Patwari Previous Year Paper 2011 (Jaipur-Udaipur-Sirohi)

Patwari Previous Year Paper 2011 

(JaipurUdaipurSirohi)

Q. 1. किस अधिनियम के द्वारा बोर्ड ऑफ कंट्रोल की स्थापना की गई ? 

A. चार्टर एक्ट, 1833 

B. पिटस इंडिया एक्ट, 1784 

C. रेग्यूलेटिंग एक्ट, 1773 

D. भारत सरकार अधिनियम, 1858 

 

Q. 2. मंत्रिपरिषद के सामूहिक उत्तरदायित्व से आशय है- 

A. एक मंत्री के इस्तीफ़ा देने पर सभी को इस्तीफ़ा देना पड़ता है। 

B. एक मंत्री को पद से हटाने पर सभी अपने पद से मुक्त हो जाते है। 

C. एक मंत्री के विरूद्ध लोकसभा में अविश्वास मत पारित हो जाने पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद को इस्तीफ़ा देना पड़ता है। 

D. इनमें से कोई नहीं। 

 

Q. 3. राज्य की किस खिलाड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में ‘डिस्कस थ्रो’ में स्वर्ण पदक जीता है ? 

A. कृष्णा पूनिया ने 

B. सृष्टि टंडन ने 

C. रेखा आचार्य ने 

D. के. शामिनी ने 

 

Q. 4. सितम्बर 2010 में राजस्थान के किस सरकारी अस्पताल में पहली बार टेस्ट टयूब बेबी का जन्म हुआ ? 

A. जे. एल. एन. अस्पताल, अजमेर 

B. एस. एम. एस. अस्पताल, जयपुर 

C. महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर 

D. महाराणा भोपाल सिंह अस्पताल, उदयपुर 

 

Q. 5. संकटग्रस्त जीव-जंतुओं को निम्न में से कौन सी सूची में रखा जाता है ? 

A. काली सूची 

B. नीली सूची 

C. भूरी सूची 

D. लाल सूची 

 

Q. 6. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा कहाँ पर स्थित है ? 

A. दिल्ली 

B. पुणे 

C. हैदराबाद 

D. नागपुर 

 

Q. 7. विशिष्ट पहचान पत्र ‘यूआईडी’ में अंकों की संख्या कितनी होगी ? 

A. 10 

B. 12 

C. 15 

D. 16 

 

Q. 8. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना का क्रियान्वयन किसके द्वारा किया गया है ? 

A. जिला परिषद के ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ द्वारा 

B. केन्द्र सरकार द्वारा 

C. जिलाधीश द्वारा 

D. इनमें से कोई नहीं 

 

Q. 9. वृद्धावस्था पेंशन योजना में वृद्ध दंपत्ति की संयुक्त पेंशन कितनी है ? 

A. 300 रूपये 

B. 500 रूपये 

C. 600 रूपये 

D. 400 रूपये 

 

Q. 10. समन्वित नारू रोग उन्मूलन परियोजना राज्य के किन जिलों में लागू की गई ? 

A. बांसवाड़ा, झालावाड़ तथा बारां 

B. कोटा, बूँदी तथा करौली 

C. धौलपुर, दौसा तथा भरतपुर 

D. डूंगरपुर, बांसवाड़ा तथा उदयपुर 

 

Q. 11. राजस्थान में पहली आयुर्वेदिक औषधि प्रयोगशाला कहाँ स्थापित की गई है ? 

A. जोधपुर में 

B. अजमेर में 

C. जालौर में 

D. सिरोही में 

 

Q. 12. ‘स्वयं सिद्धा योजना’ कब लागू की गई ? 

A. जिलाधीश 

B. संभागीय आयुक्त 

C. जिला पुलिस अधीक्षक 

D. इनमें से कोई नहीं 

 

Q. 13. दान देने में निम्न में से कौन सबसे आगे है ? 

A. लैरी एलिसन 

B. बिल गेट्स 

C. रतन टाटा 

D. ओग्राह विन्फ्रे 

 

Q. 14. निम्न में से कौनसा टेक्स केवल राज्य सरकार लगाती है ? 

A. मनोरंजन कर 

B. निगम कर 

C. वैल्थ कर 

D. आयकर 

 

Q. 15. निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है ? 

A. राज्य की कार्यपालिका में राज्यपाल और एक मंत्रिपरिषद होती है। 

B. राज्यपाल राज्य की कार्यपालिका का वैधानिक प्रमुख होता है। 

C. मंत्रिपरिषद राज्य की कार्यपालिका की वास्तविक प्रधान होती है। 

D. राज्यपाल की नियुक्ति केंद्रीय मंत्रिमण्डल करता है। 

 

Q. 16. जिले की पुलिस व्यवस्था का प्रमुख होता है ? 

A. पुलिस अधीक्षक 

B. डी.आई.जी. 

C. आई.जी. 

D. इनमें से कोई नहीं 

 

Q. 17. भरतपुर संभाग में कुल कितने जिले है ? 

A. 5 जिले 

B. 4 जिले 

C. 6 जिले 

D. 7 जिले 

 

Q. 18. सरकार की आँख, कान तथा बाँहों की भाँति जिले में कौन कार्य करता है ? 

A. 1995 ई. में 

B. 1999 ई. में 

C. 2001 ई. में 

D. 2005 ई. में 

 

Q. 19. राज्य में वर्तमान में कितनी ग्राम पंचायतें है ? 

A. 10,000 

B. 9900 

C. 9177 

D. 8,000 

 

Q. 20. निम्न में कौन सा कथन असत्य है ? 

A. पंचायती राज में कार्य का स्पष्ट विभाजन नहीं है। 

B. वित्तीय संसाधनों की कमी 

C. अशिक्षा 

D. ग्राम पंचायतों की बैठकों की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करता है। 

 

Q. 21. अरावली पर्वत श्रृंखला के प्रमुख दर्रें है – 

A. रोहतांग दर्रा 

B. जेलप ला और नापू ला दर्रें 

C. दूसूरी व हापी दर्रें 

D. शिपकी ला दर्रा 

 

Q. 22. तालछापर और परिहारा रन क्षेत्र है – 

A. घग्घर क्षेत्र में 

B. शेखावाटी क्षेत्र में 

C. गोडवार बेसिन में

D. नागौर क्षेत्र में 

 

Q. 23. बांसवाडा जिले में खाटू के निकट कौन सी नदी प्रवेश करती है ? 

A. माही 

B. साबरमती 

C. सोम 

D. चम्बल 

 

Q. 24. राजस्थान में मूंगफली का सर्वाधिक उत्पादन होता है- 

A. जोधपुर 

B. बीकानेर 

C. जयपुर 

D. सिरोही 

 

Q. 25. राजस्थान में भैंस अनुसंधान एवं प्रजनन केन्द्र कहां स्थापित किया गया है ? 

A. वल्लभनगर (उदयपुर में)

B. फलौदी (जोधपुर में)

C. लूणकरणसर (बीकानेर) में 

D. इनमें से कोई नहीं 

 

Q. 26. मरूस्थल का जहाज कहलाता है – 

A. भेड़ 

B. बैल 

C. ऊँट 

D. घोड़ा 

 

Q. 27. राजस्थान में घास के मैदान या चारागाहों को कहा जाता है – 

A. बीड़ 

B. पेडोक्स 

C. A व B दोनों 

D. इनमें से कोई नहीं 

 

Q. 28. नगर सर्वेक्षण है – 

A. सम्पत्ति रेखा के निर्धारण तथा जमीन का क्षेत्रफल निकालने आदि से है। 

B. भू-मापन हेतु किया गया सर्वेक्षण। 

C. शहर की गलियों, सड़कें तथा सीवर के निर्माण के लिए किया गया सर्वेक्षण। 

D. समस्त वर्णित कथन। 

 

Q. 29. गुलाबी मिट्टी के उत्पादन में राजस्थान का कौन सा स्थान है ? 

A. पहला 

B. दूसरा 

C. तीसरा 

D. चौथा 

 

Q. 30. वर्ष 2010 में किस राजस्थानी साहित्यकार की 194वीं जयंती है ? 

A. सूर्यकरण 

B. बांकीदास 

C. दयालदास 

D. सूर्यमल्ल मिश्रण 

 

Q. 31. ’मरुवाणी’ क्या है ? 

A. राजस्थानी भाषा की मासिक पत्रिका। 

B. जयपुर रेडियो स्टेशन से प्रसारित कार्यक्रम। 

C. राजस्थानी भाषा का शब्दकोष। 

D. प्रमुख राजस्थानी गीतों का संग्रह। 

 

Q. 32. राजस्थानी परिधान के प्रतीक है – 

A. पगड़ियाँ 

B. पायजामें 

C. परके और पायजामें 

D. समस्त वर्णित विकल्प 

 

Q. 33. वयोवृद्धों के देहावसान पर श्मशान ले जाते समय रास्ते में अर्थी पर पैसे फेंके जाते है, उसे कहते है- 

A. न्योछावर 

B. बिखेर 

C. सामेला 

D. उछाल 

 

Q. 34. ‘मौसर’ क्या है ? 

A. राजस्थान की एक झील का नाम। 

B. सती प्रथा से संबंधित। 

C. राजस्थान में मृत्युभोज की प्रथा। 

D. अरावली पर्वत की एक जनजाति। 

 

Q. 35. किस लोकदेवता की ख्याति ‘चार हाथों वाले देवता’ के रूप में हुई ? 

A. तल्लीनाथ जी 

B. वीरकल्ला जी 

C. भूरिया बाबा 

D. मल्लीनाथ जी 

 

Q. 36. ‘मतीरां रौ भारौ बांधणौ’ से आशय है – 

A. मूर्ख समूह को संगठिन करने का असफल प्रयास। 

B. फसादी आदमी को छोड़ना। 

C. किसी बात को व्यर्थ में पकड़े रहना। 

D. बदनामी किसी को स्वीकार्य नहीं होती। 

 

Q. 37. गरासियों द्वारा किए जाने वाले किस नृत्य में वाद्ययंत्रों का प्रयोग नहीं होता है ? 

A. वालर 

B. शंकरिया 

C. वागड़िया 

D. घुड़ला 

 

Q. 38. बीकानेर के ‘लहरिये व मोण्डे’ प्रसिद्ध है तो सांगानेर के – 

A. अजरक प्रिंट 

B. सांगानेरी प्रिंट 

C. जाजम 

D. कशीदाकारी 

 

Q. 39. मुसलमानों के किस त्यौहार के दिन ताजिए निकाले जाते है ? 

A. इदुलजुहा 

B. बारावफात 

C. शब-ए-बरात 

D. मोहर्रम 

 

Q. 40. सामाजिक क्षेत्र में कौन-कौन से सुधार किए गए? 

A. स्त्री शिक्षा 

B. विधवा विवाह 

C. बाल विवाह 

D. समस्त वर्णित विकल्प 

 

Q. 41. ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा एक ही स्थान पर सभी प्रकार के ऋणों को उपलब्ध करवाने वाली योजना है – 

A. एकलव्य योजना 

B. कैफी कार्ड योजना 

C. मांडा योजना 

D. भीनमाल योजना 

 

Q. 42. राजस्थान में मुस्लिम सत्ता के प्रसार का सर्वाधिक श्रेय दिया जाता है – 

A. इल्तुतमिश को 

B. जलालुद्दीन खिलजी को 

C. रजिया को 

D. अलाउद्दीन खिलजी को 

 

Q. 43. अकबर का नवरत्न जिसने बंगाल, उड़ीसा एवं बिहार में अफगानों का विद्रोह दबाने में अहम भूमिका निभाई- 

A. राजा जयसिंह 

B. राजा मानसिंह 

C. राजा रामसिंह 

D. राजा माधोसिंह 

 

Q. 44. आहड़ सभ्यता के लोग किस खाद्य पदार्थ से अच्छी प्रकार परिचित थे ? 

A. गेहूँ 

B. चावल 

C. मक्का 

D. बाजरा 

 

Q. 45. गणेश्वर सभ्यता का सम्बन्ध किस नदी से है ? 

A. सरस्वती 

B. आहड़ 

C. सिन्धु 

D. कांतली 

 

Q. 46. निम्न में से कौन सा स्थान किसान आंदोलन से जुड़ा नहीं है? 

A. रूपवास 

B. बेगू 

C. बाणसुर 

D. बिजौलिया 

 

Q. 47. किस स्वतंत्रता सेनानी को जेल में ही जिन्दा जला दिया गया ? 

A. सागरमल गोपा 

B. प्रतापसिंह बारहठ 

C. मानाभाई 

D. गोपालसिंह 

 

Q. 48. देलवाड़ा स्थित ‘आदिनाथ मंदिर’ का निर्माण किसने करवाया ? 

A. बघेलाराजा कर्ण 

B. विमलशाह 

C. चन्द्रगुप्त मौर्य 

D. संप्रति 

 

Q. 49. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय राजस्थान में देशी रियासतें थी – 

A. 25 

B. 19 

C. 21 

D. 29 

 

Q. 50. बिजौलिया आंदोलन का दूसरी बार प्रारंभ होने का कारण था – 

A. भूमिकर में वृद्धि 

B. चंवरी कर 

C. चरागाह कर में वृद्धि 

D. गृहकर का प्रारंभ 

 

Q. 51. ‘राजभाषा अधिनियम’ कब पारित हुआ ? 

A. 10 जुलाई, 1955 

B. 10 मई, 1963 

C. 10 जनवरी, 1956 

D. 14 सितम्बर, 1949 

 

Q. 52. राजभाषा नियम 1976 में ‘ग’ क्षेत्र में कौन सा राज्य सम्मिलित है ? 

A. बिहार 

B. मध्यप्रदेश 

C. असम 

D. पंजाब 

 

Q. 53. (…….) कोष्ठक में दिए गए चिह्न का कब उपयोग किया जाता है ? 

A. वाक्य में छोड़े गए स्थान पर। 

B. दूसरे की उक्ति को उद्धृत करने के लिए। 

C. जहां वाक्य पूरा होता हो। 

D. पढ़ते समय थोड़ी देर रूकने के लिए। 

 

Q. 54. किस क्रम में विराम चिह्न का ठीक प्रयोग नहीं हुआ है? 

A. जी हाँ, मैं भी आपके साथ चलूँगा। 

B. कम्प्यूटर आज के युग की अनिवार्यता 

C. सैनिक (प्रणाम करते हुए)-महाराज की जय हो 

D. वाह आपने तो कमाल कर दिया ? 

 

Q. 55. ‘ज्ञ’ व्यंजन किन ध्वनियों के मेल से बनता है ? 

A. ग् +अ 

B. ज् + ञ 

C. ग् + ज 

D. ज् + अ 

 

Q. 56. किस क्रम में सघोष महाप्राण काकल्य व्यंजन है? 

A. क 

B. छ 

C. ह 

D. ल 

 

Q. 57. किस क्रम में ‘ड़, ढ़’ व्यंजन के लिए सटीक बात कहीं गई है ? 

A. उत्क्षिप्त मूर्धन्य व्यंजन 

B. स्पर्शी व्यंजन 

C. स्पर्श – संघर्षी व्यंजन 

D. पार्श्विक व्यंजन 

 

Q. 58. किस क्रम में विवृत स्वर है ? 

A. ई 

B. ए 

C. उ 

D. आ 

 

Q. 59. ‘उसे क्या पता, जिसे कभी कोई कष्ट न हुआ हो।’ में कौन सा सर्वनाम है ? 

A. सम्बन्धवाचक 

B. निजवाचक 

C. प्रश्नवाचक 

D. अनिश्चयवाचक 

 

Q. 60. किस क्रम में निश्चयवाचक सर्वनाम का सही उदाहरण है ? 

A. अरे ना लायक ! तू इधर क्या कर रहा है । 

B. इस पुस्तक को देखो, यह कितनी उपयोगी है। 

C. कोई कुछ भी कहे, हमें क्या। 

D. आपका शुभ नाम क्या है ? 

 

Q. 61. गहरे शब्द का कारक बताइए:- ‘मेंढ़क को पत्थर से मत मारो’। 

A. अधिकरण कारक 

B. संबंध कारक 

C. करण कारक 

D. कर्म कारक 

 

Q. 62. किस क्रम में सम्प्रदान कारक का सही प्रयोग हुआ है? 

A. बच्चों के लिए मिठाई लाओ। 

B. हाथ से घड़ी गिर गई। 

C. हिमालय से नदी निकलती है। 

D. आसमान का रंग नीला है। 

 

Q. 63. ‘क्रिया का प्रभाव या फल जिस संज्ञा या सर्वनाम पर पड़ता है,’ उसे कौन सा कारक कहते है ? 

A. कर्ता कारक 

B. अपादान कारक 

C. सम्प्रदान कारक 

D. कर्म कारक 

 

Q. 64. ‘यावज्जीवन’ में कौन सा समास है? 

A. तत्पुरूष समास 

B. अव्ययी भाव समास 

C. बहुब्रीहि समास 

D. द्वन्द्व समास 

 

Q. 65. किस क्रम में बहुब्रीहि समास का उदाहरण नहीं है? 

A. सिंहवाहिनी 

B. हिरण्यगर्भ 

C. वसुंधरा 

D. देशवासी 

 

Q. 66. कौन सा क्रम सही नहीं है ? 

A. कर्मनिष्ठ = अधिकरण तत्पुरूष समास 

B. पुरूषोत्तम = बहुब्रीहि समास 

C. आपादमस्तक = अव्ययीभाव समास 

D. मंदबुद्धि = कर्मधारय तत्पुरूष समास 

 

Q. 67. किस क्रम में कर्मधारय समास का उदाहरण है ? 

A. शुभागमन 

B. मालगाड़ी 

C. अनभिज्ञ 

D. मुनिश्रेष्ठ 

 

Q. 68. ‘परिश्रमी छात्र कभी असफल नहीं होते’ में किस शब्द में विशेषण है ? 

A. छात्र 

B. असफल 

C. परिश्रमी 

D. कभी 

 

Q. 69. ‘चालीस छात्रों ने ठीक उत्तर दिया’ में कौन सा विशेषण है ? 

A. अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण 

B. निश्चित संख्यावाचक विशेषण 

C. परिमाणवाचक विशेषण 

D. गुणवाचक विशेषण 

 

Q. 70. किस क्रम में गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है ? 

A. बच्चों की त्वचा मुलायम होती है। 

B. उसने पाँच मीटर कपड़ा खरीदा। 

C. उसके पास चार पुस्तकें हैं। 

D. उस वृक्ष को मत काटो। 

 

Q. 71. ‘संजय बहुत देर से टहल रहा है’ में कौन सी क्रिया है? 

A. सकर्मक क्रिया 

B. अकर्मक क्रिया 

C. प्रेरणार्थक क्रिया 

D. संयुक्त क्रिया 

 

Q. 72. कौन सा क्रम सहीं नहीं है ? 

A. मुकेश खाना पकवाता है – प्रेरणार्थक क्रिया 

B. घोड़ा सड़क पर खड़ा है – अकर्मक क्रिया 

C. पुलिस ने चोर को पकड़वाया – अकर्मक क्रिया 

D. माधुरी पुस्तक पढ़ती है – सकर्मक क्रिया 

 

Q. 73. ‘निर्निमेष’ शब्द में कौन सा उपसर्ग है ? 

A. निर् 

B. नि 

C. निः 

D. निस् 

 

Q. 74. किस क्रम में उपसर्ग का सही प्रयोग नहीं हुआ ? 

A. निलंबन – नि 

B. निराकरण – निर् 

C. दुर्याेधन – दु 

D. अपहरण – अप 

 

Q. 75. ‘अभि’ उपसर्ग किस अर्थ में प्रयुक्त होता है ? 

A. अपवाद, विपरीत 

B. सामने, पास, विशेष 

C. नीचा, बुरा, हीन 

D. पीछे, समान 

 

Q. 76. किस क्रम में कर्मवाचक कृत प्रत्यय नहीं है ? 

A. खिलौना 

B. ओढ़ना 

C. चलनी 

D. खुरचन 

 

Q. 77. किस क्रम में भाववाचक कृत प्रत्यय है ? 

A. लिखाई 

B. पियक्कड़ 

C. लुटेरा 

D. चालाक 

 

Q. 78. ‘साध्वाचरण’ का संधि-विच्छेद किस क्रम में है ? 

A. साध + चरण 

B. साधव + चरण 

C. साधु + आचरण 

D. साध + आचरण 

 

Q.79. किस क्रम में वृद्धि संधि नहीं है ? 

A. स्व + ऐच्छिक = स्वैच्छिक 

B. महा + ऊर्जा = महोर्जा 

C. जल + ओक = जलौक 

D. वसुधा + एव = वसुधैव 

 

Q. 80. किस क्रम में अयादि संधि नहीं है ? 

A. नि +अस्त = न्यस्त 

B. श्रौ + अक = श्रावक 

C. गो + इन्द्र = गवेन्द्र 

D. गै + अन = गायन 

 

Q. 81. किस क्रमांक में ‘वाग्वैभव’ का संधि-विच्छेद सटीक है? 

A. वाग +वैभव 

B. वाक + वैभव 

C. वाक् + वैभव 

D. वाग् + वैभव 

 

Q. 82. किस क्रम में सही संधि नहीं हुई है ? 

A. षट़् + मुख = षण्मुख 

B. जगत् + माता = जगन्माता 

C. तीर्थम् + कर = तीर्थंकर 

D. भवत् + निष्ठ = भवनिष्ठ 

 

Q. 83. ‘छाती पर पत्थर रखना’ मुहावरे का सही अर्थ है- 

A. कठोर हृदय। 

B. विपत्ति में भी विचलित न होना। 

C. विवश होना। 

D. तनिक भी न पसीजना। 

 

Q. 84. किस क्रम में मुहावरा है ? 

A. दाहिना हाथ। 

B. समय चूकि पुनि का पछिताने। 

C. सबधान बाईस पंसेरी। 

D. नेकी कर दरिया में डाल। 

 

Q. 85. ‘गंगा गए गंगा दास, जमुना गए जमनादास’ का सटीक अर्थ है – 

A. अच्छा तीर्थयात्री 

B. यशस्वी व्यक्ति 

C. अवसरवादी व्यक्ति 

D. यह सभी 

 

Q. 86. ‘सबसे अलग स्थिति’ किस लोकोक्ति का अर्थ है ? 

A. ढाक के तीन पात 

B. तीन लोक से मथुरा न्यारी 

C. तू डाल-डाल, मैं पात-पात 

D. इनमें से कोई नहीं 

 

Q. 87. किस क्रम में शुद्ध शब्द है ? 

A. जोत्सना 

B. तदोपरांत 

C. झांसी 

D. तनख़्वाह 

 

Q. 88. किस क्रम में शुद्ध वर्तनी नहीं है ? 

A. गरिष्ठ 

B. तश्तरी 

C. चारूताई 

D. नीरव 

 

Q. 89. किस क्रम में अशुद्ध वाक्य है ? 

A. कंस की हत्या कृष्ण ने की थी। 

B. उन्नति के मार्ग में बाधाएं भी आती है। 

C. मैंने इस काम में बड़ी भूल की। 

D. प्रेम करना तलवार की धार पर चलना है। 

 

Q. 90. किस क्रम में ‘आयुष्मान’ का पर्यायवाची नहीं है ? 

A. चिरंजीव 

B. दीर्घजीवी 

C. पुत्र 

D. शतायु 

 

Q. 91. किस क्रम में सही पर्यायवाची नहीं है ? 

A. अलंकार = आभूषण, भूषण, गहना 

B. आंसू = नयन, तारिका, नीर 

C. इष्ट = वांछनीय, अभिप्रेत, अभिष्ट 

D. आडम्बर = ढोंग, ठकोसला, पाखंड 

 

Q. 92. कौन सा क्रम सटीक नहीं है ?(विलोम के अर्थ में)

A. कठोर-कोमल 

B. पंडित-विद्वान 

C. धनात्मक-ऋणात्मक 

D. दाखिल-खारिज 

 

Q. 93. ‘पुरोगामी’ का विलोम है ? 

A. पश्चगामी 

B. उर्ध्वगामी 

C. पतनगामी 

D. अपूर्ण 

 

Q. 94. ‘DEFACTO’ का हिन्दी समानार्थी है- 

A. कमी 

B. तथ्यात्मक 

C. वास्तविक 

D. कमजोर 

 

Q. 95. ‘BROCHURE’ का हिन्दी समकक्ष शब्द है- 

A. आय-व्यय 

B. बजट 

C. सूची 

D. विवरणिका 

 

Q. 96. ‘विस्थापित’ का अंग्रेजी समकक्ष शब्द है- 

A. DISPLACED 

B. DISPOSAL

C. DISCLAIM

D. DISBAND

 

Q. 97. कौन सा क्रमांक उचित नहीं है ? 

A. बलि – बलिदान, बली – शक्तिशाली 

B. सुर – देवता, शूर – वीर 

C. वसन – बर्तन, व्यसन – मद्यपान 

D. शोक – दुख, शौक – चाव 

 

Q. 98. किस क्रम में देशज शब्द है ? 

A. तमन्ना 

B. भोंदू 

C. अग्नि 

D. अक्षि 

 

Q. 99. किस क्रम में तत्सम शब्द नहीं है ? 

A. घोटक 

B. उष्टं 

C. मक्षिका 

D. छतरी 

 

Q. 100. किस क्रम में तदभव शब्द है- 

A. औष्ठ 

B. उल्लू 

C. वानर 

D. मृत्तिका 

 

Q. 101. प्रथम पचास प्राकृत संख्याओं का औसत कितना है ? 

A. 12.25 

B. 21.25 

C. 25 

D. 25.5 

 

Q. 102. 20 लड़को के एक समूह के औसत भार की गणना 89.4 किग्रा. की गई बाद मे ज्ञात हुआ कि एक लड़के के 87 किग्रा. भार के स्थान पर 78 किग्रा. पढ़ा गया सहीं औसत भार कितना है ? 

A. 88.95 किग्रा. 

B. 89.25 किग्रा. 

C. 89.55 किग्रा. 

D. 89.85 किग्रा. 

 

Q. 103. एक वर्कशाप में कार्यरत सभी कर्मचारियों का औसत वेतन 8000 रु. है इनमें से 7 अभियंताओं का औसत वेतन 12000 रु. है तथा शेष कर्मचारियों का औसत वेतन 6000 रु. है। वर्कशाप में कार्यरत सभी कर्मचारियों की संख्या कितनी है? 

A. 20 

B. 21 

C. 22 

D. 23 

 

Q. 104. एक सप्ताह के प्रथम चार दिनों का औसत तापमान 40.20 C था अंतिम चार दिनों का औसत तापमान 41.30 C था पूरे सप्ताह का औसत तापमान 40.60 C हो तो चौथे दिन का तापमान कितना है। 

A. 38.50

B. 40.80

C. 41.30

D. 41.80

 

Q. 105. 3 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति, उसकी पत्नी तथा उसके पुत्र की औसत आयु 27 वर्ष थी जबकि 5 वर्ष पूर्व उसकी पत्नी तथा उसके पुत्र की औसत आयु 20 वर्ष थी उस व्यक्ति की वर्तमान आयु कितनी है? 

A. 35 वर्ष 

B. 40 वर्ष 

C. 50 वर्ष 

D. 52 वर्ष 

 

Q. 106. 130 का x% = 11.7 है तो x का मान होगा ? 

A. 0.09 

B. 0.9 

C. 9 

D. 90 

 

Q. 107. 50% अल्कोहल की मात्रा वाले 9 ग्राम शेविंग लोशन में कितने ग्राम पानी मिलाया जाये कि लोशन में एल्कोहल की मात्रा 30% हो जाए ? 

A. 4 ग्राम 

B. 5 ग्राम 

C. 6 ग्राम 

D. 7 ग्राम 

 

Q. 108. किसी वस्तु के मूल्य में 20% कटौती कर दी गई उसे पूर्व मूल्य पर लाने हेतु इस नये मूल्य में कितने प्रतिशत वृद्धि करनी होगी ? 

A. 20% 

B. 16⅔% 

C. 24% 

D. 25% 

 

Q. 109. एक टोकरी में रखे आमों में से 20% खराब है इस टोकरी में खराब आमों की संख्या 35 हो तो कुल आम कितने है ? 

A. 175 

B. 160 

C. 180 

D. 170 

 

Q. 110. एक परीक्षा में उतीर्ण होने के लिए 40% अंक लाने थे उसने 178 अंक प्राप्त किए तथा 22 अंकों से अनुतीर्ण घोषित किया गया कुल पूर्णांक कितने थे ? 

A. 200 

B. 500 

C. 800 

D. 1000 

 

Q. 111. 1 रु. के 20 की दर से बटन बेचने पर एक दुकानदार को 4% हानि होती है। 20% लाभ कमाने हेतु 1 रु. के कितने की दर से उन्हें बेचा जाना चाहिए? 

A. 25 

B. 24 

C. 20 

D. 16 

 

Q. 112. एक फल विक्रेता को 36 संतरे बेचने पर 4 संतरों के विक्रय मूल्य के बराबर हानि होती है उसका हानि प्रतिशत कितना है ? 

A. 10% 

B. χ

C. 11¹⁄9%

D. 12% 

 

Q. 113. एक घड़ी 144 रु. में बेची गई यदि लाभ की प्रतिशतता संख्यात्मक रूप से उसके क्रय मूल्य के बराबर हो तो घड़ी का क्रय मूल्य कितना होगा ? 

A. 72 रु. 

B. 80 रु. 

C. 90 रु. 

D. 100 रु. 

 

Q. 114. एक व्यक्ति अपने टाईपराईटर को 5% की हानि पर बेचता है यदि वह इसे 80 रु. अधिक में बेचता तो उसे 5% लाभ होता। टाईपराईटर का क्रय मूल्य कितना है? 

A. 1600 रु. 

B. 1200 रु. 

C. 1000 रु. 

D. 800 रु. 

 

Q. 115. एक बेईमान दुकानदार अपने सामान को क्रय मूल्य पर ही बेचता है परन्तु वह त्रुटिपूर्ण बाट का प्रयोग करके 11¹⁄9% लाभ कमाता है। दुकानदार 1 किग्रा. के स्थान पर कितना सामान तौलता है ? 

A. 960 ग्राम 

B. 940 ग्राम 

C. 900 ग्राम 

D. 870 ग्राम 

 

Q. 116. सोना पानी से 19 गुना भारी है तथा चाँदी पानी से 9 गुना भारी है दोनो धातुओं को किस अनुपात में मिलाया जाए कि नया मिश्रण पानी से 15 गुना भारी हो? 

A. 2: 3 

B. 3: 2 

C. 3: 4 

D. 4: 3 

 

Q. 117. 5 केले तथा 4 सेबों का मूल्य 3 केले तथा 7 सेबों के मूल्य के बराबर है। एक केले तथा एक सेब के मूल्यों का अनुपात क्या होगा ? 

A. 3: 2 

B. 4: 3 

C. 3: 4

D. 1: 3 

 

Q. 118. किसी कॉलेज में लड़के तथा लड़कियों का अनुपात 8: 5 है यदि लड़कियों की संख्या 460 हो तो कॉलेज में कुल कितने विद्यार्थी है ? 

A. 1316 

B. 1236 

C. 1196 

D. 1072 

 

Q. 119. कोई धन A, B, C में क्रमशः 2: 5: 9 के अनुपात में बाँटा गया यदि A का भाग 2500 रु. हो तो B और C के भागों का अंतर कितना होगा ? 

A. 4000 रु. 

B. 4200 रु. 

C. 4600 रु. 

D. 5000 रु. 

 

Q. 120. हरि के पास कुछ गायें तथा कुछ मुर्गे है यदि कुल सिरो की संख्या 48 तथा पैरों की संख्या 140 हो तो उसके पास कितने मुर्गे है ? 

A. 22 

B. 23 

C. 24 

D. 26 

 

Q. 121. A तथा B ने 14: 15 के अनुपात में पूँजी लगाकर व्यापार शुरू किया यदि उनके लाभ का अनुपात 7: 6 हो तथा A ने अपना धन 10 माह के लिए निवेशित किया हो तो B ने अपना धन कितने महीने के लिए निवेश किया ? 

A. 6 माह 

B. 7 माह 

C. 8 माह 

D. 9 माह 

 

Q. 122. तीन चरवाहे A, B, C मिलकर एक चारागाह 2660 रु में किराये पर लेते है यदि A अपनी 18 गाये 4 महीने, B अपनी 16 गाये 6 महीने तथा C अपनी 14 गाये 7 महीने चराता है तो C को कितना किराया देना होगा? 

A. 980 रु. 

B. 960 रु. 

C. 940 रु. 

D. 920 रु. 

 

Q. 123. चांदनी ने 45,000 रु. लगाकर एक व्यापार शुरू किया, 6 माह बाद शलज 80,000 रु. लगाकर साझीदार बनी तथा 1 वर्ष बाद प्रकाश 1,20,000 रु. लगाकर साझीदार बन गया दो वर्ष के अंत में कुल लाभ का वितरण किस अनुपात में होगा ? 

A. 3: 3: 8 

B. 3: 4: 8 

C. 3: 4: 4 

D. 9: 16: 24 

 

Q. 124. एक साहूकार को ज्ञात हुआ कि ब्याज की दर 8% से 7¾%होने पर उसकी वार्षिक आय में 61.50 रु. की कमी आ गई यह मूलधन कितना है ? 

A. 22,400 रु. 

B. 24,600 रु. 

C. 23,800 रु. 

D. 26,000 रु. 

 

Q. 125. यदि साधारण ब्याज की एक विशेष दर से कोई धन 6 वर्षो में दुगुना हो जाए तो यह धन कितने वर्षों में तिगुना हो जाएगा ? 

A. 12 वर्ष 

B. 15 वर्ष 

C. 18 वर्ष 

D. 14 वर्ष 

 

Q. 126. A ने 5000 रु. B को 2 वर्ष के लिए तथा 3000 रु. C को 4 वर्ष के लिए साधारण ब्याज पर उधार दिए उसे कुल 2200 रु. ब्याज मिला तो ब्याज की वार्षिक दर क्या है ? 

A. 5% 

B. 7% 

C. 8% 

D. 10% 

 

Q. 127. वह धन कितना है जिसका दूसरे वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज 10% वार्षिक दर से 132 रु. हो ? 

A. 1000 रु. 

B. 1100 रु. 

C. 1200 रु. 

D. 1300 रु. 

 

Q. 128. 20,480 रु. का 6¼% वार्षिक दर से 2 वर्ष 73 दिन का चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा ? 

A. 3,636 रु.

B. 2,929 रु. 

C. 3,131 रु. 

D. 2,828 रु. 

 

Q. 129. एक त्रिभुजाकार खेत की परिमाप 450 मीटर है तथा उसकी भुजाओ का अनुपात 5: 12: 13 है इस खेत का क्षेत्रफल कितना होगा ? 

A. 6750 वर्ग मी. 

B. 6250 वर्ग मी. 

C. 6350 वर्ग मी. 

D. 6450 वर्ग मी. 

 

Q. 130. 80 मीटर लम्बे तथा 60 मीटर चौड़े एक आयताकार मैदान के बीचो बीच परस्पर काटती हुई समान चौड़ाई की दो सड़के है यदि सड़कों का क्षेत्रफल 675 वर्ग मी. हो तो प्रत्येक सड़क की चौड़ाई कितनी है ? 

A. 4 मी. 

B. 3 मी. 

C. 5 मी. 

D. 2 मी. 

 

Q. 131. किसी आयताकार खेत की केवल लम्बाई में 50% वृद्धि करने पर इसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी ? 

A. 25% 

B. 37.5% 

C. 40% 

D. 50% 

 

Q. 132. एक 8 मीटर लम्बे तथा 6 मीटर चौड़े कमरे में 1.6 मी. चौड़ा कालीन बिछाया गया है कालीन की लम्बाई कितनी होगी ? 

A. 24 मी. 

B. 36 मी. 

C. 30 मी. 

D. 76.8 मी. 

 

Q. 133. 70 मी. व्यास के गोलाकार बाग के दो चक्कर लगाने में कितना समय लगेगा जबकि यह दूरी 9 किमी/घ. की गति से तय की गई हो ? 

A. 2 मि. 56 सै.

B. 2 मि. 18 सै. 

C. 2 मि. 28 सै. 

D. 2 मिनट 

 

Q. 134. दो वृत्तों के व्यासों का योग 35 मीटर है तथा इनकी परिधियों का अन्तर 22 मीटर है छोटे वृत्त की त्रिज्या क्या होगी ? 

A. 3.5 मी. 

B. 7 मी. 

C. 10.5 मी. 

D. 14 मी. 

 

Q. 135. sin2A = 2sinA है तो A किसके बराबर होगा ? 

A. 00 

B. 300 

C. 450 

D. 600 

 

Q. 136. यदि tan A = cot B हो तो A + B का मान कितना होगा ? 

A. 600 

B. 300 

C. 450 

D. 900

 

Q. 137. sin A निम्न में से किसके बराबर होगा ? 

A. 1/√(sec²A-1)

B. 1/√(sec²A+1)

C. 1/√(cot²A+1)

D. 1/√(cot²A-1)

 

Q. 138. sin2 630 + sin2 270/cos2 170 + cos2 730 का मान कितना होगा ? 

A. 0 

B. 1 

C. 2 

D. 3 

 

Q. 139. (1 − sin2 300) का मान होगा- 

A. ¾ 

B. √3/2

C. ½  

D. 1/√2 

 

Q. 140. यदि cos (900 – θ) = ½ हो तो θ का मान होगा- 

A. 900 

B. 600 

C. 450 

D. 300 

 

Q. 141. 2cos 600 + sin 900 + tan 450 का मान कितना होगा? 

A. 0 

B. 1 

C. 2 

D. 3

 

Q. 142. 4sin180 sec720 का मान क्या होगा ? 

A. 0 

B. 1 

C. 4 

D. 3 

 

Q. 143. किसी मीनार की छाया उसकी ऊँचाई के बराबर है, तो सूर्य का उन्नयन कोण कितना है ? 

A. 900 

B. 600 

C. 450 

D. 300 

 

Q. 144. सूर्य का उन्नयन कोण 600 हो, तो 12 मीटर ऊँचे वृक्ष की छाया की लम्बाई कितनी होगी ? 

A. 4√3 मी. 

B. 4/√3 मी. 

C. 12 मी. 

D. 12√3 मी. 

 

Q. 145. 15 मीटर ऊँचे नदी के पुल से एक नाव का अवनमन कोण 300 है यदि नाव 6 किमी./घंटा की चाल से आ रही है तो वह पुल के नीचे कितने समय में पहुँचेगी? 

A. √3 सैकण्ड 

B. 9/√3 सैकण्ड 

C. 9√3 सैकण्ड 

D. 9 सैकण्ड 

 

Q. 146. एक प्रकाश स्तम्भ की चोटी का उन्नयन कोण उसके आधार से 20 मी. की दूरी पर स्थित एक बिन्दू से 450 है प्रकाश स्तम्भ की ऊँचाई क्या होगी ? 

A. 10 मी. 

B. 20 मी. 

C. 20√3 मी. 

D. 40 मी. 

 

Q. 147. tan650 का मान बराबर है- 

A. cot 250 

B. sin 250 

C. cos 250 

D. sec 250 

 

Q. 148. किसी मूलधन पर 9% वार्षिक दर से 2 वर्ष में चक्रवृद्धि ब्याज 1128.60 रु. है वह मूलधन क्या है? (ब्याज वार्षिक देय है)

A. 3500 रु. 

B. 4500 रु. 

C. 5000 रु. 

D. 6000 रु. 

 

Q. 149. 15 : 19 के अनुपात के दोनो पदों में से कौन सी संख्या घटानी चाहिए जिससे अनुपात 3: 4 हो जाए ? 

A. 1 

B. 2 

C. 3 

D. 4 

 

Q. 150. सेब का भाव 25 रु. प्रति किलो से बढ़कर 30 रु. प्रति किलो हो गया। एक व्यक्ति खपत में कितनी प्रतिशत कमी करे जिससे उसका खर्चा स्थिर रहे ? 

A. 17⅔%

B. 15⅔%

C. 18⅔%

D. 16⅔%

 

Answer Sheet

Question

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

Answer

B

C

A

B

D

A

B

A

B

D

Question

11

12

13

14

15

16

17

18

19

20

Answer

B

C

B

A

D

A

B

A

*

D

Question

21

22

23

24

25

26

27

28

29

30

Answer

C

B

A

C

A

C

A

C

B

D

Question

31

32

33

34

35

36

37

38

39

40

Answer

A

D

B

C

B

A

A

B

D

D

Question

41

42

43

44

45

46

47

48

49

50

Answer

B

D

B

B

D

A

A

B

B

B

Question

51

52

53

54

55

56

57

58

59

60

Answer

B

C

A

D

B

C

A

D

A

B

Question

61

62

63

64

65

66

67

68

69

70

Answer

C

A

D

B

D

B

A

C

B

A

Question

71

72

73

74

75

76

77

78

79

80

Answer

B

C

A

C

B

D

A

C

B

A

Question

81

82

83

84

85

86

87

88

89

90

Answer

C

D

B

A

C

B

D

D

A

C

Question

91

92

93

94

95

96

97

98

99

100

Answer

B

B

A

C

D

C

D

B

C

B

Question 

101

102

103

104

105

106

107

108

109

110

Answer

D

D

B

D

B

C

C

D

A

B

Question 

111

112

113

114

115

116

117

118

119

120

Answer

D

A

B

D

C

B

A

C

D

D

Question

121

122

123

124

125

126

127

128

129

130

Answer

C

A

C

B

A

D

C

B

A

C

Question

131

132

133

134

135

136

137

138

139

140

Answer

D

C

A

B

A

D

C

B

A

D

Question

141

142

143

144

145

146

147

148

149

150

Answer

D

C

C

A

C

B

A

D

C

D

नोट :- उदयपुर जिले के निम्न क्रमांको के प्रश्न उपरोक्त प्रश्नों से अलग़ आये हुये है-

Q. 46. ‘निहाल टॉवर’ कहाँ स्थित है और क्या है ? 

A. धौलपुर स्थित घण्टाघर 

B. जोधपुर स्थित घण्टाघर 

C. दिल्ली स्थित घण्टाघर 

D. इनमें से कोई नहीं 

 

Q. 47. रामगढ़ विषधारी अभयारण्य किस जिले में स्थित है ? 

A. कोटा 

B. बूँदी 

C. धौलपुर 

D. अलवर 

 

Q. 48. मुसलमान संत अब्दुल्ला पीर का मकबरा स्थित है – 

A. फलौदी (जोधपुर) 

B. सोजत (पाली) 

C. भगवानपुरा (बांसवाड़) 

D. शेरगढ़ (जोधपुर) 

 

Q. 49. माणिक्यलाल वर्मा टेक्सटाइल्स इंस्टीटयूट की स्थापना किस जिले में की गई ? 

A. अलवर में 

B. पाली में 

C. धौलपुर में 

D. भीलवाड़ा में 

 

Q. 50. भारत का पहला परमाणु विस्फोट किस स्थान पर किया गया ? 

A. पोकरण (जैसलमेर)

B. फलौदी (जोधपुर) 

C. कोलायत (बीकानेर) 

D. बालाथल (उदयपुर) 

 

Q. 96. हिन्दी राजभाषा आयोग की स्थापना कब हुई ? 

A. 1965 

B. 1953 

C. 1955 

D. 1945 

 

Q. 97. किस हिन्दी के अन्तर्गत मालवी भाषा बोली जाती है? 

A. बिहारी हिन्दी 

B. पूर्वी हिन्दी 

C. खड़ी बोली 

D. राजस्थानी हिन्दी 

 

Q. 98. हिन्दी किस प्रदेश की राजभाषा नहीं है ? 

A. उत्तरप्रदेश 

B. मध्यप्रदेश 

C. पंजाब 

D. बिहार 

 

Q. 99. व्याकरण और वर्तनी की दृष्टि से कौन सी भाषा शुद्ध कहलाती है ? 

A. व्याकरणिक भाषा

B. प्राञजलभाषा 

C. मानक भाषा 

D. साहित्यिक भाषा 

 

Q. 100. ‘संघ की भाषा हिन्दी व लिपि देवनागरी होगी’ ऐसा संविधान की किस धारा में कहा गया ? 

A. 351 

B. 343 

C. 348 

D. 340 

 

Q. 146. 100 मीटर ऊँची मीनार की परछाई क्या होगी जबकि सूर्य का उन्नतांश कोण 300 है ? 

A. 173 मी. 

B. 173.2 मी. 

C. 17.32 मी. 

D. 73.20 मी. 

 

Q. 147. यदि sinθ =½ हो तो (tanθ +  cotθ)2 का मान बताईए – 

A. 3/16 

B. 5/16 

C. 16/3 

D. 16/5 

 

Q. 148. tan60 tan260 tan640 tan840 का मान कितना होगा ? 

A. 1 

B. 0 

C. 2 

D. -1 

 

Q. 149. sec2650 − cot2250 − 2sin300 cos600 का मान ज्ञात कीजिए । 

A. 1 

B. 0 

C. − ½ 

D. ½ 

 

Q. 150. tanθ /√(1+tan2θ) बराबर होगा – 

A. cosθ 

B. sinθ 

C. secθ 

D. cotθ 

 

Answer Sheet

Question

46

47

48

49

50

96

97

98

99

100

Answer

A

B

C

D

A

C

D

C

C

B

Question

146

147

148

149

150

         

Answer

B

C

A

D

B

         

नोट :- सिरोही जिले के निम्न क्रमांको के प्रश्न उपरोक्त प्रश्नों से अलग़ आये हुये है-

Q. 46. किस वर्ष को ‘सहकारी शताब्दी वर्ष’ के रूप में मनाया गया ? 

A. वर्ष 2003 को 

B. वर्ष 2009 को 

C. वर्ष 2004 को 

D. वर्ष 2005 को 

 

Q. 47. गोमती नदी के पानी को रोककर राजसमंद झील का निर्माण करवाने वाला शासक था- 

A. महाराणा राजसिंह 

B. महाराणा जगतसिंह 

C. महाराणा प्रताप 

D. राजसिंह 

 

Q. 48. जलझूलनी एकादशी का मेला भरता है – 

A. चित्तौड़गढ़ में 

B. बूँदी में 

C. जयपुर में 

D. धौलपुर 

 

Q. 49. तैंतीस करोड़ देवी देवताओं की गद्दी कहाँ स्थित है? 

A. शिवगंज में (सिरोही) 

B. सोजत में (पाली)

C. मण्डोर में (जोधपुर) 

D. ओसिया में (जोधपुर) 

 

Q. 50. हरिभाऊ उपाध्याय ने राजस्थान का सी.आर.दास किसे कहा था ? 

A. मोतीलाल तेजावत को 

B. मुकुट बिहारी लाल भार्गव को 

C. नानक भील को 

D. दामोदर दास राठी को 

 

Q. 96. देवनागरी लिपि में कितने स्वर है ? 

A. 10 

B. 11 

C. 2 

D. 13 

 

Q. 97. हिन्दी शब्द किस भाषा का शब्द है ? 

A. सिंधी 

B. प्राकृत 

C. फ़ारसी 

D. अवधी 

 

Q. 98. देवनागरी लिपि का विकास हुआ – 

A. फारसी लिपि 

B. रोमन लिपि 

C. गुरुमुखी लिपि 

D. ब्राह्मी लिपि 

 

Q. 99. संयुक्त व्यंजन किस क्रमांक में है ? 

A. ढ़ 

B. त्र 

C. क 

D. च 

 

Q. 100. अंतस्थ व्यंजन है – 

A. च, छ 

B. भ, म 

C. व, फ 

D. य, व 

 

Q. 146. यदि किसी वृत्त की परिधि 26.4 सेमी. हो तो इस वृत्त का क्षेत्रफल कितना होगा ?

A. 55.44 वर्ग सेमी. 

B. 44.55 वर्ग सेमी. 

C. 56.66 वर्ग सेमी. 

D. 66.56 वर्ग सेमी.

 

Q. 147. एक समचतुर्भुज की एक भुजा 20 सेमी. तथा विकर्ण 24 सेमी. है इस सम चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए- 

A. 284 वर्ग सेमी. 

B. 384 वर्ग सेमी. 

C. 484 वर्ग सेमी. 

D. 584 वर्ग सेमी. 

 

Q. 148. 2tan150 tan450 tan750 का मान होगा ? 

A. 1 

B. 2 

C. 0 

D. 3 

 

Q. 149. यदि tanA = 5/12 हो तो (sinA + cosA). secA का मान कितना होगा ? 

A. 5/12 

B. 12/5 

C. 7/12 

D. 12/7 

 

Q. 150. यदि sec4A = cosec(A − 200) हो तो A का मान होगा – 

A. 110 

B. 150 

C. 80 

D. 220

 

Answer Sheet

Question

46

47

48

49

50

96

97

98

99

100

Answer

C

A

A

C

B

B

C

D

B

D

Question

146

147

148

149

150

         

Answer

A

B

B

C

D

         

Leave a Reply

×

Hello!

Click one of our representatives below to chat on WhatsApp or send us an email to info@vidhyarthidarpan.com

×