School Teacher (IInd Grade) 19 February 2019 G K Previous Year Paper

School Teacher (IInd Grade) GK Paper (19.02.2019)

Q. 1. ‘मारवाड़ म्यूरल्स’ के लेखक कौन हैं ? 

A. जयसिंह नीरज 

B. रामावतार अग्रवाल 

C. महाराजा बख्तसिंह 

D. सावंतसिंह 

 

Q. 2. रमझोल’ आभूषण मध्यकालीन मारवाड़ में शरीर के किस भाग से संबंधित है ? 

A. कमर 

B. नाक 

C. पैर 

D. अंगुली 

 

Q. 3. पृथ्वीराज राठौड़ द्वारा रचित पुस्तक ‘वेलि कृष्ण रुखमणी री’ किस भाषा में लिखी गई है ? 

A. पिंगल 

B. डिंगल 

C. मारवाड़ी 

D. संस्कृत 

 

Q. 4. ‘गीन्दड़’ नृत्य का संबंध किस स्थान से है ? 

A. मारवाड़ 

B. शेखावटी 

C. ढूंढाड़ 

D. वागड़ 

 

Q. 5. ओसियां के जैन मन्दिर किस जिले में स्थित हैं ?

A. जयपुर 

B. जैसलमेर 

C. बाड़मेर

D. जोधपुर 

 

Q. 6. दादू पंथ का साहित्य किस भाषा में संग्रहीत है ? 

A. मारवाड़ी 

B. बागड़ी 

C. मेवाती 

D. ढूंढाड़ी 

 

Q. 7. किस दुर्ग को ‘गढ़ बिठली’ के नाम से जानते हैं ? 

A. तारागढ़

B. मेहरानगढ़ 

C. अचलगढ़ 

D. कुम्भलगढ़ 


Q. 8. राजस्थान का क्षेत्रफल निम्नलिखित यूरोपीय देशों में से किनके क्षेत्रफल के लगभग बराबर है?

A. नार्वे 

B. बेल्जियम 

C. स्विट्ज़रलैण्ड 

D. पोलैण्ड

कूट : 

A. A, B एवं D 

B. A एवं c 

C. B एवं D 

D. A एवं D 

 

Q. 9. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चुनाव कीजिए : 

कूट: 

A B C
A. i ii iii
B. iii ii i
C. iii i ii
D. ii iii i

 

Q. 10. निम्न में से कौन सी नदी राजस्थान के आंतरिक अपवाह तंत्र से संबद्ध नहीं है ? 

A. रूपनगढ़ 

B. खांडेल 

C. मेंढ़ा 

D. मित्री 

 

Q. 11. राजस्थान में 12वाँ ज्योतिर्लिंग कहाँ पर स्थित है

A. पुष्कर 

B. शिवाड

C. श्री कोलायत 

D. आमेर 

 

Q. 12. केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान जहाँ स्थित है : 

A. जोधपुर 

B. बीकानेर 

C. बाड़मेर 

D. गंगा नगर 

 

Q. 13. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर का चुनाव कीजिए : 

कूट : 

A B C D
A. i ii iii iv
B. ii iii i iv
C. ii iii iv i
D. iv iii ii i

 

Q. 14. राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (RCDF) का मुख्यालय कहाँ है ? 

A. जैसलमेर 

B. बीकानेर 

C. जयपुर 

D. अजमेर 

 

Q. 15. वर्ष 2001-2011 अवधि में राजस्थान के निम्नांकित जिलों में से किसमें उच्चतम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर पायी गयी ? 

A. जैसलमेर 

B. अलवर 

C. जालौर 

D. बाड़मेर 

 

Q. 16. राजस्थान में निम्नलिखित में से किस प्रकार के वन 75 से 110 सेमी औसत वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाये जाते हैं ? 

A. उष्णकटिबन्धीय कंटीले वन तथा झाड़ियाँ 

B. मिश्रित पतझड़ वन 

C. शुष्क वन 

D. शुष्क सागवान वन 

 

Q. 17. निम्नांकित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है ? 

     उद्योग अवस्थिति 

A. सीमेन्ट – मोडक 

B. उर्वरक _ – गढ़ेपान 

C. ग्लास (काँच) – लीलवानी 

D. ताँबा – खेतड़ी 

 

Q. 18. पृथ्वी पर भूमि सतह की औसत ऊँचाई कितनी है ?

A. 1040 मीटर 

B. 940 मीटर 

C. 840 मीटर 

D. 740 मीटर 

 

Q. 19. निम्नलिखित महासागरों में से कौन सा एक सम्भवतया पेन्थालासा का अवशिष्ट भाग है ? 

A. अन्ध महासागर 

B. प्रशान्त महासागर 

C. हिन्द महासागर 

D. आर्कटिक महासागर 

 

Q. 20. कौन सी एक ग्रहीय पवन नहीं हैं ? 

A. ध्रुवीय पवनें 

B. पछुआ पवनें 

C. व्यापारिक पवनें 

D. मानसून पवनें 

 

Q. 21. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिये और सही । उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये : 

कूट : 

A B C D
A. iii i ii iv
B. iv iii i ii
C. iii iv ii i
D. ii iv i iii

 

Q. 22. वर्तमान विश्व में कौन सा प्रदेश ऋणात्मक जनसंख्या वृद्धि दर दर्शाता है ? 

A. पूर्वी यूरोप 

B. मध्य एशिया 

C. मध्य अफ्रीका 

D. दक्षिण अमेरिका 

 

Q. 23. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य म्यांमार के साथ अन्तरराष्ट्रीय सीमा साझा नहीं करता है ? 

A. अरुणाचल प्रदेश 

B. मिज़ोरम 

C. त्रिपुरा 

D. मणिपुर 

 

Q. 24. मानसून निम्न में से किससे प्रभावित नहीं होता

A. ITCZ का विस्थापन 

B. भूमि एवं सागरीय भागों का भिन्न-भिन्न दरों से गर्म होना 

C. पश्चिमी जेट-स्ट्रीम का विस्थापन 

D. नार्वेस्टर 

 

Q. 25. निम्नलिखित नदियों में से कौन सी एक गंगा में दक्षिण की ओर से नहीं मिलती है ? 

A. सोन 

B. यमुना 

C. गोमती 

D. पुनपुन 

 

Q. 26. निम्नलिखित में से कौन सी गैस ओज़ोन-क्षरण के लिए प्रत्यक्षतः उत्तरदायी नहीं है ? 

A. क्लोरोफ्लोरोकार्बन 

B. कार्बन डाईऑक्साइड 

C. नाइट्रस ऑक्साइड 

D. हाइड्रोकार्बन 

 

Q. 27. निम्नलिखित में कौन से भारतीय राज्य की ना तो तटरेखा है ना अंतर्राष्ट्रीय सीमा ? 

A. पंजाब 

B. तेलंगाना 

C. असम 

D. हिमाचल प्रदेश 

 

Q. 28. किस संविधान संशोधन अधिनियम ने राजस्थान में राजप्रमुख संस्था का लोप किया ? 

A. छठा संविधान संशोधन अधिनियम 

B. सातवाँ संविधान संशोधन अधिनियम 

C. आठवाँ संविधान संशोधन अधिनियम 

D. नौवाँ संविधान संशोधन अधिनियम 

 

Q. 29. मुख्यमंत्री की नियुक्ति भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत होती है ? 

A. अनुच्छेद 164 

B. अनुच्छेद 154 

C. अनुच्छेद 153 

D. अनुच्छेद 163 

 

Q. 30. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर का चुनाव कीजिये : 

सूची I (क्रान्ति ) सूची II ( संबद्ध क्षेत्र) 
A. हरित क्रान्ति  I. तिलहन 
B. पीत क्रान्ति  II. कृषि 
C. सफ़ेद क्रान्ति  III. दुग्ध 
D. नीली क्रान्ति  IV. मछली पालन 

कूट : 

A B C D
A. i ii iii iv
B. iv iii ii i
C. ii i iv iii
D. ii i iii iv

 

Q. 31. निम्नांकित में से कौन-सा एक सुमेलित नहीं है ?      

राजस्थान के मुख्य सचिव अवधि
A. गोपाल कृष्ण भणोत 28-11-1977 से 29-12-1980
B. विपिन बिहारीलाल 10-03-1986 से माथुर 31-01-1992
C. मीठालाल मेहता 01-01-2000 से 26-10-2012
D. आर.के. नायर 26-12-2002 से 28-02-2005

 

Q. 32. राजस्थान राज्य सचिवालय के निम्नांकित पदाधिकारियों पर विचार कीजिये : 

I. मुख्य सचिव 

II. उप-सचिव 

III. अतिरिक्त सचिव 

IV. शासन सचिव 

उपर्युक्त पदाधिकारियों का सही अवरोही क्रम क्या है ? 

A. I, II, III, IV 

B. I, III, II, IV 

C. I, IV, II, III 

D. I, IV, III, II 

 

Q. 33. राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों की संख्या और सेवा शर्तों का अवधारण कौन करता 

A. राज्यपाल

B. राष्ट्रपति 

C. राज्य विधानसभा 

D. मुख्यमंत्री 

 

Q. 34. राज्यपाल अपने स्वविवेकी कृत्यों को छोड़कर अपने कृत्यों का निर्वहन सहायता और सलाह से करेगा। 

A. मुख्यमंत्री 

B. मुख्यमंत्री एवम् मंत्रिपरिषद् 

C. मंत्रिमण्डल 

D. मुख्यमंत्री एवम् मंत्रिमण्डल 

 

Q. 35. 2 अक्टूबर, 1959 को नागौर में राजस्थान में पंचायती राज का औपचारिक उद्घाटन किसने किया ? 

A. टीकाराम पालीवाल 

B. हुकुमसिंह 

C. राधाकृष्णन 

D. जवाहरलाल नेहरू 

 

Q. 36. राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अनुसार जिला स्थापन समिति का अध्यक्ष कौन होता है ? 

A. जिला कलेक्टर 

B. जिला प्रमुख 

C. मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

D. जिला शिक्षा अधिकारी 

 

Q. 37. सरपंच और उप-सरपंच की अनुपस्थिति में ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा ? 

A. खंड विकास अधिकारी

B. ग्राम सेवक

C. ग्राम सभा का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति

D. कोई भी उपस्थित सदस्य, जिसे ग्राम सभा के सदस्यों द्वारा इस प्रयोजन हेतु चुना गया हो। 

 

Q. 38. भारत सरकार अधिनियम, 1919 के संदर्भ में निम्नांकित कथनों में से कौन-सा एक असत्य है ? A. द्विसदनात्मक विधानमंडल आरंभ किया गया। 

B. उच्च सदन को राज्य परिषद् कहा गया । 

C. निम्न सदन को विधानसभा कहा गया। 

D. विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष निश्चित किया गया। 

 

Q. 39. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग का गठन कब हुआ ? 

A. 1998 

B. 1999 

C. 2000 

D. 2001 

 

Q. 40. किस अवसर पर गांधी ने यह घोषणा की कि, “भारत में ब्रिटिश राज इस महान देश में नैतिक, भौतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विनाश लेकर आया है । मैं इस शासन को अभिशाप मानता हूँ। मैं शासन की इस व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने आया हूँ। ….. राजद्रोह मेरा धर्म हो गया है” ? 

A. 6 अप्रैल, 1930 को दांडी में 

B. सितम्बर, 1920 में कलकत्ता में कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में

C. दिसम्बर, 1928 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में 

D. 8 अप्रैल, 1942 को 

 

Q. 41. भारत के संविधान के निम्नांकित अनुच्छेदों में से किसको डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने ‘संविधान की आत्मा’ कहा है ?

A. अनुच्छेद 16 

B. अनुच्छेद 17 

C. अनुच्छेद 32 

D. अनुच्छेद 21 

 

Q. 42. निम्नांकित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है ? 

संवैधानिक प्रावधान स्रोत
A. मौलिक अधिकार संयुक्त राज्य अमेरिका
B. संसदीय लोकतंत्र ब्रिटेन 
C. नीति निर्देशक तत्त्व आयरलैण्ड
D. आपात उपबन्ध रूस

 

Q. 43. भारत सरकार अधिनियम, 1935 के संदर्भ में असत्य कथन की पहचान कीजिए । 

A. अधिनियम की अनुसूची 7 में तीन सूचियाँ थी, जो केन्द्र और प्रान्तों के मध्य शक्ति विभाजन को दर्शाती थी। 

B. केन्द्र सूची में 59 विषय थे। 

C. प्रांतीय सूची में 36 विषय थे। 

D. अवशिष्ट शक्तियाँ गवर्नर-जनरल में अन्तर्निहित की गईं। 

 

Q. 44. भारत के संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्त्तव्यों के सम्बंध में निम्नांकित कथनों में से कौन सा सही नहीं है ? 

A. भारत के संविधान में मौलिक कर्तव्यों का समावेश 42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा किया गया। 

B. भारत के संविधान में मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख अनुच्छेद 51-क में किया गया है।

C. भारत के नागरिक का यह कर्त्तव्य है कि वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद एवं ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करेगा। 

D. भारत के नागरिकों के लिए मौलिक कर्त्तव्यों का उल्लेख संविधान के भाग-4 में किया गया है। 

 

Q. 45. निम्नांकित को सुमेलित कीजिए : 

मूल अधिकार  अनुच्छेद 
I. कारखानों में बालकों  के नियोजन का प्रतिषेध  a . 23 
II. अंतः करण की स्वतंत्रता  b. 24 
III. बलात श्रम का प्रतिषेध  c. 25 
IV. अल्पसंख्यको के हितो की सुरक्षा  d. 29 

नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये : 

कूट : 

I II III IV
A. a b c d
B. b c a d
C. b c d a
D. c b a d

 

Q. 46. निम्नांकित में से कौन सा कथन भारत के राष्ट्रपति के संदर्भ में सही नहीं है ? 

A. वह संसद के किसी भी सदन को विघटित कर सकता है। 

B. वह दोनों सदनों में अभिभाषण और संदेश भेजने का अधिकार रखता है। 

C. वह दोनों सदनों का या किसी सदन का सत्रावसान कर सकता है।

D. वह अनुच्छेद 108 के अधीन कुछ दशाओं में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुला सकता है । 

 

Q. 47. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए : 

I. भारत में प्रधानमंत्री का चयन संसद करती 

II. प्रधानमंत्री की सलाह पर अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। 

III. प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त अपना पद धारण करता है। 

नीचे दिये कूट में से सही कथनों का चयन कीजिये : 

कूट : 

A. I एवं II 

B. II एवं III 

C. I एवं III 

D. I, II एवं III 

 

Q. 48. निम्नांकित राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों में से कौन सा भारत के संविधान में मूलतः सम्मिलित नहीं था ? 

A. पुरुष और स्त्री को समान रूप से जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्त करने का अधिकार 

B. ग्राम पंचायतों का संगठन 

C. उद्योगों के प्रबंधन में कर्मकारों की सहभागिता 

D. कृषि और पशुपालन का संगठन 

 

Q. 49. निम्नांकित राजनीतिक दलों में कौन सा एक वर्तमान में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल नहीं है ? 

A. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

B. भारतीय जनता पार्टी 

C. समाजवादी पार्टी 

D. बहुजन समाज पार्टी 

 

Q. 50. शिमला समझौते पर किस वर्ष में हस्ताक्षर हए ? 

A. 1961 

B. 1966 

C. 1972 

D. 1999 

 

Q. 51. निम्नांकित में से किस संयुक्त राष्ट्र महासचिव को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया? 

A. बान की मून 

B. कोफी अन्नान 

C. बुतरस बुतरस घाली 

D. ट्रिग्वे ली 

 

Q. 52. निम्नांकित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है ? 

राज्य राजनैतिक दल प्रतीक
A. असोम गण परिषद हाथी
B. केरल कांग्रेस सीढ़ी
C. शिरोमणि अकाली दल तराजू
D. लोक जनशक्ति पार्टी बंगला

 

Q. 53. भारत में केन्द्र-राज्य सम्बन्धों से सम्बन्धित सरकारिया आयोग प्रतिवेदन किस वर्ष प्रस्तुत किया गया ? 

A. 1983 

B. 1986 

C. 1987 

D. 1988 

 

Q. 54. भारत के सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र का हिस्सा वर्ष 2017-18 में था – 

A. 50 प्रतिशत 

B. 30 प्रतिशत 

C. 16 प्रतिशत 

D. 8 प्रतिशत 

 

Q. 55. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के द्वारा 2015 में राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी में संशोधन के पश्चात् भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास की दर की गणना के लिए निम्न में से किस माप का प्रयोग किया जाता है ? 

A. स्थिर साधन लागत पर विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद 

B. स्थिर साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद 

C. स्थिर साधन लागत पर सकल घरेलू उत्पाद 

D. स्थिर बाजार कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद 

 

Q. 56. निम्न में से किस वर्ष में भारत की स्थिर कीमतों पर प्रति व्यक्ति विशुद्ध राष्ट्रीय आय में गिरावट सर्वाधिक रही ? 

A. 1979-80 

B. 1991-92 

C. 1974-75 

D. 1972-73 

 

Q. 57. प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ? 

A. यह योजना वर्ष 2017 में प्रारंभ की गई। 

B. यह योजना भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा लागू की जा रही है। 

C. 2016-20 की अवधि के लिए इस योजना हेतु ₹ 6,000 करोड़ आबंटित किये गये हैं । 

D. इस योजना के अंतर्गत खेत से खुदरा बिक्री केंद्रों तक दक्ष आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के साथ आधुनिक अवरचना का सृजन होगा। 

 

Q. 58. भारतीय वायु सेना ने राजस्थान में जहाँ युद्धाभ्यास वायु-शक्ति 2019 करना तय किया : 

A. बाड़मेर 

B. पोखरण 

C. बीकानेर 

D. जयपुर 

 

Q. 59. वर्ष 2018 में भारत के सर्वश्रेष्ठ 10 पुलिस स्टेशनों में राजस्थान के दो पुलिस स्टेशनों को पहला और सातवाँ स्थान मिला । पहला स्थान पाने वाला police station at number one is पुलिस स्टेशन है 

A. पंचशील पुलिस स्टेशन, अजमेर 

B. सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन, जयपुर 

C. कालू पुलिस स्टेशन, बीकानेर 

D. लाखेरी पुलिस स्टेशन, बूंदी 

 

Q. 60. निम्नलिखित में से किसका दिसम्बर 2018 में राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में चयन हुआ था ? 

A. रुचिर मोदी 

B. पी.सी. जोशी 

C. सी.पी. जोशी 

D. ललित मोदी 

 

Q. 61. निम्न में से कौन सा कथन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम के बारे में सही नहीं 

A. राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम 2 अक्टूबर, 2006 से लागू हुआ। 

B. इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार के कम से कम एक सदस्य को वर्ष में कम से कम 100 दिन सुनिश्चित रोज़गार दिया जाना है, यदि वह व्यक्ति अकुशल शारीरिक श्रम करने को इच्छुक हो । 

C. 2 अक्टूबर, 2009 से राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम का नाम बदल कर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम कर दिया गया। 

D. इस स्कीम से लाभान्वित होने वालों में कम से कम 33 प्रतिशत महिलाएँ होनी चाहिए। 

 

Q. 62. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने दसवीं कक्षा की 2019 की परीक्षाएँ कराने की तिथियाँ तय की 

A. 14 से 27 मार्च 

B. 7 से 20 मार्च 

C. 12 से 24 मार्च 

D. 10 से 22 मार्च 

 

Q. 63. राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में जहाँ 

आयोजित हुआ 

A. सिटी पैलेस 

B. अल्बर्ट हॉल 

C. हवा महल 

D. विधानसभा भवन 

 

Q. 64. राजस्थान सरकार में अशोक चाँदना जिसके मंत्री हैं 

A. युवा मामलात एवं खेल 

B. ग्रामीण विकास 

C. पंचायती राज 

D. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य 

 

Q. 65. राजस्थान के उद्यान-कृषि विभाग ने जहाँ कृषि पारिस्थितिकी पर्यटन एवं अंतर्राष्ट्रीय पुष्प अनुसंधान केंद्र विकसित करने की योजना बनाई है 

A. माउंट आबू 

B. जोबनेर 

C. पुष्कर 

D. जयपुर 

 

Q. 66. जनवरी 2019 में पुणे में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में भीलवाड़ा की फिरदौस कायमखानी ने किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ? 

A. 200 मीटर बटरफ्लाई

B. बैडमिंटन 

C. 100 मीटर दौड़ 

D. टेबल टेनिस 

 

Q. 67.  दिसम्बर, 2018 में गाँव मामोसर में दो दिवसीय लोक संगीत और कला उत्सव का आयोजन किया गया । यह गाँव राजस्थान के किस क्षेत्र में स्थित है ? 

A. मारवाड़ 

B. शेखावाटी

C. मेवात 

D. हाड़ौती 

 

Q. 68. रमन एवं अनमोल की एक ही बुद्धिलब्धि है जो 120 है । रमन अनमोल से दो वर्ष छोटा है । यदि अनमोल 12 वर्ष का है तो रमन की मानसिक आयु क्या है ? 

A. 9 वर्ष 

B. 10 वर्ष 

C. 12 वर्ष 

D. 14 वर्ष 

 

Q. 69. वह प्रथम मनोवैज्ञानिक जिसने मानव व्यक्तित्व के अवचेतन भाग की व्यवस्थित रूप में छानबीन का प्रयास किया वह है 

A. अल्बर्ट बण्डूरा 

B. ई.एल. थार्नडाईक

C. मैक्स वर्दीमर 

D. सिग्मंड फ्रॉयड 

 

Q. 70. निम्नलिखित में से कौन सा कथन अधिगम के बारे में सर्वाधिक उपयुक्त है ? 

A. यह प्रक्रिया है उत्पाद नहीं।

B. यह अप्रकट प्रक्रिया है। 

C. यह अनायास होता है।

D. यह व्यवहार में अस्थायी परिवर्तन है। 

 

Q. 71. एक विचार अथवा अवधारणा के निर्माण में उपयुक्त वैचारिक प्रक्रिया जो नई, मौलिक तथा उपयोगी है क्या कहलाती है ? 

A. सृजनात्मकता 

B. उपलब्धि 

C. बुद्धि 

D. व्यक्तित्व 

 

Q. 72. राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं : 

A. वसुंधरा राजे 

B. कालीचरण सर्राफ 

C. गुलाबचंद कटारिया 

D. अरुण चतुर्वेदी 

 

Q. 73. निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धांत अधिगम के व्यवहारवादी सिद्धांतों में सम्मिलित नहीं है ? 

A. त्रुटि और प्रयास का सिद्धांत 

B. शास्त्रीय अनुबन्धन का सिद्धांत 

C. क्षेत्र सिद्धांत 

D. क्रिया प्रसूत अनुक्रिया अनुबंधन का सिद्धांत 

 

Q. 74. बी.एफ. स्कीनर का अधिगम सिद्धांत मुख्यतः “प्रयोगशाला प्रयोगों” पर आधारित था जबकि हल का सिद्धांत किस पर आधारित था ? 

A. परिकल्पनाओं पर 

B. गणितीय गणनाओं पर 

C. प्रयोगशाला से बाहर किये गये प्रयोग पर 

D. सामाजिक अधिगम पर 

 

Q. 75. निम्नलिखित में से कौन सा अधिगम का निर्मितिवादी विचार नहीं है ? 

A. अधिगम वैसा का वैसा (हूबहू) सम्प्रत्ययात्मक स्कीमा है। 

B. अधिगम एक सक्रिय अर्थ निर्माण प्रक्रिया है । 

C. नया अधिगम अधिगमकर्ता के पूर्व अधिगम पर आधारित होता है। 

D. अधिगम सामाजिक अन्तःक्रिया द्वारा सुगम होता है। 

 

Q. 76. गैने के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन से आठ में से चार अधिगम प्रकारों का सही पदानुक्रमिक क्रम है ? 

A. सम्प्रत्यय → सिद्धांत → बहु-विभेदीकरण → समस्या समाधान 

B. सिद्धांत → बहु-विभेदीकरण → सम्प्रत्यय → समस्या समाधान

C. समस्या समाधान → सम्प्रत्यय → सिद्धांत → बहु-विभेदीकरण 

D. बहु-विभेदीकरण → सम्प्रत्यय → सिद्धांत → समस्या समाधान 

 

Q. 77. निम्नलिखित में से कौन सी व्यक्तित्व आकलन की प्रक्षेपी तकनीक नहीं है ? 

A. बालक अन्तर्बोध परीक्षण 

B. शब्द साहचर्य परीक्षण 

C. वाक्य पूर्ति परीक्षण 

D. मिनेसोटा बहुस्तरीय व्यक्तित्व अनुसूची 

 

Q. 78. निम्नलिखित में से कौन सी अच्छे समायोजन की विशेषता नहीं है ? 

A. अपनी शक्तियों एवं सीमाओं का ज्ञान 

B. आकांक्षाओं का पर्याप्त स्तर 

C. प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझने की क्षमता

D. महत्त्वपूर्ण गलतियाँ खोजने की अभिवृत्ति 

 

Q. 79. निम्नलिखित में से अध्यापक का कौन सा कार्य विद्यार्थियों की सृजनात्मकता में रुकावट है ? .. 

A. विद्यार्थियों को नवाचारों के लिए प्रेरित करना। 

B. विद्यार्थियों को शीघ्रता से निर्णय के लिए जोर डालना। 

C. विद्यार्थियों को किसी वस्तु के हर संभव उपयोगों पर विचार के लिए कहना।। 

D. विद्यार्थियों को भिन्न-भिन्न रूप से विचार करने को प्रोत्साहित करना । 

 

Q. 80. भारतीय चिकित्सकों (फिजीशियन) के अनुसार, व्यक्तित्त्व के तीन अवयव पित्त (बाईल), वात (वायु) और कफ (म्यूकस) है । व्यक्तित्त्व का यह वर्गीकरण कहलाता है 

A. मनोविश्लेषण सिद्धांत 

B. घटना-क्रियाशास्त्र सिद्धांत 

C. प्रकार सिद्धांत 

D. शीलगुण सिद्धांत 

 

Q. 81. निम्नलिखित में से व्यक्ति की कौन सी विशेषता सांवेगिक बुद्धिमान व्यक्ति की विशेषताओं में सम्मिलित नहीं है ? 

A. दूसरों के विभिन्न प्रकार के संवेगों को पहचानना। 

B. संवेगों की अभिव्यक्ति पर नियंत्रण न रख पाना । 

C. अपने संवेगों की प्रकृति और तीव्रता को सही प्रकार समझना। 

D. संवेगों की अभिव्यक्ति को सही प्रकार से नियमित करना। 

 

Q. 82. मंद गति से सीखने वाले बालकों के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शैक्षिक प्रावधान उपयुक्त नहीं है ? 

A. उपचारात्मक शिक्षण 

B. प्रतियोगिता न रखना 

C. त्वरण 

D. लेबलिंग न करना 

 

Q. 83. अधिगम में अभिप्रेरणा का निम्नलिखित में से कौन सा कार्य नहीं है ? 

A. जीव को क्रमहीन तरीके से गतिमान करने में मदद करना। 

B. जीव के व्यवहार को ऊर्जा प्रदान करना और बनाये रखना। 

C. जीव के व्यवहार को निर्देशित और नियंत्रित करना। 

D. जीव की क्रिया को चयनित ध्येय की तरफ निर्देशित करना। 

 

Q. 84. एक पाँच वर्ष की शारीरिक आयु वाला बालक/बालिका सात वर्षीय आयु वाले के समान परीक्षण पदों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लेता/लेती हैं । उसकी बुद्धि लब्धि होगी 

A. 140 

B. 71.5 

C. 90 

D. 120 

 

Q. 85. किशोरों के शारीरिक विकास के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है ? 

A. द्वितीयक लैंगिक लक्षणों (विशेषताओं) का विकास। 

B. शारीरिक क्रियाओं और योग्यताओं में वृद्धि 

C. मांसपेशीय ताकत में वृद्धि । 

D. शरीर के अनुपात में कोई परिवर्तन न होना। 

 

Q. 86. निम्नलिखित में से कौन सा एक अभिक्षमता परीक्षण का उपयुक्त अनुप्रयोग होगा ? 

A. बालक ने अध्यापक की कक्षा में क्या सीखा इसका परीक्षण करना। 

B. बालक के गणित के मानकों के निर्धारण का परीक्षण करना। 

C. बालक के चिकित्सा व्यवसाय (डॉक्टरी) में सफल होने का परीक्षण करना । 

D. बालक का बोर्ड की कक्षा को पास कर सकने के निर्धारण का परीक्षण करना । 

 

Q. 87. एक बालक बद्धि में औसत, उपलब्धि अभिप्रेरणा में उच्च, सृजनात्मकता में निम्न और सामाजिक विकास में औसत है यह उदाहरण है 

A. अन्तर्वैयक्तिक भिन्नता 

B. अन्तःवैयक्तिक भिन्नता 

C. मापनीय वैयक्तिक भिन्नता 

D. अवलोकनीय वैयक्तिक भिन्नता 

 

Q. 88. बालक के विकास के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ? 

A. विकास केवल आनुवंशिकी का परिणाम 

B. विकास सतत प्रक्रिया नहीं है। 

C. विकास की गति बालक और बालिकाओं में एकसमान होती है। 

D. विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर होता है। 

 

Q. 89. कौन सी फसल का उत्पादन आहड़ में नहीं होता था ? 

A. गेहूँ 

B. बाजरा 

C. चावल 

D. जौ 

 

Q. 90. गुर्जर-प्रतिहारों की राजधानी कौन सी थी ? 

A. पी-लो-मो-लो (भीनमाल) 

B. बूढ़ा पुष्कर (अजमेर) 

C. मांडव्यपुर (जोधपुर) 

D. जांगल (बीकानेर) 

 

Q. 91. ‘हरकेलि’ संस्कृत नाटक के रचयिता कौन हैं ? 

A. अजयराज चौहान

B. विग्रहराज प्रथम

C. विग्रहराज चतुर्थ

D. पृथ्वीराज चौहान 

 

Q. 92. महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को कौन से युद्ध में पराजित किया ? 

A. पानीपत 

B. खातोली 

C. नागौर 

D. उदयपुर 

 

Q. 93. किस सन में अकबर ने मानसिंह को 7000 जात व 6000 सवार का मनसब प्रदान किया ? 

A. 1599 

B. 1601 

C. 1603 

D. 1605 

 

Q. 94. सन् 1837 में बीजक पहाड़ी (बैराठ) स्थित अशोक के शिलालेख को किसने खोजा ? 

A. कैप्टन बार्ट 

B. कर्नल जैम्स टॉड 

C. कैप्टन हॉकिन्स

D. आर.सी. अग्रवाल 

 

Q. 95. ‘सम्प सभा’ की स्थापना किसने की थी ? 

A. गोविन्द गुरु 

B. मोतीलाल तेजावत 

C. रामनारायण चौधरी 

D. गोपालसिंह खरवा 

 

Q. 96. मेवाड़ प्रजा मण्डल की स्थापना किसने की थी? 

A. मीठालाल व्यास 

B. माणिकलाल वर्मा 

C. हीरालाल शास्त्री 

D. मघाराम वैद्य 

 

Q. 97. मत्स्य संघ का राजस्थान में विलय कब हुआ ? 

A. 18 अप्रैल, 1948 

B. 30 मार्च, 1949 

C. 15 मई, 1949

D. 26 जनवरी, 1950 

 

Q. 98. स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान निम्न में से कौन सी महिला जेल नहीं गई ? 

A. अंजना देवी 

B. नारायणी देवी 

C. रत्ना शास्त्री 

D. काली बाई. 

 

Q. 99. किस लोक देवता की पत्नी उनकी मृत्यु के बाद सती हो गई ? 

A. मल्लीनाथ 

B. हरबूजी 

C. तेजाजी 

D. देवजी 

 

Q. 100. किस शासक को ‘हशमत वाला राजा’ कहा जाता था ? 

A. शेरशाह सूरी 

B. राव मालदेव 

C. मानसिंह प्रथम 

D. चन्द्रसेन 

 

Answer Sheet 
Question 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
Answer B C B B D D A D B D
Question 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20
Answer B B C C D D C C B D
Question 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30
Answer C A C D C B B B A D
Question 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40
Answer C D A B D B D D B A
Question 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50
Answer C D C D B A B C C C
Question 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60
Answer B B C C D A B B C C
Question 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70
Answer A A B A A A B C D A
Question 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80
Answer A C C B A D D D B C
Question 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90
Answer B C A A D C B D * A
Question 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100
Answer C B D A A B C D C B

Leave a Reply

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×