IB ACIO Grade-II Tier-I 2017 Previous Year Paper

प्रश्न 1. 80 मोबाइल फ़ोनों का औसत मूल्य 30,000 रूपए है। यदि सबसे अधिक और सबसे कम मूल्य वाला मोबाइल बिक जाता है तब उसके बाद शेष 78 मोबाइल फ़ोनों का औसत मूल्य 29,500 रूपए है। सबसे अधिक मूल्य वाले मोबाइल फोन का क्रय मूल्य 80,000 रूपए है। सबसे कम मूल्य वाले मोबाइल का क्रय मूल्य क्या होगा? 

1) 18000 रूपए 

2) 15000 रूपए 

3) 19000 रूपए 

4) निर्धारित नहीं किया जा सकता है 

 

प्रश्न 2. किसी कंपनी में सभी कर्मचारियों की औसत आय प्रति माह 20,000 रूपए है। हाल ही में उस कंपनी ने सभी कर्मचारियों की आय में प्रति माह 2000 रूपए की वृद्धि की घोषणा की है। सभी कर्मचारियों की नवीन औसत आय क्या है? 

1) 22000 रूपए 

2) 24000 रूपए 

3) 28000 रूपए 

4) 26000 रूपए 

 

प्रश्न 3. प्रणव 60 किमी/घंटा की गति से बैंक जाता है और अपने घर लौटते समय वह आधी दूरी को 10 किमी/घंटा की गति से तय करता है, लेकिन अचानक उसे महसूस होता है कि उसे देर हो रही है इसलिए वह अपनी गति बढ़ा लेता है और शेष आधी दूरी को 30 किमी/घंटा की गति से तय करता है और घर पहुँचता है। संपूर्ण यात्रा के दौरान प्रणव की औसत गति कितनी है? 

1) 24 किमी/घंटा 

2) 14 किमी/घंटा 

3) 16 किमी/घंटा 

4) 10 किमी/घंटा 

 

प्रश्न 4. यदि जनवरी से जून तक श्रीमान शर्मा का औसत खर्च 4200 रूपए है और वह जनवरी के माह में 1200 रूपए और जुलाई के माह में 1500 रूपए खर्च करते हैं। तब फरवरी से जुलाई तक औसत खर्च कितना होगा? 

1) 2750 रूपए 

2) 3250 रूपए 

3) 4250 रूपए 

4) 4500 रूपए 

 

प्रश्न 5. किसी व्यापारिक सम्मेलन की समाप्ति पर वहाँ उपस्थित दस व्यक्ति एक दूसरे से एक-एक बार हाथ मिलाते हैं। कुल मिलाकर कितने हाथ मिले होंगे? 

1) 20 

2) 45 

3) 55 

4) 90 

 

प्रश्न 6. किसी कॉलेज में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को एक कक्षा के औसतन 32 छात्र उपस्थित हैं वहीं बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को औसतन 30 है। यदि छह दिनों में छात्रों की औसत संख्या 26 है तब बुधवार को कक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या कितनी होगी? 

1) 50 

2) 40 

3) 60 

4) 70 

 

प्रश्न 7. सुरेश P से Q तक अपनी यात्रा बाइक द्वारा 40 किमी/घंटा की गति से तय करता है, फिर Q से R तक समान दूरी वह पदल 10 किमी/घंटा की गति से चलता है। फिर वह Q से होते हुए R से P तक 24 किमी/घंटा की गति से वापस आता है। संपर्ण यात्रा की औसत गति कितनी होगी? 

1) 18.5 किमी/घंटा 

2) 19.8 किमी/घंटा 

3) 18.2 किमी/घंटा 

4) 19.2 किमी/घंटा 

 

प्रश्न 8 रमेश अपने घर से स्टेशन पर पहुँचने के लिए 6 किमी चलता है।फिर वह ट्रेन में चढ़ता है जिसकी औसत गति 60 किमी/घंटा है है और फिर वह अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचता है। इस संपूर्ण यातरा में उसे कुल 3 घंटे लगते हैं। यदि पूरी यात्रा की औसत गति 32 किमी/घंटा है तब उसके चलने की औसत गति कितनी थी? 

1) 5 किमी/घंटा 

2) 8 किमी/घंटा 

3) 2 किमी/घंटा 

4) 4 किमी/घंटा 

 

प्रश्न 9 बाला कुल दूरी की पहली एक-तिहाई दूरी 10 किमी/घंटा की गति से और अगली एक-तिहाई दूरी 20 किमी/घंटा की गति से और अंतिम एक-तिहाई दूरी 60 किमी/घंटा की गति से तय करता है। बाला की औसत गति क्या है? 

1) 18 किमी/घंटा 

2) 19 किमी/घंटा 

3) 16 किमी/घंटा 

4) 12 किमी/घंटा 

 

प्रश्न 10 सुरेश के स्कूल और घर की दूरी 80 किमी है। एक दिन वह कॉलेज जाने के अपने निर्धारित समय से एक घंटा देर से निकलता है, तब वह अपनी गति 4 किमी/घंटा से बढ़ा लेता है, तब वह अपने सामान्य समय पर पहुंचता है। सुरेश की परिवर्तित गति क्या है? 

1) 28 किमी/घंटा 

2) 25 किमी/घंटा 

3) 20 किमी/घंटा 

4) 24 किमी/घंटा 

 

प्रश्न 11 अनीता 20 किमी/घंटा गति से कॉलेज जाती है और 4 मिनट की देरी से पहुँचती है।अगली बार वह 25 किमी/घंटा की गति से जाती है और निर्धारित समय से 2 मिनट पहले कॉलेज पहुँच जाती है। उसका कॉलेज कितनी दूरी पर है? 

1) 16 किमी 

2) 12 किमी 

3) 15 किमी 

4) 10 किमी 

 

प्रश्न 12 दो स्थान R और S एक दूसरे से 800 किमी दूर हैं। दो व्यक्ति 2 घंटे के अंतराल पर बिंदु S की ओर आरंभ करते हैं। जबकि A, R से S की ओर B से पहले निकलता है। A और B की गति क्रमशः 40 किमी/घंटा और 60 किमी/घंटा है। B, A को बिंदु M पर पीछे छोड़ देता है, जो R से S की ओर रास्ते में है। बिंदु M पर मिलने के लिए A और B द्वारा लिए गए समय का अनुपात क्या है? 

1) 1 : 3 

2) 1 : 2 

3) 1 : 4 

4) 3 : 2 

 

प्रश्न 13 अजय किसी निश्चित दूरी को अपनी गति से पार करता है, जब वह अपनी गति को 10 किमी/घंटा से घटा लेता है, तब उसकी यात्रा का समय 40 घंटों से बढ़ जाता है। जब वह अपनी प्रारम्भिक गति से 5 किमी/घंटा की गति बढ़ाता है, तब उसे प्रारम्भिक समय से 10 घंटे कम लगते हैं। उसके द्वारा पार की गई दूरी ज्ञात कीजिए। 

1) 1000 किमी 

2) 1200 किमी 

3) 1500 किमी

4) 1800 किमी 

 

प्रश्न 14 एम्बुलेंस का चालक अपने 40 मीटर आगे किसी बस को देखता है, 20 सेकेंड के बाद, बस उसके 60 मीटर पीछे आ जाती है। यदि एम्बुलेंस की गति 30 किमी/घंटा होती है तब बस की गति क्या है? 

1) 10 किमी/घंटा 

2) 12 किमी/घंटा 

3) 15 किमी/घंटा 

4) 22 किमी/घंटा 

 

प्रश्न 15 दो खरगोश एक दूसरे की और दौड़ना शुरू करते हैं, पहला खरगोश A से B और दूसरा B से A तक दौड़ता है।वे एक घंटे के बाद एक दूसरे को पार करते हैं और पहला खरगोश दूसरे खरगोश के A तक पहँचने से 5/6 घंटा पहले B तक पहँच जाता है। यदि A और B के बीच की दूरी 50 किमी है, तब धीरे दौड़ने वाले खरगोश की गति क्या है? 

1) 20 किमी/घंटा 

2) 10 किमी/घंटा 

3) 15 किमी/घंटा 

4) 25 किमी/घंटा 

 

प्रश्न 16 प्रणव अपनी यात्रा का कुछ भाग 5 किमी/घंटा की गति से चलता है और फिर वह ऑटो लेता है और अपनी यात्रा का शेष भाग 25 किमी/घंटा की गति से करता है। यदि वह संपूर्ण यात्रा में 10 घंटे का समय लेता है, तब उसने ऑटो द्वारा कितनी दूरी तय की होगी, यदि संपूर्ण यात्रा के दौरान औसत गति 17 किमी/घंटा है? 

1) 750 किमी 

2) 100 किमी 

3) 150 किमी 

4) 200 किमी 

 

प्रश्न 17 प्रथम 30 प्राकृतिक संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए। 

1) 470 

2) 468 

3) 465 

4) 463 

 

प्रश्न 18 Y का 56% 182 है। Y क्या है? 

1) 350 

2) 364 

3) 325 

4) 330 

 

प्रश्न 19 इन दोनों 17: 18 और 10: 11 में से कौन सा अनुपात बड़ा है? 

1) 17/18 

2) 10/11 

3) दोनों समान हैं 

4) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

 

प्रश्न 20 किसी स्थान पर, केवल 75 लोगों के लिए 35 दिनों के लिए सामग्री उपलब्ध है। अब उस स्थान पर 15 अतिथि 1 दिन की छुट्टी मनाने के लिए आते हैं। अब इन सभी के लिए यह सामग्री कितने दिन तक पर्याप्त रह सकेगी। 

1) 90 दिन 

2) 11.25 दिन 

3) 42 दिन 

4) 29.16 दिन 

 

प्रश्न 21 यदि 2 वर्ष के लिए एक निश्चित राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर प्रति वर्ष 5% के हिसाब से 122 रूपए है। मूलधन ज्ञात कीजिए? 

1) 14000 रूपए 

2) 15000 रूपए 

3) 16000 रूपए 

4) इनमें से कोई नहीं 

 

प्रश्न 22 डेविड 78 को आधा विभाजित करता है और उसमें 11 जोड़ता है। अंत में उसे कौन सी संख्या मिलेगी? 

1) 50 

2) 447 

3) 167 

4) 83 % 

 

प्रश्न 23 नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता में 23 टीमों ने भाग लिया। विजेता का निर्णय लेने के लिए उन्हें कम से कम कितने मैचों को खेलने होंगे? 

1) 11 

2) 21 

3) 22 

4) 62 

 

प्रश्न 24 शाम के साढ़े पांच बजे, घड़ी के घंटे और मिनट की सुई के बीच का छोटा कोण क्या होगा?

1) 10° 

2) 12° 

3) 15° 

4) 18° 

 

प्रश्न 25 किसी दिए गए त्रिभुज के कोण का अनुपात 2: 3: 4 है। दिया गया त्रिभुज किस तरह का त्रिभुज है? 

1) समकोण 

2) अधिककोण त्रिभुज 

3) समद्विबाहु 

4) न्यूनकोण त्रिभुज 

 

प्रश्न 26 14 से 19 अगस्त, 2017 में भारत-आसियान युवा शिखर सम्मेलन, 2017 कहाँ आयोजित किया गया था? 

1) नई दिल्ली 

2) मुंबई 

3) भोपाल 

4) चेन्नई 

 

प्रश्न 27 सितंबर 2017 में आरंभ होने वाली परियोजना ‘नविका सागर परिक्रमा’ के तहत, भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों की एक टीम ने ____नामक एक भारतीय-निर्मित पाल जहाज पर परिभ्रमण किया। 

1) आईएनएसवी दुर्गा 

2) आईएनएसवी सिंधु 

3) आईएनएसवी अंबा 

4) आईएनएसवी तारिणी 

 

प्रश्न 28 18 अगस्त, 2017 को किस एशियाई देश ने इंटरनेट से संबंधित मामलों के प्रबंधन हेतु पहला साइबर कोर्ट शुरू किया? 

1) जापान 

2) चीन 

3) दक्षिण कोरिया 

4) थाईलैंड 

 

प्रश्न 29 18 अगस्त, 2017 को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने घोषणा के अनुसार उसे अपनी विभिन्न परियोजनाओं के लिए किस अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान से $ 500 मिलियन का ऋण प्राप्त होगा? 

1) एशियाई विकास बैंक 

2) विश्व बैंक 

3) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 

4) न्यू डेवलपमेंट बैंक 

 

प्रश्न 30 निम्नलिखित में से कौन सा क्रिकेटर 18 अगस्त, 2017 को दुबई में जारी नवीनतम आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में विश्व में शीर्ष क्रम का एकदिवसीय बल्लेबाज है? 

1) विराट कोहली 

2) डेविड वार्नर 

3) एबी डिविलियर्स 

4) जो रूट 

 

प्रश्न 31 निम्नलिखित में से किसने स्विट्जरलैंड के नॉटविल में प्रथम विश्व पैरा एथलेटिक्स जूनियर चैंपियनशिप में भाला फेंक में रजत पदक जीता है? 

1) प्रिंस आहूजा 

2) जतिन्दर सिंह 

3) प्रकाश जयशंकर 

4) रिंकू हुड्डा 

 

प्रश्न 32 18 जुलाई, 2017 को केंद्र सरकार द्वारा अचल संपत्ति के अधिग्रहण के समय देय मुआवजे की राशि को नियंत्रित करने वाले विनियमों में संशोधन करने वाले विधेयक, 2017, अचल संपत्ति (संशोधन) विधेयक, 2017 अधिग्रहण विधेयक पेश किया गया था। यह विधेयक मूल अधिनियम में एक संशोधन है जो लागू हुआ: 

1) 1952 

2) 1951 

3) 1950 

4) 1949 

 

प्रश्न 33 _________में भारतीय पेट्रोलियम और ऊर्जा संस्थान की स्थापना हेतु विधेयक 18 जुलाई, 2017 को लोकसभा में पेश किया गया था। 

1) पंजाब 

2) हरियाणा 

3) तेलंगाना 

4) आंध्रप्रदेश 

 

प्रश्न 34 मनुष्य के हस्तक्षेप के कारण प्रजातियों के विलुप्त होने का सबसे अच्छा उदाहरण है। 

1) कीवी 

2) डोडो 

3) प्रेज़वल्स्की घोड़ा 

4) सारंग 

 

प्रश्न 35 निम्नलिखित में से कौन प्रत्यक्ष रूप से सूर्य के प्रकाश का उपयोग करता है? 

1) प्रकाशवोल्टीय सेल 

2) सौर तापीय सेल 

3) बायो गैस उत्पादन 

4) A और B दोनों 

 

प्रश्न 36 इंटरनेट में, पद डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू में तीसरे डब्ल्यू का अर्थ है। 

1) वेब 

2) वर्म 

3) रोक्क 

4) डब्ल्यूएसजेके 

 

प्रश्न 37 IPv6 एड्रैस का आकार है: 

1) 64 बिट्स 

2) 128 बिट्स 

3) 256 बिट्स 

4) 512 बिट्स 

 

प्रश्न 38 भारत का संविधान_____को मान्यता देता है। 

1) केवल धार्मिक अल्पसंख्यक को 

2) केवल भाषायी अल्पसंख्यक को 

3) धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यक को 

4) धार्मिक, भाषायी और स्वदेशी अल्पसंख्यक को 

 

प्रश्न 39 निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट के शासन के दौरान, प्रशासन में हिन्दू कर्मचारियों की संख्या सबसे अधिक थी? 

1) हुमायूँ 

2) अकबर 

3) शाहजहाँ 

4) औरंगजेब 

 

प्रश्न 40 अकबर द्वारा शुरू की गई मनसबदारी प्रणाली को _____में अनुसरण की जाने वाली प्रणाली से लिया गया था। 

1) अफ़ग़ानिस्तान 

2) तुर्की 

3) मंगोलिया 

4) फारस 

 

प्रश्न 41 निम्नलिखित में से किसे दिल्ली के आठ सुल्तानों के शासनकाल का प्रत्यक्षदर्शी कहा गया है? 

1) जियाउद्दीन बरनी 

2) शम्स-ए-सिराज अफिफ़ 

3) मिन्हाज-उस-सिराज 

4) अमीर खुसरो 

 

प्रश्न 42 भारत के राष्ट्रपति ने सर्वोच्च न्यायालय को अयोध्या मुद्दे को किस अनुच्छेद के तहत संदर्भित किया? 

1) 143 

2) 132 

3) 138 

4) 136 

 

प्रश्न 43 मौलिक अधिकार के रूप में निजता का अधिकार_____में निहित है। 

1) स्वतंत्रता का अधिकार 

2) जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार 

3) समानता का अधिकार 

4) शोषण के खिलाफ अधिकार 

 

प्रश्न 44 संसद के दो सत्रों के बीच का अंतराल ___अधिक नहीं होना चाहिए।  

1) 3 माह 

2) 6 माह 

3) 4 माह 

4) 100 दिन 

 

प्रश्न 45 भारत में मुद्रास्फीति के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? 

1) भारत में मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना केवल भारत सरकार की जिम्मेदारी है 

2) मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में भारतीय रिजर्व बैंक की कोई भूमिका नहीं है 

3) मुद्रा प्रसार कम होने से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद मिलती है 

4) मुद्रा प्रसार बढ़ने से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद मिलती है 

 

प्रश्न 46 निम्नलिखित में से कौन ‘औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या निकालता है? 

1) भारतीय रिजर्व बैंक 

2) आर्थिक मामलों के विभाग 

3) श्रम ब्यूरो 

4) कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग 

 

प्रश्न 47 ‘स्वर्ण क्रांति’ किससे संबंधित है? 

1) कीमती खनिज 

2) दलहन 

3) जूट 

4) बागवानी और शहद 

 

प्रश्न 48 कहा जाता है कि देश ऋण जाल में होता है यदि __________

1) वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा लगाई गई सशर्तताओं का पालन करता है 

2) वह बकाया ऋण पर ब्याज भुगतान करने के लिए उधार लेता है 

3) विदेश में लेनदारों द्वारा ऋण या सहायता से मना कर दिया जाता है 

4) विश्व बैंक बकाया और नए ऋणों पर बहुत अधिक ब्याज दर लेता है 

 

प्रश्न 49 जीएसटी के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

1. कैस्केडिंग प्रभाव को कम करता है 

2. एक व्यापक अप्रत्यक्ष कर है 

3. एक सामान्य घरेलू बाजार बनाने के उद्देश्य से 

4. शराब और पेट्रोलियम को जीएसटी से छूट दी गई है 

1) 1,2,3 सही है 

2) 2,3 सही है 

3) 2,3,4 सही है 

4) उपरोक्त सभी सही है 

 

प्रश्न 50 भारत के व्यापार संतुलन में चालू खाता घाटा का कारण मुख्य रूप से: 

(a) तेल और पेट्रोलियम के आयात में वृद्धि 

(b) सोने और चाँदी के आयात में वृद्धि 

(c) खाद्यान्न के आयात में वृद्धि 

(d) लोहे और इस्पात के आयात में वृद्धि 

1) (a), (b) और (c) 

2) (a) और (c) 

3) (a) और (b) 

4) (a) और (d) 

 

प्रश्न 51 दी गई आकृति को बनाने के लिए आवश्यक सीधी रेखाओं की न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिए। 

1) 16 

2) 17 

3) 18 

4) 19 

 

प्रश्न 52 निम्नलिखित में से कौन-सी आरेख अपराधियों, चोरों और न्यायाधीशों के बीच संबंधों को सबसे बेहतर रूप से दर्शाता है? 

 

प्रश्न 53 दी गयी आकृति में त्रिभुजों की संख्या ज्ञात कीजिए। 

1) 18 

2) 20 

3) 24 

4) 2 

 

प्रश्न 54 निम्नलिखित कथनों में से दो कथन, दोनों सत्य नहीं हो सकते है, दोनों असत्य भी हो सकते हैं। ये दो कथन कौन से हैं? 

I. सभी मशीन शोर करती हैं 

II. कुछ मशीन शोर करती हैं 

III. कोई भी मशीन शोर नहीं करती है 

IV. कुछ मशीन शोर नहीं करती हैं 

1) I और II 

2) III और IV 

3) I और III 

4) II और IV 

 

प्रश्न 55 समीकरण को सही करने के लिए इसमें अंकगणितीय चिह्न लगाइए 

8? 4? 2 = 16 

1)+,x 

2) -, + 

3), + 

4)+,* 

 

प्रश्न 56 यदि 84 x 13 = 8,37x 13 = 6, 26 x 11 = 6 है, तो 56 x 22 =? 

1) 3 

2) 5 

3) 7 

4) 9 

 

प्रश्न 57 यदि + का अर्थ विभाजन है, x का अर्थ – है, ‘ का अर्थ गुणा है और – का अर्थ जोड़ना है, तो 9 +3 * 4 – 8 x 2 का मान ज्ञात कीजिए। 

1) 15 

2) 17 

3) 18 

4) 20 

 

प्रश्न 58 अनुक्रम 1, 8, 4, 27, 9, …… का अगला पद ज्ञात कीजिए 

1) 8 

2) 9 

3) 64 

4) 16 

 

प्रश्न 59 डेविड 78 को आधे से विभाजित करता है और उसमें 11 जोड़ता है तो अंत में उसे कौन-सी संख्या प्राप्त होती है? 

1) 50 

2) 44 

3) 167 

4) 83 

 

प्रश्न 60 एक नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता में 23 टीमों ने भाग लिया। विजेता का फैसला करने के लिए उन्हें कम से कम कितने मैचों की आवश्यकता होगी? 

1) 11 

2) 21 

3) 22 

4) 62 

 

प्रश्न 61 शाम के साढ़े पांच बजे, घड़ी के घंटे और मिनट की सुई के मध्य सबसे छोटा कोण बनता है?

1) 10° 

2) 12° 

3) 15° 

4) 18° 

 

प्रश्न 62 रिक्त स्थान BA_BA_BAC_ACB_CBAC भरिए 

1) AACB 

2) BBCA 

3) CCBA 

4) CBAC 

 

प्रश्न 63 दिए गए त्रिभुज के कोण 2 : 3 : 4 के अनुपात में है, दिया गया त्रिभुज किस प्रकार का त्रिभुज हैं? 

1) समकोण 

2) अधिक कोण 

3) समद्विबाहु 

4) न्यून कोण 

 

प्रश्न 64 A और B के घर उत्तर-दक्षिण की ओर जाने वाली सड़क पर एक-दूसरे के सम्मुख हैं, A पश्चिमी भाग की तरफ है। A अपने घर से निकलता है, बाएँ मुड़ता है, 5 किमी की चलता है, दाएं मुड़ता है, D के घर के सामने 5 किमी की चलता है। B ठीक ऐसा ही करता है और C के घर के सामने पहुँचता है। इस संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? 

1) C और D एक ही सड़क पर रहते हैं 

2) C का घर दक्षिण के सम्मुख है। 

3) C और D के मकान 20 किमी से कम की दुरी पर हैं। 

4) उपरोक्त कोई नहीं। 

 

प्रश्न 65 BEH, DGJ, (?), EJO, GLQ, INS 

1) FLR 

2) FIS 

3) FKO 

4) FIL 

 

प्रश्न 66 H, V, G, T, F, R, E, P.?, ? 

1)K, L 

2) D. N 

3) C, D 

4) L, K 

 

प्रश्न 67 निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित संख्या का चयन कीजिए। 3 : 10 :: 8 : ? 

1) 10 

2) 13 

3) 17 

4) 14 

 

प्रश्न 68 यदि TOUR का कूट 1234 के रूप में लिखा जाता है, CLEAR का कूट 56784 और SPARE का कूट 90847 के रूप में लिखा जाता है, तो CARE का कूट ज्ञात कीजिए 

1) 1247 

2) 4847 

3)5247 

4) 5847 

 

प्रश्न 69 CALANDER का कूट CLANAEDR के रूप में कूटित किया गया है। उसी नियम के तहत CIRCULAR का कूट ज्ञात कीजिए। 

1) LACANDER 

2) CRIUCALR 

3) CLANADER 

4) उपरोक्त कोई नहीं 

 

प्रश्न 70 a) या तो वह खुश है या वह गरीब है। 

b) वह खुश है। 

निष्कर्ष: वह गरीब है। 

1) निष्कर्ष निश्चित रूप से सत्य है 

2) निष्कर्ष निश्चित रूप से असत्य है 

3) निष्कर्ष असत्य या सत्य हो सकता है 

4) निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है 

 

प्रश्न 71 

a) जो ईमानदार हैं वे अच्छे शिक्षक हैं। 

b) मेहनती लोग ईमानदार होते हैं। 

निष्कर्ष: मेहनती, एक अच्छे शिक्षक का आवश्यक गुण है। 

1) निष्कर्ष निश्चित रूप से सत्य है 

2) निष्कर्ष निश्चित रूप से असत्य है 

3) निष्कर्ष शायद असत्य या सत्य है 

4) निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है 

 

प्रश्न 72 निम्नलिखित कथनों के आधार पर, सही निकाला गया निष्कर्ष कौन-सा है। केवल सज्जन ही क्लब के सदस्य बन सकते हैं। क्लब के कई सदस्य अधिकारी हैं। कुछ अधिकारियों को रात के खाने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

1) क्लब के सभी सदस्यों को रात के खाने के लिए आमंत्रित किया गया है 

2) कुछ अधिकारी सज्जन नहीं हैं 

3) सभी सज्जन क्लब के सदस्य हैं 

4) केवल सज्जनों को रात के खाने के लिए आमंत्रित किया गया है 

 

प्रश्न 73 एक परिवार में पति, पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं, सभी महिलाओं को रात के खाने पर आमंत्रित किया गया था। दोनों पुत्र खेलने के लिए बाहर गए। पति कार्यालय से नहीं लौटा था। घर पर कौन था? 

1) घर पर केवल पत्नी थी 

2) सभी महिलाएं घर पर थीं 

3) घर पर केवल पुत्र थे 

4) घर पर कोई नहीं था 

 

प्रश्न 74 यदि A, Q का पुत्र है, Q और Y बहनें हैं, Z, Y की माँ है, P, Z का पुत्र है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? 

1) P, A का मामा है; 

2) P और Y बहनें हैं; 

3) A और P कज़िन हैं: 

4) उपरोक्त कोई नहीं; 

 

प्रश्न 75 मेज पर 5 किताबें A, B, C, D और E रखी हैं। यदि A को E से नीचे रखा जाता है, C को D से ऊपर रखा जाता है, B को A से नीचे रखा जाता है और D को E से ऊपर रखा जाता है, तो निम्न में से कौन सी पुस्तक मेज की सतह को छूती है? 

1) C 

2) B 

3) A 

4) E 

 

Q. 76 ‘To decamp’ would mean: 

1) To remove tent 

2) To evict campers 

3) To decrease pressure 

4) To leave suddenly 

 

Q. 77 Which pair is wrongly matched? 

1) Discrete : Separate 

2) Gamut : Whole 

3) Exacerbated : Increased 

4) Allude : Escape 

 

Q. 78 Identify the correct pair of synonyms: 

1) Elude : Dodge 

2) Allude : Escape 

3) Forbear: Left  

4) Latter : Afterwards 

 

Q. 79 A devil’s advocate would be: 

1) An evil person 

2) A counter argument presenter 

3) Advocate of a criminal 

4) Unregistered advocate 

 

Q. 80 Satish heard it from the horse’s mouth means: 

1) From an authoritative source 

2) From a close friend 

3) From the closest family member 

4) From his boss 

 

Q. 81 Satish is seated _______ Sunita. 

1) Besides 

2) Beside 

3) Clearly 

4) Closest 

 

Q. 82 Identify the incorrect pair: 

1) Moot : Debatable 

2) Singularly : Individually 

3) Regimen : Prescription 

4) Sever : Detach 

 

Q. 83 ‘I haven’t studied a lot lately’. Here, ‘lately’ is a/an 

1) Adverb 

2) Adjective 

3) Noun 

4) Preposition 

 

Q. 84 Which of the following sentences is correct? 

1) The flowers was arranged carefully 

2) The meeting start promptly at 1100 

3) Computers save time 

4) Lightning strike indiscriminately 

 

Q. 85 Identify the incorrect sentence: 

1) None of the minutes was wasted 

2) None of the time was wasted 

3) Is any of the pizza left? 

4) None of the above 

 

Q. 86 Among the two statements: 

(i) Either Satish of Sejal takes out the garbage. 

(ii) Each of these prescriptions have side effects. 

1) Both are correct 

2) (i) is correct, (ii) is incorrect 

3) (i) is incorrect, (ii) is correct 

4) Both are incorrect 

 

Q. 87 Choose the sentence that has incorrect form of words: 

1) When will you bring you’re pictures to work? 

2) It is your responsibility to go into details. 

3) If you’re planning to attend, do let me know. 

4) None of above 

 

Q. 88 I ______ her speak on Friday night about the advantages of organic gardening. 

1) will have heard 

2) would hear 

3) would have heard 

4) will hear 

 

Q. 89 Choose an incorrect/incomplete sentence: 

1) The children in the park, including all those on the swings. 

2) Sarita is an excellent school teacher 

3) She couldn’t believe the premise of the story 

4) I saw Dr. Ghosh because Dr. Khan was on leave 

 

Q. 90 What is not correct if ‘nest is to bird’? 

1) Hangar is to aircraft 

2) Vault is to money 

3) Orchestra is to music 

4) Wine is to bees 

 

Q. 91 The exact opposite of ‘Lascivious’ would mean:  

1) Devoted 

2) Chaste 

3) Fluid 

4) Manifest 

 

Q. 92 ‘Repercussion’ would mean: 

1) Reaction 

2) Concussion 

3) Recollection 

4) Clever reply 

 

Q. 93 _______ to go out to an Italian restaurant tonight? 

1) Do you like 

2) Are you liking 

3) You like 

4) Would you like 

 

Q. 94 Excuse me, _______ time please? 

1) You have the 

2) What is 

3) Have you got the 

4) What 

 

Q. 95 He likes reading. He was a ______ reader. (Fill in the best fitting word) 

1) Anxious 

2) Enthusiastic 

3) Voracious 

4) Fervent 

 

Q. 96 I remember my sister taking me to the museum. 

(Choose the best fit among the alternatives) 

1) I remember I was taken to the museum. 

2) I remember being taken to the museum by my sister 

3) I remember myself being taken to the museum by my sister 

4) I remember taken to the museum by my sister 

 

Q. 97 ‘To make a clean breast of’ means: 

1) To gain prominence 

2) To praise oneself  

3) To confess everything 

4) To destroy everything 

 

Q. 98 ‘To be above board’ means: 

1) To have a good height 

2) To be honest 

3) To have no debts 

4) To be beautiful 

 

Q. 99 That which cannot be corrected means: 

1) Unintelligible 

2) Indelible 

3) Illegible 

4) Incorrigible 

 

Q. 100 State in which the few govern the many is called: 

1) Monarchy 

2) Oligarchy 

3) Plutocracy 

4) Autocracy 

 

Answer Key 

प्रश्न 1 Correct Option – 3 

प्रश्न 2 Correct Option – 1 

प्रश्न 3 Correct Option – 1 

प्रश्न 4 Correct Option – 3 

प्रश्न 5 Correct Option – 2 

प्रश्न 6 Correct Option – 3 

प्रश्न 7 Correct Option – 4 

प्रश्न 8 Correct Option – 4 

प्रश्न 9 Correct Option – 1 

प्रश्न 10 Correct Option – 3 

प्रश्न 11 Correct Option – 4 

प्रश्न 12 Correct Option – 4 

प्रश्न 13 Correct Option – 3 

प्रश्न 14 Correct Option – 2 

प्रश्न 15 Correct Option – 1 

प्रश्न 16 Correct Option – 3 

प्रश्न 17 Correct Option – 3 

प्रश्न 18 Correct Option – 3 

प्रश्न 19 Correct Option – 1 

प्रश्न 20 Correct Option – 4 

प्रश्न 21 Correct Option – 4 

प्रश्न 22 Correct Option – 3 

प्रश्न 23 Correct Option – 3 

प्रश्न 24 Correct Option – 3 

प्रश्न 25 Correct Option – 4 

प्रश्न 26 Correct Option – 1 

प्रश्न 27 Correct Option – 4 

प्रश्न 28 Correct Option – 2 

प्रश्न 29 Correct Option – 1 

प्रश्न 30 Correct Option – 1 

प्रश्न 31 Correct Option – 1 

प्रश्न 32 Correct Option – 1 

प्रश्न 33 Correct Option – 4 

प्रश्न 34 Correct Option – 2 

प्रश्न 35 Correct Option – 1 

प्रश्न 36 Correct Option – 1 

प्रश्न 37 Correct Option – 2 

प्रश्न 38 Correct Option – 1 

प्रश्न 39 Correct Option – 4 

प्रश्न 40 Correct Option – 3 

प्रश्न 41 Correct Option – 4 

प्रश्न 42 Correct Option – 1 

प्रश्न 43 Correct Option – 1 

प्रश्न 44 Correct Option – 2 

प्रश्न 45 Correct Option – 1 

प्रश्न 46 Correct Option – 1 

प्रश्न 47 Correct Option – 4 

प्रश्न 48 Correct Option – 1 

प्रश्न 49 Correct Option – 1 

प्रश्न 50 Correct Option – 1 

प्रश्न 51 Correct Option – 2 

प्रश्न 52 Correct Option – 2 

प्रश्न 53 Correct Option – 3 

प्रश्न 54 Correct Option – 3 

प्रश्न 55 Correct Option – 1 

प्रश्न 56 Correct Option – 3 

प्रश्न 57 Correct Option – 3 

प्रश्न 58 Correct Option – 3 

प्रश्न 59 Correct Option – 3 

प्रश्न 60 Correct Option – 3 

प्रश्न 61 Correct Option – 3 

प्रश्न 62 Correct Option – 3 

प्रश्न 63 Correct Option – 4 

प्रश्न 64 Correct Option – 3 

प्रश्न 65 Correct Option – 4 

प्रश्न 66 Correct Option – 2 

प्रश्न 67 Correct Option – 3 

प्रश्न 68 Correct Option – 4 

प्रश्न 69 Correct Option – 2 

प्रश्न 70 Correct Option – 2 

प्रश्न 71 Correct Option – 1 

प्रश्न 72 Correct Option – 3 

प्रश्न 73 Correct Option – 4 

प्रश्न 74 Correct Option – 1 

प्रश्न 75 Correct Option – 2 

Q. 76 Correct Option – 4 

Q. 77 Correct Option – 4 

Q. 78 Correct Option – 1 

Q. 79 Correct Option – 2 

Q. 80 Correct Option – 1 

Q. 81 Correct Option – 2 

Q. 82 Correct Option – 2 

Q. 83 Correct Option – 1 

Q. 84 Correct Option – 3 

Q. 85 Correct Option – 3 

Q. 86 Correct Option – 4 

Q. 87 Correct Option – 1 

Q. 88 Correct Option – 4 

Q. 89 Correct Option – 1 

Q. 90 Correct Option – 4 

Q. 91 Correct Option – 2 

Q. 92 Correct Option – 1 

Q. 93 Correct Option – 4 

Q. 94 Correct Option – 3 

Q. 95 Correct Option – 3 

Q. 96 Correct Option – 2 

Q. 97 Correct Option – 3 

Q. 98 Correct Option – 2 

Q. 99 Correct Option – 4 

Q. 100 Correct Option – 2

Leave a Reply

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×