 7. विन्धयन कगार भूमि जिन नदियों के मध्य स्थित है, वह हैं 

A. बाणगंगा व बनास 

B. काली सिंध व चंबल

C. बेड़च व बनास 

D. चंबल व बनास 

 

Q. 8. निम्न में से कौन सा सुमेलित नहीं है ? 

    नदी – सहायक 

A. माही – जाखम 

B. लूनी -. सूकड़ी 

C. बनास – मेज 

D. चंबल – पार्वती 

 

Q. 9. इनमें से कौन सी राजस्थान की अंत: प्रवाही नदी नहीं है ? 

A. कांतली

B. काकनी 

C. सागी 

D. घग्घर 

 

Q. 10. सांभर झील में नहीं गिरने वाली नदी है 

A. मेंढा 

B. कांतली 

C. खण्डेल 

D. रूपनगढ़ 

 

Q. 11. रामसर कन्वेंशन के अनुसार निम्न में से कौन सा अभयारण्य “वैटलैंड” (नम भूमि) के रूप में चयनित किया गया ? 

A. जयसमंद 

B. केवलादेव (धाना) 

C. शेरगढ़ 

D. सरिस्का 

 

Q. 12. राजस्थान के निम्न बेसिनों में से कहाँ अधिकतम बीहड़ भूमि पायी जाती है ? 

A. चम्बल 

B. मध्य माही

C. ऊपरी बनास 

D. लूनी 

 

Q. 13. निम्न में से कौन सा राजस्थान में मरुस्थलीकरण का कारण नहीं है ? 

A. अतिचारण 

B. वनोन्मूलन 

C. जनसंख्या दबाव 

D. सौर्य ऊर्जा उत्पादन 

 

Q. 14. राजस्थान की पाकिस्तान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की कुल लम्बाई है: 

A. 1050 किमी 

B. 1020 किमी 

C. 1010 किमी 

D. 1070 किमी 

 

Q. 15. निम्न में से राजस्थान के किस जिले की सीमा मध्य प्रदेश से संयुक्त है ? 

A. भरतपुर 

B. डूंगरपुर 

C. सिरोही 

D. झालावाड़ 

 

Q. 16. जुता हुआ खेत के प्रमाण निम्न में से किस पुरास्थल में मिलते हैं ? 

A. आहड़ 

B. कालीबंगा 

C. गणेश्वर 

D. बैराठ 

 

Q. 17. निम्नलिखित में से कौन सी वस्तु आहड़ सभ्यता के स्थलों से संबंधित नहीं है ? 

A. चावल 

B. कृष्ण-लोहित मृभाण्ड 

C. ताँबे की वस्तुएँ.

D. चित्रित धूसर मृद्भाण्ड 

 

Q. 18. प्रतिहार वंश की मण्डोर शाखा के किस शासक ने अपनी राजधानी मण्डोर से मेड़ता स्थानान्तरित की थी ? 

A. कक्कुक

B. रज्जिल 

C. नागभट्ट प्रथम 

D. बॉउक 

 

Q. 19. निम्नलिखित में से किन अभिलेखों में प्रतिहारों को गुर्जर कहा गया है ? 

A. नीलगुण्ड 

B. देवली 

C. राधनपुर 

D. कराड़ 

कूट : 

A. A, D

B. A, C, D

C. A, B, C

D. A, B, C, D

 

Q. 20. ‘ललित-विग्रहराज’ का रचयिता सोमदेव किस चौहान शासक के दरबार में था ? 

A. विग्रहराज IV (बीसलदेव) 

B. पृथ्वीराज I 

C. सोमेश्वर 

D. अर्णोराज 

 

Q. 21. 1300 ई. में रणथम्भौर पर आक्रमण के दौरान अलाउद्दीन खिलजी का कौन सा सेनानायक मारा गया था ? 

A. उलुघ खाँ 

B. नुसरत खाँ 

C. जफर खाँ – 

D. आईनुल मुल्क मुल्तानी 

 

Q. 22. निम्न में से कौन से राजपूत सरदार खानवा के युद्ध में बाबर के विरुद्ध राणा सांगा के पक्ष में लड़े थे ? 

(i) राजा भारमल (ईडर) 

(ii) वीरमदेव मेड़तिया 

(iii) राव बीका 

(iv) राव लूणकर्ण 

निम्नांकित दिये गये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए : 

कूट :

A. (i) एवं (ii) 

B. (ii), (iii) एवं (iv) 

C. (i), (ii) एवं (iv) 

D. (i), (ii), (iii) एवं (iv) 

 

Q. 23. महाराणा प्रताप ने चावण्ड को अपनी राजधानी बनाया, जो मेवाड़ की राजधानी रहा : 

A. 1597 तक 

B. 1605 तक

C. 1609 तक 

D. 1615 तक 

 

Q. 24. निम्नलिखित सूची में से उन नेताओं को चुनिए जिन्होंने बिजोलिया किसान आंदोलन में भाग लिया :

I. साधू सीताराम दास 

II. विजय सिंह पथिक

III. माणिक्य लाल वर्मा 

IV. नारायण जी पटेल 

सही कूट चुनिए : 

A. I और II 

B. I, II और III 

C. I, II और IV 

D. I, II, III और IV 

 

Q. 25. डूंगरपुर राज्य प्रजामण्डल की स्थापना कब हुई थी? 

A. 1943 ई. 

B. 1944 ई. 

C. 1945 ई. 

D. 1946 ई. 

 

Q. 26. निम्न में से कौन महन्त प्यारेलाल हत्याकांड से संबद्ध नहीं था ? 

A. रामकरण 

B. मोहनलाल जालोरी 

C. ठाकुर केसरीसिंह बारहठ 

D. सोमदत्त लहरी 

 

27.. “मत्स्य संघ” के अंतर्गत निम्न में से कौन से देशी राज्य सम्मिलित किये गये ? 

A. डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़ 

B. अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली 

C. कोटा, बूँदी, झालावाड़ 

D. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर 

 

Q. 28. सन् 1947 ई. में वीरबाला कालीबाई किस घटना में शहीद हुई थी ?

A. पुनवाड़ा काण्ड में 

B. काब्जा कांड में

C. रास्तापाल कांड में

D. डाबरा कांड में 

 

Q. 29. गरीब दासजी, संत. दासजी, जगन्नाथ जी, माधोदासजी आदि सन्तों का सम्बन्ध किस संप्रदाय से माना जाता है ? 

A. दादू पंथ 

B. लालदासी संप्रदाय 

C. रामस्नेही संप्रदाय 

D. जसनाथी संप्रदाय 

 

Q. 30. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिये : 

(i) डाबरा कांड 

(ii) नीमूचना कांड 

(iii) चण्डावल कांड 

(iv) मानगढ़ पहाड़ी हत्याकांड 

इन घटनाओं का सही कालानुक्रम क्या है ? 

A. (i). (ii), (iv), (iii) 

B. (i), (ii), (iii), (iv)

C. (iv), (ii), (iii), (i)

D. (iii), (i), (iv), (ii) 

 

Q. 31. शिला देवी का मंदिर निम्नलिखित में से किस किले में अवस्थित है ? 

A. अचलगढ़

B. कुम्भलगढ़ 

C. आमेर 

D. मेहरानगढ़ 

 

Q. 32. बसंती नामक किले का निर्माण करवाया था 

A. राणा प्रताप ने 

B. राणा कुम्भा ने 

C. महारावल तेजसिंह ने 

D. बीसलदेव ने 

 

Q. 33. सीताराम, बदनसिंह और नानकराम चित्रकार चित्रकला की किस शैली से सम्बद्ध थे ?

A. किशनगढ़ शैली 

B. जोधपुर शैली 

C. बीकानेर शैली 

D. नाथद्वारा शैली 

 

Q. 34. जिला, जिसमें प्रसिद्ध भर्तृहरि मेला आयोजित होता है । 

A. जयपुर 

B. भरतपुर 

C. अलवर 

D. दौसा 

 

Q. 35. निम्नलिखित में से किस स्थान पर बोहरा समुदाय का प्रमुख उर्स लगता है ? 

A. अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह पर 

B. फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर 

C. गलियाकोट में बाबा फखरुद्दीन की दरगाह पर 

D. दिल्ली में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की ‘दरगाह पर 

 

Q. 36. पाबूजी को अवतार माना जाता है 

A. शत्रुघ्न का

B. लक्ष्मण का 

C. भरत का 

D. राम का 

 

Q. 37. निम्नलिखित संगीत ग्रन्थों में से कौन से ग्रन्थ राणा कुम्भा कृत हैं ? 

A. संगीतराज 

B: संगीत मीमांसा 

C. सुधप्रबन्ध 

D. कलानिधि 

कूट : 

A. A, B

B. A, C, D

C. A, B, C

D. A, B, C, D 

 

Q. 38. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ? 

(पुस्तकें)  (लेखक)
A. हाला झाला री – कुण्डलियाँ  इसरदास बारहठ 
B. गुण भाषा हेम कवि
C. महादेव पार्वती री वेलि शिवदास गाडण 
D. राव जैतसी रो बीठू सूजा

 

Q. 39. मादलिया पहना जाता है 

A. भुजाओं पर 

B. ललाट पर 

C. गले पर 

D. कलाई पर 

 

Q. 40. कजरी तीज़-जिसे सातुड़ी तीज भी कहते हैं किस माह में मनाई जाती है ? 

A. भाद्रपद/भादों 

B. चैत्र

C. पौष

D. सावन 

 

Q. 41. पंचायतों के लिये गठित राजस्थान राज्य वित्त आयोग संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत उल्लिखित है ? 

A. अनुच्छेद 243-झ 

B. अनुच्छेद 243-ड 

C. अनुच्छेद 243-ख

D. अनुच्छेद 243-ज 

 

Q. 42. राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को निलम्बित किया जा सकता है 

A. राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा 

B. राजस्थान के मुख्य सचिव द्वारा

C. राजस्थान के राज्यपाल द्वारा 

D. राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा 

 

Q. 43. भारत के संविधान का कौन सा संशोधन अधिनियम राजस्थान के मंत्रि-परिषद् के आकार को परिसीमित करता है ? 

A. संविधान (89वाँ संशोधन) अधिनियम, 2003 

B. संविधान (95वाँ संशोधन) अधिनियम, 2009 

C. संविधान (91वाँ संशोधन) अधिनियम, 2003 

D. संविधान (75वाँ संशोधन) अधिनियम, 1993 

 

Q. 44. राजस्थान के राज्यपाल में निम्न में से कौन सी शक्ति निहित नहीं है ? 

A. विधानसभा को आहूत करने की 

B. विधानसभा को स्थगित करने की 

C. विधानसभा का विघटन करने की 

D. विधानसभा के सत्रावसान की 

 

Q. 45. निम्नांकित में से राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे ? 

A. किशन पुरी 

B. भगवत सिंह मेहता 

C. एस.डब्ल्यू. शिवेश्वर्कर 

D. के. राधाकृष्णन 

 

Q. 46. राजस्थान में राज्य सचिवालय में स्थित विभाग कहलाते हैं 

A. कार्यकारी विभाग 

B. प्रशासनिक विभाग 

C. प्रभाग 

D. निदेशालय 

 

Q. 47. राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिये : 

a. आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य तब तक अपने पद पर बने रहते हैं जब तक कि वे 6 वर्ष का कार्यकाल अथवा 60 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं कर लेते। 

b. इसका गठन 1 अगस्त, 1949 को हुआ था । 

c. आयोग का सदस्य बनने के लिये कोई योग्यता निर्धारित नहीं है, सिवाय इसके कि आधे सदस्य केन्द्र या राज्य सरकार के अधीन 10 वर्ष तक पदासीन रहे हों। . 

d. डॉ. एस.सी. त्रिपाठी आयोग के प्रथम अध्यक्ष थे। 

उपर्युक्त में से कौन सा कौन से कथन सही है/हैं? 

A. a, c और d 

B. b और d दोनों 

C. केवल c

D. b और c दोनों 

 

Q. 48. पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम (PESA) 1996, के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : 

a. यह राजस्थान सहित भारत के 10 राज्यों में लागू है। 

b. अधिनियम का एक उद्देश्य जनजातीय समुदायों की परम्पराओं एवं रीति-रिवाजों का सुरक्षा एवं संरक्षण करना है । 

c. राज्य विधानमण्डल अनुसूचित क्षेत्रों की पंचायतों के लिये, जिला स्तर पर, प्रशासनिक प्रबंधन की संरचना करते समय संविधान की छठी अनुसूची के प्रतिमानों का अनुगमन का प्रयत्न करेगा। 

d. अधिनियम के अन्तर्गत ग्राम सभा सामाजिक एवं आर्थिक विकास की योजना, कार्यक्रम एवं परियोजना को स्वीकृत करने के लिये अधिकृत नहीं है। 

उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं ? 

A. a, b और c 

B. b और d दोनों 

C. c और d दोनों 

D. a और d दोनों 

 

Q. 49. नवीन प्रोटोकॉल के अन्तर्गत अब राजस्थान के राज्यपाल को निम्नलिखित अभिवादन से सम्बोधित किया जाता है : 

A. “Honourable” अंग्रेजी में तथा _. “माननीय राज्यपाल” अथवा “राज्यपाल महोदय” हिन्दी में 

B. The “most honourable” अंग्रेजी में तथा “अति सम्माननीय” हिन्दी में 

C. “His/ller Excellency” अंग्रेजी में तथा “महामहिम” हिन्दी में 

D. “His/Her Royal Highness” अंग्रेजी में तथा “महाराजाधिराज/महारानीधिराज” हिन्दी में 

 

Q. 50. मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त होने वाले अधिकारी का निम्न द्वारा चयन किया जाता है : 

A. राज्यपाल 

B. मुख्यमंत्री 

C. गृह मंत्री 

D. राष्ट्रपति 

 

Q. 51. निम्नलिखित में से किस शहर ने भारत में पहली बार विश्व सामाजिक मंच (WSF) की बैठक की मेजबानी की ? 

A. मुम्बई 

B. नई दिल्ली 

C. जयपुर 

D. चेन्नई 

 

Q. 52. निम्नलिखित में से कौन सी एक भारतीय शासन अधिनियम, 191) की विशेषता नहीं थी? 

A. केन्द्र में द्वि-सदनात्मक विधायिका 

B. प्रत्यक्ष निर्वाचन 

C. केन्द्र में द्वैध शासन 

D. केन्द्रीय एवं प्रान्तीय विधानमण्डलों की विधान-निर्माण की शक्ति 

 

Q. 53. कश्मीर राज्य का विलय पत्र हस्ताक्षरित किया गया 

A. 22 अक्टूबर, 1947 को 

B. 24 अक्टूबर, 1947 को 

C. 25 अक्टूबर, 1947 को 

D. 26 अक्टूबर, 1947 को 

 

Q. 54. निम्न में से कौन सी संस्था/ओं का प्रधान, प्रधानमंत्री होता है ? 

a वित्त आयोग 

b. नीति (NITI) आयोग 

c. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग 

d. विधि आयोग 

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये : 

A. a, b, c 

B. a, b, d. 

C. केवल b 

D. केवल c 

 

Q. 55. निम्नलिखित में से कौन सा एक देश दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) का सबसे बाद में बनने वाला सदस्य है ? 

A. मॉरीशस 

B. श्रीलंका 

C. नेपाल 

D. अफगानिस्तान 

 

Q. 56. राजस्थान की वर्तमान विधानसभा में 1 जनवरी, 2017 को कितनी महिला विधायक हैं ? 

A. 19 

B. 30 

C. 27 

D. 22 

 

Q. 57. राजस्थान सरकार द्वारा ई-धरती कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिसका संबंध है 

A. राज्य के समस्त गाँवों के राजस्व मानचित्रों के डिजीटलीकरण से 

B. राज्य की सभी तहसीलों के डिजीटलीकरण से 

C. महिला सुरक्षा हेतु सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों पर कैमरा लगाए जाने से 

D. गूगल मैप की भाँति एक पथ-प्रदर्शक (नैवीगेशन) मानचित्र की परियोजना से 

 

Q. 58. किशोरी शक्ति योजना संबंधित है 

A. बालिकाओं की सुरक्षा से 

B. बेटी के विवाह हेतु माता-पिता को वित्तीय सहायता प्रदान करने से 

C. किशोर बालिकाओं की पौष्टिकता एवं स्वास्थ्य स्तर की अभिवृद्धि से 

D. किशोर बालिकाओं को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करने से 

 

Q. 59. भारत की तीनों सेनाओं की सात कमानों के कमाण्डरों का 33वाँ सम्मेलन जुलाई 2016 में कहाँ आयोजित किया गया ? 

A. जैसलमेर 

B. बीकानेर 

C. जयपुर

D. जोधपुर 

 

Q. 60. राजस्थान सरकार द्वारा नवंबर 2016 में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ का आयोजन किया गया 

A. उदयपुर में 

B. गंगानगर में 

C. जयपुर में 

D. सीकर में 

 

Q. 61. राजस्थान में सर्वप्रथम I.S.0. प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत कौन सी है ? 

A. रोहिड़ी 

B. रनसर 

C. बलेवा 

D. गंगाला 

 

Q. 62. राजस्थान का राज्य खेल है 

A. फुटबॉल 

B. कबड्डी 

C. बास्केट-बॉल

D. तैराकी 

 

Q. 63. भारतीय जूनियर (ओपन) स्क्वॉश प्रतियोगिता 2016 का आयोजन स्थल : 

A. जयपुर 

B. दिल्ली 

C. उदयपुर

D. पटियाला 

 

Q. 64. बर्लिन, जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड रेलवे टेबिल टेनिस चैंपियनशिप-2016 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे 

A. शुभम ओझा जयपुर 

B. अमित थानवी जोधपुर 

C. कलीम खान चुरू 

D. पंकज विश्वकर्मा अजमेर 

 

Q. 65.2016 के पैरा-ओलंपिक के दौरान देवेन्द्र झाझरियाँ ने किस खेल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया ? 

A. तीरंदाजी 

B. गोला फेंक 

C. भाला फेंक (जैवेलिन-थ्रो) 

D. जूडो 

 

Q. 66. राजस्थान में वर्ष 2014-15 में तिलहन की पैदावार हुई थी 

A. 28.99 लाख टन 

B. 36.78 लाख टन 

C. 53.14 लाख टन 

D. 60.41 लाख टन 

 

Q. 67. नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) की स्थापना हुई थी 

A. 12 जुलाई, 1980 

B. 12 जुलाई, 1983 

C. 12 जुलाई, 1982 

D. 12 जुलाई, 1985 

 

Q. 68. राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण स्थित है 

A. हैदराबाद 

B. पूना 

C. लखनऊ

D. दिल्ली 

 

Q. 69. राजस्थान में वर्ष 2014-15 में दुग्ध उत्पादन हुआ था 

A. 139.46 लाख टन 

B. 169.34 लाख टन 

C. 180.73 लाख टन

D. 153.69 लाख टन 

 

Q. 70. 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान की कुल साक्षरता दर थी 

A. 66.1% 

B. 76.5% 

C. 60.0% 

D. 57.1% 

 

Q. 71. किस मनोवैज्ञानिक ने सामोआ के द्वीप पर अनुदैर्ध्य अध्ययन किये थे ? 

A. हॉलिगवर्थ 

B. मार्गरेट मीड 

C. स्टैनले हाल

D. फ्रायड 

 

Q. 72. “सर्वप्रथम मनोविज्ञान ने अपनी आत्मा का परित्याग किया, फिर उसने मन का त्याग किया । उसके बाद उसने चेतना का त्याग किया । अब वह व्यवहार की विधि को स्वीकार करता है ।” यह कथन दिया है 

A. मन 

B. जे.बी. वाटसन 

C. वुडवर्थ 

D. मैकडूगल 

 

Q. 73. ‘अन्तर्दष्टि या सूझ द्वारा सीखना’ सिद्धान्त किसने दिया है ? 

A. कर्ट लेविन 

B. कोहलर 

C. ए. बण्डूरा 

D. गुथरी 

 

Q. 74. वाइगोत्स्की बच्चों के सीखने में निम्नलिखित में से किस कारक को महत्त्वपूर्ण मानते हैं ? 

A. नैतिक 

B. शारीरिक 

C. आनुवंशिक 

D. सामाजिक 

 

Q. 75. जब पूर्व का अधिगम, नयी स्थितियों में सीखने पर किसी भी प्रकार से कोई प्रभाव नहीं डालता है, तो यह कहलाता है 

A. अधिगम का सकारात्मक स्थानान्तरण 

B. अधिगम का शून्य स्थानान्तरण 

C. अधिगम का नकारात्मक स्थानान्तरण 

D. समस्या समाधान अधिगम 

 

Q. 76. स्कीनर द्वारा प्रतिपादित अधिगम सिद्धान्त है 

A. शास्त्रीय अनुबन्धन 

B. क्रियाप्रसूत अनुबन्धनः

C. अन्तर्दृष्टि अधिगम

D. प्रयत्न एवं भूल अधिगम 

 

Q. 77. मानव विकास के सम्बन्ध में कौन सा कथन गलत है ? 

A. विकास रेखीय होता है। 

B. विकास पूर्वानुमेय होता है। 

C. विकास निरन्तर होने वाली प्रक्रिया है । 

D. विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर चलता है। 

 

Q. 78. जब एक ही विषय के विकास का अध्ययन अधिक समयावधि तक किया जाता है, इस अध्ययन को कहते हैं 

A. जीवन वृत्तान्त अध्ययन 

B. सर्वे अध्ययन 

C. अनुप्रस्थ-काट अध्ययन 

D. अनुदैर्ध्य अध्ययन 

 

Q. 79. व्यक्तित्व का अन्तर्मुखता तथा बहिर्मुखता के रूप में वर्गीकरण दिया गया 

A. स्प्रैन्गर 

B. शेल्डन 

C. युग 

D. क्रेश्मर 

 

Q. 80. निम्न में से कौन सा व्यक्तित्व का जैविक निर्धारक है ? 

A. आनुवंशिक प्रभाव 

B. जन्म क्रम 

C. आकांक्षा स्तर 

D. सामाजिक-आर्थिक स्तर 

 

Q. 81. निम्न में से कौन सी रक्षात्मक युक्ति नहीं है ? 

A. तादात्म्य 

B. क्षतिपूर्ति 

C. औचित्य स्थापन 

D. साहचर्य 

 

Q. 82. निम्नलिखित में से कौन सा गिलफर्ड के त्रिविमीय बुद्धि सिद्धांत के विषय-वस्तु आयाम’ का घटक नहीं है ? 

A. प्रणाली 

B. प्रतीकात्मक 

C. शाब्दिक 

D. व्यावहारिक 

 

Q. 83. मानसिक आयु की अवधारणा को विकसित किया था 

A. बिने 

B. स्टर्न 

C. टरमन 

D. कैटेल 

 

Q. 84. सृजनात्मकता मुख्य रूप से सम्बन्धित होती है 

A. अभिसारी चिन्तन 

B. अपसारी चिन्तन 

C. अनुकरण 

D. मॉडलिंग 

 

Q. 85. निम्न में से कौन सा संवेगात्मक बुद्धि का तत्त्व नहीं है ? 

A. उद्यमी सामर्थ्यता 

B. आत्म अभिप्रेरणा 

C. परानुभूति 

D. संबंधों को संचालित करना 

 

Q. 86. उपलब्धि अभिप्रेरणा का सिद्धान्त किसके द्वारा दिया गया ? 

A. वाटसन 

B. मैकक्लीलैण्ड 

C. फ्रायड 

D. युग 

 

Q. 87. डिस्लेक्सिया सम्बन्धित है 

A. मानसिक विकार से 

B. पठन विकार से 

C. व्यवहारगत विकार से 

D. गणितीय विकार से 

 

Q. 88. बाल अपराध का कारण नहीं है । 

A. शारीरिक दोष 

B. गरीबी 

C. असफलता 

D. उचित घरेलू वातावरण 

 

Q. 89. कुडर परीक्षण अभिकल्पित है। 

A. अभिवृत्ति 

B. अभिक्षमता 

C. अभिरुचि 

D. अवधान 

 

Q. 90. निम्नलिखित में से कौन सा सृजनात्मकता का तत्त्व नहीं है ? 

A. धाराप्रवाहिता 

B. लचीलापन 

C. मौलिकता 

D. स्मृतिकरण 

 

Q. 91. जिस महासागर/सागर से () देशान्तर गुजरती है, वह है 

A. अटलांटिक 

B. प्रशांत 

C. हिन्द 

D. बाल्टिक 

 

Q. 92. “दक्षिण चीन सागर” किस महासागर का सीमान्त सागर है ? 

A. उत्तरी प्रशांत 

B. दक्षिणी प्रशांत 

C. उत्तरी हिन्द 

D. दक्षिणी हिन्द 

 

Q. 93. निम्न में से कौन सी पर्वत शृंखला यूरोप की नहीं है ? 

A. एटलस 

B. कारपेथियन 

C. पिरेनीज़ 

D. आल्प्स 

 

Q. 94. उत्तर-पश्चिम से चलने वाली स्थायी पवनें हैं – 

A. उत्तरी गोलार्द्ध में पछुआ 

B. उत्तरी गोलार्द्ध में व्यापारिक 

C. दक्षिणी गोलार्द्ध में पछुआ 

D. दक्षिणी गोलार्द्ध में व्यापारिक 

 

Q. 95. ओजोन परत के नष्ट होने का मुख्य कारण है – 

A. क्लोरोफ्लोरो कार्बन

B. कार्बन डाइऑक्साइड 

C. सल्फर डाइऑक्साइड 

D. अमोनिया 

 

Q. 96. भारत का उत्तर-दक्षिण विस्तार (किमी में) है 

A. 3122 किमी 

B. 3344 किमी 

C. 3214 किमी

D. 3426 किमी 

 

Q. 97. पी. कोटेश्वरम ने आधुनिक सिद्धान्तों में से एक दिया जो सम्बन्धित है :-

A. एल-नीनो

B. मानसून की उत्पत्ति

C. टॉरनेडो 

D. पश्चिमी विक्षोभ 

 

Q. 98. निम्न में से किस नदी को दक्षिण की गंगा के नाम से जाना जाता है ? 

A. कृष्णा

B. गोदावरी

C. महानदी 

D. पेरियार 

 

Q. 99. कौन सा देश भारत के साथ सबसे लम्बी स्थलीय सीमा साझा करता है ? 

A. नेपाल 

B. म्यांमार 

C. बांग्लादेश 

D. चीन 

 

Q. 100. निम्न में से किन राज्यों के समूह में भू-स्खलन की घटना सामान्य है ? 

A. तमिलनाडु – आंध्र प्रदेश – मध्य प्रदेश 

B. जम्मू-कश्मीर – हिमाचल प्रदेश – उत्तराखण्ड

C. पंजाब – हरियाणा – उत्तर प्रदेश 

D. झारखण्ड – ओडिशा — तेलंगाना 

 

Answer Sheet 
Question 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
Answer * B B C B C D C C B
Question 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20
Answer B A D D D B D C D A
Question 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30
Answer B A D D B B B C A C
Question 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40
Answer C B A C C B A C C A
Question 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50
Answer A C C B D B C * A B
Question 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60
Answer A C D C D C A C D C
Question 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70
Answer D C A D C C C D B A
Question 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80
Answer B C B D B B A D C A
Question 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90
Answer D A A B A B B D C D
Question 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100
Answer A A A C A C B * C B

Leave a Reply

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×